ठाणे की केमिकल फैक्ट्री में बॉयलर फटा, 9 की मौत : 60 घायल, धमाके 3 किमी दूर तक सुनाई दिए

Updated on 24-05-2024 12:35 PM

महाराष्ट्र के ठाणे जिले के डोंबिवली में गुरुवार दोपहर 1.40 बजे एक केमिकल फैक्ट्री में बॉयलर फटने से आग लग गई। हादसे में 9 की मौत हो गई और 60 से ज्यादा लोग घायल हो गए। मरने वालों में 6 पुरुष और 2 महिलाएं शामिल हैं। लेकिन उनके शव इतने जल गए कि उन्हें पहचाना नहीं जा सका। यह फैक्ट्री महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम यानी MIDC फेज -2 के कैंपस में स्थित है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि छोटे-छोटे लगातार तीन धमाके हुए। ये इतने तेज थे कि लगभग 3 किमी तक सुनाई दिए। आसपास की इमारतों के शीशों में दरारें आ गईं। वहीं, विस्फोट की वजह से आसपास के कई घर क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे की वजह अभी साफ नहीं हो पाई है।

राज्य के इंडस्ट्रीज मिनिस्टर उदय सामंत के मुताबिक, यह फैक्ट्री बंद थी। मरने वालों में ज्यादातर लोग पास की फैक्ट्री के हैं। हादसे के वक्त वे उसमें काम कर रहे थे। राज्य उद्योग और श्रम विभाग ने एक बयान जारी कर कहा कि कारखाने में बॉयलर इंडियन बॉयलर एक्ट 1950 के तहत रजिस्टर्ड नहीं था।

उधर, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि केमिकल फैक्ट्री के आसपास की फैक्ट्रियों में कुछ और लोगों के फंसे होने की आशंका है। हमारी प्राथमिकता उन लोगों को बचाना है। महाराष्ट्र सरकार ने हादसे में जान गंवाने वालों के लिए ₹5 लाख के मुआवजे की घोषणा की है। वहीं, घायलों के इलाज की जिम्मेदारी ली है।

फडणवीस बोले- 8 लोग सस्पेंड
डोंबिवली आग की घटना पर महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने ट्वीट किया। उन्होंने कहा कि डोंबिवली की केमिकल कंपनी में बॉयलर विस्फोट की घटना दुखद है। मामले में 8 लोगों को निलंबित कर दिया गया है।

उन्होंने आगे कहा कि घायलों के इलाज की व्यवस्था की गई। कई एम्बुलेंस तैयार रखी गईं। मैंने कलेक्टर से चर्चा की है और वह भी 10 मिनट के भीतर मौके पर पहुंचें। NDRF, TDRF और फायर ब्रिगेड की टीमों को भी बुलाया गया।

श्रीकांत शिंदे बोले- अगले 6 महीने में ऐसी केमिकल फैक्ट्री को बाहर शिफ्ट करेंगे
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बेटे श्रीकांत शिंदे भी घटना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि हम घायलों का इलाज करवा रहे हैं। ऐसी घटनाएं हो रोकने के लिए हम अगले 6 महीने में केमिकल फैक्ट्रियों को रहवासी इलाके से बाहर शिफ्ट करेंगे। महाराष्ट्र के उद्योग मंत्री उदय सामंत ने कहा कि फैक्ट्री काफी महीनों से बंद पड़ी थी। कुछ दिन पहले ही इसे शुरू किया गया था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 March 2026
लखनऊ: यूपी के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ पांच मार्च को कानपुर के दौरे पर थे। वह वहां जिस हेलिकॉप्‍टर से गए थे, वह चर्चा का विषय बन चुका है। दरअसल, यूपी सरकार…
 09 March 2026
मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर जिले में अपराधियों का दुस्साहस थमने का नाम नहीं ले रहा है। रामपुर हरि थाना क्षेत्र के कोयली भराव गांव में बीती रात पोल्ट्री फार्म व्यवसायी रणधीर कुमार की…
 09 March 2026
भिंड: मध्य प्रदेश के भिंड जिले में खून के बदले खून की एक ऐसी वारदात सामने आई है, जिसने सबको झकझोर दिया है। ऊमरी थाना क्षेत्र के विलाव गांव में होली…
 09 March 2026
बेंगलुरु: कर्नाटक सीआईडी ने हाईकोर्ट से बेंगलुरु की धोखाधड़ी करने वाली एक महिला को कस्टडी में रखकर जांच करने की मांग की है। कर्नाटक हाईकोर्ट ने महिला को अप्रैल 2025 में…
 09 March 2026
जयपुर: राजस्थान के लाखों बुजुर्गों, विधवाओं और दिव्यांगों के लिए सरकार ने खुशियों का पिटारा खोल दिया है। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत मिलने वाली मासिक सहायता राशि में एक…
 07 March 2026
मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के मवाना इलाके में महिला की लाश मिलने की घटना के बाद सनसनी मच गई थी। अब इस मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। दरअसल,…
 07 March 2026
पटना: बिहार में शनिवार को फिर से सियासी हलचल तेज हो गई है। सीएम नीतीश कुमार राज्यपाल से मिलने राजभवन पहुंचे हैं। हालांकि सीएम हाउस एक अणे मार्ग और राजभवन के…
 07 March 2026
सागर: रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व के घने जंगलों में बीते दिनों मिली विकास सिंह राजपूत की लाश ने पुलिस की नींद उड़ा दी थी। शरीर पर चाकुओं के अनगिनत वार चिल्ला-चिल्ला…
 07 March 2026
नई दिल्ली, भारत को रूस से तेल खरीदने के लिए अमेरिका की ओर से जो 30 दिनों की छूट का एलान किया है, उसपर सियासी घमासान शुरू हो गया है।कांग्रेस पार्टी…
Advt.