उपचुनाव की तैयारी: पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने दतिया में बढ़ाया भाजपा का कुनबा, यादव समाज के कई प्रभावशाली चेहरे साथ आए

Updated on 15-05-2026 12:38 PM
 भोपाल। प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने दतिया विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव की तैयारियां आरंभ कर दी है।
दरअसल, कांग्रेस के पूर्व विधायक राजेंद्र भारती को अदालत से तीन वर्ष की सजा मिलने के बाद दतिया विधानसभा सीट रिक्त हो गई है। भारती को अब तक न्यायालय से कोई राहत नहीं मिली है, जिसके चलते जून-जुलाई में उपचुनाव होने की संभावना जताई जा रही है।
इसी क्रम में गुरुवार को दतिया जिले के जौहरिया गांव सहित आसपास के कई गांवों से यादव समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में डॉ. नरोत्तम के भोपाल स्थित निवास पहुंचकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

"भाजपा की नीति विकासवादी"

इस मौके पर डॅा. मिश्रा ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की विकासवादी राजनीति तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व पर समाज का विश्वास लगातार मजबूत हो रहा है।
भाजपा की सदस्यता लेने वालों में प्रमुख रूप से चेतराम यादव, पंजाब सिंह यादव, राजवीर यादव, सहाव सिंह यादव, संदीप यादव, नीरज यादव, अनीस यादव, रवि यादव, शिवकांत यादव, जितेंद्र यादव, अंकित यादव, अखलेश यादव, नीराज झा, विनय झा, मोनू माहव, पंकज झा तथा वनवास गांव के नितेश विश्वकर्मा शामिल रहे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 15 May 2026
भोपाल। पूर्व न्यायाधीश गिरबाला सिंह की बहू ट्विशा शर्मा की मौत के दो दिन बाद भी उसका अंतिम संस्कार नहीं हुआ है। स्वजनों की मांग है कि जब तक केस…
 15 May 2026
भोपाल/नई दिल्ली। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मितव्ययता की अपील का कितना असर है, इसकी बानगी 14 मई को नई दिल्ली में देखने को…
 15 May 2026
भोपाल। सैकड़ों गाड़ियों का काफिला निकालकर वायरल होने वाले मध्यप्रदेश पाठ्यपुस्तक निगम के नव नियुक्त अध्यक्ष सौभाग्य सिंह की मुश्किलें बढ़ गई हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उन्हें वाहन…
 15 May 2026
भोपाल । मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों के साथ बैठकों का 'मैराथन' दौर पूरा किया। इस यात्रा का मुख्य केंद्र…
 15 May 2026
 भोपाल। प्रदेश के हजारों शिक्षकों के ऊपर लटक रही पात्रता साबित करने की तलवार हटेगी या नहीं, यह तो सुप्रीम कोर्ट का निर्णय आने के बाद ही तय होगा, लेकिन…
 15 May 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस में 'पीढ़ी परिवर्तन' और संगठन को ग्रासरूट लेवल पर मजबूत करने के लिए पार्टी ने बड़ी तैयारी की है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जून…
 15 May 2026
भोपाल। बिजली की बढ़ती मांग को देखते हुए आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सरकार ने बिजली के संयंत्र लगवाने के लिए निवेशकों को बिजली खरीदी की गारंटी देने को…
 15 May 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार अब 'मितव्ययिता' के मार्ग पर चलते हुए सरकारी खजाने पर बढ़ते बोझ को कम करने की तैयारी में है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बाद…
 14 May 2026
भोपाल। लगभग ढाई वर्ष के कार्यकाल के बाद मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव की टीम यानी मंत्रिमंडल में विस्तार के संकेत मिले हैं। फिलहाल मंत्रिमंडल विस्तार की समय-सीमा निर्धारित नहीं है…
Advt.