GMC में बंकर का काम अंतिम चरण में:डुअल एनर्जी लीनेक से कैंसर रोगी को मिलेगा सटीक रेडिएशन

Updated on 24-02-2026 12:39 PM
भोपाल, गांधी मेडिकल कॉलेज से संबद्ध हमीदिया अस्पताल में मॉर्डन रेडिएशन बंकर लगभग तैयार हो चुका है, जहां जल्द ही डुअल एनर्जी लीनेक मशीन स्थापित की जाएगी। यह सुविधा अब तक केवल एम्स भोपाल में उपलब्ध है, जिसके कारण हजारों मरीजों का भार एक सेंटर पर पड़ रहा है। इससे मरीजों को लंबा इंतजार करना पड़ता है। नए सेटअप से न सिर्फ भोपाल बल्कि आसपास के जिलों के मरीजों को भी समय पर और सटीक उपचार मिल सकेगा। बढ़ते कैंसर मामलों के बीच यह कदम उपचार व्यवस्था को मजबूत करेगा।

इसलिए जरूरी है नई कैंसर यूनिट

आईसीएमआर की कैंसर रजिस्ट्री के अनुसार मध्यप्रदेश में 1 लाख 54 हजार 567 से अधिक लोगों को कैंसर उपचार की आवश्यकता है। केवल भोपाल में ही लगभग 4350 मरीज उपचार की जरूरत में हैं। राज्य में हर महीने औसतन 3,500 मौतें कैंसर के कारण होती हैं।

वर्तमान में सरकारी क्षेत्र में उन्नत रेडिएशन सुविधा मुख्य रूप से एम्स भोपाल में केंद्रित है, जहां हर साल 36 हजार से अधिक मरीज पहुंचते हैं। इतनी बड़ी संख्या के कारण उपचार में देरी होती है, जो गंभीर मरीजों के लिए जोखिम बढ़ा सकती है। ऐसे में हमीदिया अस्पताल में नई यूनिट शुरू होने से प्रतीक्षा समय घटेगा और रोग की शुरुआती अवस्था में उपचार संभव हो सकेगा।

तीन मीटर मोटी दीवारों वाला सुरक्षित बंकर

रेडिएशन थेरेपी में उच्च ऊर्जा किरणों का उपयोग होता है, इसलिए सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार बंकर को एटॉमिक एनर्जी रेगुलेटरी बोर्ड (AERB) के मानकों के अनुरूप बनाया गया है।

मशीन के सामने, पीछे और छत को लगभग तीन मीटर मोटी ठोस कांक्रीट से तैयार किया गया है, जबकि अन्य दीवारें करीब डेढ़ मीटर मोटी हैं। यह संरचना रेडिएशन को बाहर फैलने से रोकती है। जल्द ही AERB की टीम निरीक्षण करेगी और अनुमति मिलने के बाद मशीन इंस्टॉल की जाएगी।

डुअल एनर्जी लीनेक: सटीक और नियंत्रित उपचार

करीब 25 करोड़ रुपए की लागत से तैयार हो रहे इस सेटअप में एडवांस डुअल एनर्जी लीनेक मशीन लगाई जाएगी। यह मशीन एक समय में दो ऊर्जा स्तरों की रेडिएशन किरणें उत्सर्जित कर सकती है।

इस तकनीक की खासियत यह है कि रेडिएशन सीधे कैंसर ग्रस्त कोशिकाओं पर केंद्रित किया जाता है, जिससे आसपास की स्वस्थ कोशिकाएं सुरक्षित रहती हैं। इससे उपचार अधिक प्रभावी और साइड इफेक्ट अपेक्षाकृत कम होते हैं।

PET-CT स्कैन और ब्रेकी थेरेपी की सुविधा

नई यूनिट में PET-CT स्कैन और ब्रेकी थेरेपी की सुविधा भी विकसित की जाएगी। PET-CT स्कैन से कैंसर की सटीक लोकेशन, स्टेजिंग और फैलाव का पता लगाने में मदद करेगा। यह अंगों की संरचना के साथ कोशिकाओं की मेटाबॉलिक गतिविधि भी दर्शाता है। वहीं, ब्रेकी थेरेपी से ट्यूमर के भीतर या उसके पास रेडिएशन स्रोत रखकर सटीक उपचार किया जाता है। इन सुविधाओं से कैंसर के निदान से लेकर उपचार तक की पूरी श्रृंखला एक ही परिसर में उपलब्ध होगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
एक तरफ थलपति विजय के पत्नी संगीता सोरनलिंगम संग तलाक की खबरें हैं, तो दूसरी ओर एक्ट्रेस तृषा कृष्णन संग के साथ अफेयर की खबरें हैं। ये खबरें तब और…
 07 March 2026
हाल ही अनुराग डोभाल ने एक वीडियो पोस्ट पर मम्मी-पापा और भाई पर टॉर्चर करने के आरोप लगाए थे और कहा था कि अगर उन्हें कुछ भी होता है तो…
 07 March 2026
दिग्गज स्क्रीनराइटर और सलमान खान के पिता सलीम खान पिछले 19 दिन से अस्पताल में भर्ती हैं। रोजाना ही लोग उनसे मिलने अस्पताल के चक्कर काट रहे हैं। घर-परिवार के…
 07 March 2026
मशहूर प्लेबैक सिंगर कुमार सानू और उनकी एक्स-वाइफ रीता भट्टाचार्य के बीच विवाद खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। कुछ महीने पहले कुमार सानू ने रीता भट्टाचार्य…
 07 March 2026
'धुरंधर 2' की दस्‍तक से पहले बॉक्‍स ऑफिस पर सुस्‍ती का मौसम छा गया है। यह तूफान के आने से पहले की आहट जैसा है। रणवीर सिंह की फिल्‍म जहां…
 07 March 2026
नवी मुंबई: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी 5 मार्च को हुई। मुंबई में धूमधाम से उनकी शादी का कार्यक्रम आयोजित किया गया। तीन मार्च से प्री…
 07 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारत की भिड़ंत 8 मार्च को न्यूजीलैंड से होगी। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। दो बार…
 07 March 2026
लंडन: बैडमिंटन के प्रतिष्ठित टूर्नामेंट ऑल इंग्लैंड ओपन 2026 में भारत के स्टार शटलर लक्ष्य सेन ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा है। पुरुष एकल के क्वार्टर फाइनल में लक्ष्य ने…
 07 March 2026
अहमदाबाद: भारतीय क्रिकेट टीम को टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल न्यूजीलैंड के खिलाफ रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेलना है। टीम इंडिया लगभग 5 साल बाद टी20…
Advt.