भइया हमार घर इलाहाबाद बा, हम सऊदी में फंस गय अही... साफा बांधे शख्‍स के वीडियो में आ गया जबरदस्‍त ट्विस्‍ट

Updated on 25-10-2025 01:22 PM
प्रयागराज: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो की कहानी में ट्विस्‍ट आ गया है। वीडियो में एक युवक भोजपुरी में दावा कर रहा है कि वह नौकरी करने प्रयागराज से सऊदी अरब आया था पर वहां फंस गया है। कंपनी वालों ने उसका पासपोर्ट अपने पास रख लिया है। वह अपनी मां के पास आना चाहता है। युवक ने इस वीडियो को खूब शेयर करने की अपील की है ताकि वह सऊदी अरब से भारत वापस पहुंच सके। वीडियो को 24 घंटे के भीतर 140,000 से अधिक बार देखा गया। सऊदी अरब में मौजूद भारतीय दूतावास ने जहां इस वीडियो का संज्ञान लिया है। वहीं, सऊदी अरब सरकार ने युवक के दावे को निराधार बताया है।सऊदी पब्लिक सिक्‍योरिटी ने X पोस्‍ट में लिखा है- 'पूर्वी क्षेत्र पुलिस स्पष्ट करती है कि वीडियो में एक प्रवासी द्वारा अपने देश लौटने की इच्छा व्यक्त करने का दावा निराधार है। युवक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपने दर्शकों की संख्या बढ़ाने के इरादे से यह वीडियो शेयर किया था।'

दूतावास ने वकील कल्‍पना श्रीवास्‍तव से मांगी जानकारी

वहीं, भारतीय दूतावास ने कहा कि वे उस युवक का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं। वायरल वीडियो में युवक के स्थान, प्रांत, संपर्क नंबर या नियोक्ता के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है, जिसके कारण आगे की कार्रवाई करना मुश्किल हो रहा है। दूतावास ने दिल्‍ली में रहने वाली वकील कल्पना श्रीवास्तव से वीडियो के स्रोत से अतिरिक्त जानकारी प्रदान करने का अनुरोध किया। इस वीडियो को कल्‍पना श्रीवास्‍तव ने विदेश मंत्री एस जयशंकर को टैग करते हुए शेयर किया था।


यूपी के अफसरों से भी साधा संपर्क

भारतीय दूतावास ने उत्तर प्रदेश के अधिकारियों से भी संपर्क किया है। चूंकि युवक ने खुद को प्रयागराज का निवासी बताया है, इसलिए दूतावास ने उसके परिवार को स्थानीय अधिकारियों से संपर्क करने का आग्रह किया है।


क्‍या बोला है युवक ने वीडियो में?

इस वीडियो में युवक कहता है- 'भइया, हमार घर इलाहाबाद बा। हमरे गांव का नाम शेखपुर बा। तहसील हंडिया, थाना सराय ममरेज। हम भइया सऊदी आय अही। हम सऊदी में फंस गय अही। कपिलवा पासपोर्ट रख लेहे अहे। घर जाने की बात कहने पर कपिल हमको मारने की धमकी दे रहा है। भैया इ वीडियो इतना शेयर करा कि हम आप सबके सपोर्ट से इंडिया आए सकी। आप लोग चाहे हिंदू हो या मुसलमान, इस वीडियो को खूब शेयर करो। भाई हेल्‍प कर दो प्‍लीज यार। मैं मर जाऊंगा। मुझे मेरी मां के पास जाना है। ये वीडियो इतना शेयर करो कि प्रधानमंत्री तक ये वीडियो जानी चाहिए। प्‍लीज मेरी हेल्‍प करो।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 March 2026
लखनऊ: यूपी के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ पांच मार्च को कानपुर के दौरे पर थे। वह वहां जिस हेलिकॉप्‍टर से गए थे, वह चर्चा का विषय बन चुका है। दरअसल, यूपी सरकार…
 09 March 2026
मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर जिले में अपराधियों का दुस्साहस थमने का नाम नहीं ले रहा है। रामपुर हरि थाना क्षेत्र के कोयली भराव गांव में बीती रात पोल्ट्री फार्म व्यवसायी रणधीर कुमार की…
 09 March 2026
भिंड: मध्य प्रदेश के भिंड जिले में खून के बदले खून की एक ऐसी वारदात सामने आई है, जिसने सबको झकझोर दिया है। ऊमरी थाना क्षेत्र के विलाव गांव में होली…
 09 March 2026
बेंगलुरु: कर्नाटक सीआईडी ने हाईकोर्ट से बेंगलुरु की धोखाधड़ी करने वाली एक महिला को कस्टडी में रखकर जांच करने की मांग की है। कर्नाटक हाईकोर्ट ने महिला को अप्रैल 2025 में…
 09 March 2026
जयपुर: राजस्थान के लाखों बुजुर्गों, विधवाओं और दिव्यांगों के लिए सरकार ने खुशियों का पिटारा खोल दिया है। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत मिलने वाली मासिक सहायता राशि में एक…
 07 March 2026
मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के मवाना इलाके में महिला की लाश मिलने की घटना के बाद सनसनी मच गई थी। अब इस मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। दरअसल,…
 07 March 2026
पटना: बिहार में शनिवार को फिर से सियासी हलचल तेज हो गई है। सीएम नीतीश कुमार राज्यपाल से मिलने राजभवन पहुंचे हैं। हालांकि सीएम हाउस एक अणे मार्ग और राजभवन के…
 07 March 2026
सागर: रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व के घने जंगलों में बीते दिनों मिली विकास सिंह राजपूत की लाश ने पुलिस की नींद उड़ा दी थी। शरीर पर चाकुओं के अनगिनत वार चिल्ला-चिल्ला…
 07 March 2026
नई दिल्ली, भारत को रूस से तेल खरीदने के लिए अमेरिका की ओर से जो 30 दिनों की छूट का एलान किया है, उसपर सियासी घमासान शुरू हो गया है।कांग्रेस पार्टी…
Advt.