तलाक के बाद बहन सुजैन के प्यार पर बोले भाई जायेद खान, ऋतिक रोशन को लेकर आज भी उस बात का है उन्हें घनघोर पछतावा

Updated on 23-08-2025 04:56 PM
ऋतिक रोशन और सुजैन खान के तलाक को एक दशक से अधिक समय हो गया है और दोनों अपनी-अपनी लाइफ में लव पार्टनर के साथ बढ़ गए हैं। अब दोनों अपने बेटों, रिहान और ऋदान, की परवरिश साथ मिलकर करते हैं और दोनों के बीच अच्छी बॉन्डिंग भी दिखती है। हाल ही में सुज़ैन के भाई, एक्टर जायेद खान ने विक्की लालवानी को दिए एक इंटरव्यू में दोनों के रिश्ते के बारे में बातें की। उन्होंने कहा कि उन्हें इसकी उम्मीद नहीं है कि हर कोई उनके रिश्ते को समझ पाएगा।

जायेद ने बताया कि वह ऋतिक को तब से जानते हैं जब वे 12 साल के थे। उन्होंने कहा कि वो उन्हें उनकी बहन सुजैन से भी पहले से जानते थे। उन दोनों के प्यार और फिर तलाक पर बातें करते हुए उन्होंने कहा, 'मेरा परिवार हमेशा प्यार के लिए खड़ा रहा है, हमेशा इस बात के लिए खड़ा रहा है कि मेरी बेटी ने जो चुना है वह सही होना चाहिए।'

'मुझे उम्मीद नहीं है कि हर कोई समझेगा'

उन्होंने इस बातचीत में कहा कि पूरी दुनिया जानती है कि क्या हुआ था और हम अभी कहां हैं। एक्टर ने कहा, 'मुझे उम्मीद नहीं है कि हर कोई समझेगा। वह अपने फैसले की मालिक खुद है। मैं और भी खुश हूं कि उसे फिर से प्यार मिल गया है। हम खुश हैं और हमारे लिए बस यही मायने रखता है।'

जायेद को इस बात का है पछतावा

ऋतिक भले आज रिश्ते में जायेद के बहनोई न हों, लेकिन उनका कहना है कि सालों पहले करण जौहर के शो में उन्होंने शाहरुख खान को चुना था और इसका उन्हें पछतावा भी है । उन्होंने कहा, 'मुझे याद है एक बार मैं 'कॉफी विद करण में था और उन्होंने मुझसे पूछा था कि ऋतिक या शाहरुख। जब आप छोटे होते हैं तो आपको पता नहीं चलता, और मैंने उस समय शाहरुख कहा था। वजह ये थी कि तब मैं उनके साथ काम कर रहा था। वो पल ऐसे थे जब मैं चाहता था कि मैं चुप रहूं। मुझे याद है जब मैं घर वापस आया तो मेरी बहन ने मेरी तरफ ऐसे देखा, जैसे... हम्म। उस समय उनकी शादी हो चुकी थी। ऋतिक एक मैच्योर इंसान हैं, उन्होंने मुझे कभी टोका नहीं।'

ऋतिक रोशन और सुजैन खान का तलाक

ऋतिक और सुजैन ने 20 दिसंबर 2000 को बेंगलुरु में एक प्राइवेट सेरिमनी में शादी करने से पहले एक-दूसरे को डेट किया था। उनके बेटे, रिहान और रिदान 2006 और 2008 में पैदा हुए। दिसंबर 2013 में ऋतिक और सुजैन अलग हो गए और नवंबर 2014 में उनका तलाक हो गया।

नए साल की छुट्टियां मनाने दुबई भी साथ गए थे चारों

ऋतिक 2022 से सबा आजाद को डेट कर रहे हैं और वहीं सुजैन अर्सलान गोनी को डेट कर रही हैं। कई बार चारों साथ में पार्टी करते और आउटिंग पर दिख जाते हैं। इतना ही नहीं, वे नए साल की छुट्टियां मनाने दुबई भी साथ गए थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 April 2026
भारतीय सिनेमा की दिग्गज एक्ट्रेस और 'लाडली ऑफ द सेंचुरी' कही जाने वालीं जोहरा सहगल की 27 अप्रैल को 114वीं बर्थ एनिवर्सरी है। वह इस कदर जिंदादिल इंसान थीं कि…
 27 April 2026
रियलिटी शो 'बैटलग्राउंड सीजन 2' पिछले कुछ दिनों से निक्की तंबोली और अभिषेक मल्हन के कारण चर्चा में है। निक्की ने हाल ही शो में बतौर मेंटॉर एंट्री की और…
 27 April 2026
भोजपुरी फिल्म स्टार और सिंगर खेसारी लाल यादव एक के बाद एक गाने रिलीज कर रहे हैं और 'ट्रे़ंडिंग स्टार' बने हुए हैं। कुछ दिन पहले ही उन्होंने आकांक्षा पुरी…
 27 April 2026
कानून, अपराध और अराजकता की दुनिया एक बार फिर से जीवंत होने के लिए तैयार है, क्योंकि रणदीप हुड्डा की 'इंस्पेक्टर अविनाश' का दूसरा सीजन जल्द ही जियोहॉटस्टार पर प्रीमियर…
 27 April 2026
नई दिल्ली: लखनऊ सुपर जायंट्स ने निकोलस पूरन को केकेआर के खिलाफ मैच के सुपर ओवर में बैटिंग के लिए भेजा। उन्होंने सुपर ओवर की पहली गेंद का सामना किया और…
 27 April 2026
लखनऊ: इकाना क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल 2026 का सबसे रोमांचक मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच खेला गया। इस मैच में सुपर ओवर भी हुआ, जो केकेआर ने…
 27 April 2026
नई दिल्ली: लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच आईपीएल 2026 का 38वां मैच इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। बीते रविवार को खेले गए इस मुकाबले में रोमांच की…
 27 April 2026
नई दिल्ली: ईपीएल 2026 का 38वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में केकेआर के बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी को…
 27 April 2026
रायपुर। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से जशपुर जिले की महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के…
Advt.