बोइंग स्टारलाइनर ने अंतरिक्ष स्टेशन को कहा गुडबाय, सुनीता विलियम्स के बगैर धरती पर हो रही वापसी, जानें कब और कहां होगी लैंडिंग

Updated on 07-09-2024 02:03 PM
वॉशिंगटन: सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर को लेकर गया बोइंग का स्टारलाइनर अंतरिक्ष यान एस्ट्रोनॉट धरती पर वापसी कर रहा है। तीन महीने से अंतरिक्ष में फंसा स्टारलाइनर अंतरिक्ष स्टेशन को छोड़कर धरती की ओर रवाना हो गया। अंतरिक्ष यान में आई समस्या के चलते यह दोनों अंतरिक्ष यात्रियों के बगैर ही धरती पर वापस आ रहा है। इसका मतलब है कि सुनीता विलियम्स और बुरी विल्मोर को अभी पांच से छह महीने अंतरिक्ष स्टेशन पर ही बिताने होंगे। दोनों अंतरिक्ष यात्रियों को फरवरी 2025 में स्पेसएक्स क्रू-9 से वापस लाने की योजना है। स्टारलाइनर करीब 6 घंटे के सफर के बाद अमेरिका के न्यू मेक्सिको क्षेत्र में लैंड करेगा।

स्टारलाइनर ने अमेरिकी समय के अनुसार शुक्रवार शाम को 6:04 बजे स्पेस स्टेशन को सफलतापूर्वक छोड़ दिया। रात 11:17 बजे इसके पृथ्वी के वायु मंडल में प्रवेश करने का अनुमान है। यह कैप्सूल के लिए सबसे नाजुक क्षण होगा। यह रात में 12:03 बजे न्यू मैक्सिको के वॉइट सैंड स्पेस हॉर्बर में लैंड करेगा। स्टारलाइनर के रवानगी पर सुनीता विलियम्स ने मिशन कंट्रोल रूप को रेडियो पर बताया- 'अब कैलिप्सो को घर लाने का समय आ गया है।' सभी की नजरें स्टारलाइनर की वापसी पर लगी हुई हैं। अगर यह सुरक्षित उतरता है तो धूमिल हो चुकी बोइंग की प्रतिष्ठा में कुछ वापसी हो सकेगी।

जून में किया गया था लॉन्च


स्टारलाइनर को जून में लॉन्च किया गया था, जो करीब एक सप्ताह का परीक्षण मिशन था, लेकिन थ्रस्टर खराबी और हीलियम लीक ने इसकी योजनाओं को पटरी से उतार दिया। बोइंग और नासा की टीम ने अंतरिक्ष यान की समस्या को ठीक करने की कोशिश की लेकिन अंततः अमेरिकी स्पेस एजेंसी ने फैसला किया कि सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर को स्टारलाइनर से लाना सुरक्षित नहीं होगा। नासा ने बताया कि दोनों अंतरिक्ष यात्रियों को बोइंग की प्रतिद्वंद्वी स्पेसएक्स के क्रू ड्रैगन से वापस लाया जाएगा। हालांकि, इसके लिए उन्हें फरवरी 2025 तक इंतजार करना होगा।


क्या अंतरिक्ष में फंसी हैं सुनीता विलियम्स?


नासा, बोइंग और मीडिया के बीच यह सबसे ज्यादा पूछा जाने वाला सवाल रहा है। कवरेज के दौरान सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर के लिए अंतरिक्ष में 'फंसे होने' का बार-बार इस्तेमाल किया गया है। हालांकि, नासा और बोइंग ने बार-बार कहा है कि अंतरिक्ष यात्रियों के लिए वे इन शब्दों का इस्तेमाल नहीं करेंगे। नासा और बोइंग के अधिकारियों ने कहा है कि स्टारलाइनर अंतरिक्ष यान को हमेशा आपात स्थिति के मामले में विलियम्स और विल्मोर को घर लाने की अनुमति दी गई है।

अंतरिक्ष में क्या करेंगे एस्ट्रोनॉट्स?


नासा ने अंतरिक्ष यात्रियों को स्टारलाइनर से वापस नहीं आने दिया है। ऐसे में सवाल उठता है कि बुच विल्मोर और सुनी विलियम्स अगले कुछ महीनों तक आईएसएस पर फंसे रहने के दौरान वास्तव में क्या करेंगे? फिलहाल, दोनों मेहमान हैं। सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, वे एक्सपीडिशन 71 का हिस्सा नहीं हैं, जो अंतरिक्ष स्टेशन के आधिकारिक कर्मचारी के रूप में काम करने वाले सात अंतरिक्ष यात्रियों का अंतरराष्ट्रीय दल है। लेकिन जल्द ही वे पूर्णकालिक अभियान चालक दल के सदस्य बन जाएंगे और स्पेसएक्स के क्रू-9 अंतरिक्ष यात्रियों के साथ जुड़ जाएंगे। क्रू-9 स्पेसशिप 24 सितंबर को अपने मिशन पर रवाना होने वाला है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
 18 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…
 18 March 2026
इस्लामाबाद: रूस ने पाकिस्तान को कच्चे तेल की खरीद का ऑफर दिया है। पाकिस्तान में रूस के राजदूत अल्बर्ट खोरेव ने बताया है कि हम पाकिस्तान को रियायती दर पर…
 18 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल गठबंधन से चल रहे युद्ध में ईरान के शीर्ष राष्ट्रीय सुरक्षा अधिकारी अली लाराजीनी की मौत हो गई है। अली लारीजानी इस संघर्ष की शुरुआत से ही ईरान…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान ने कहा है कि उसका होर्मुज स्ट्रेट जैसे अहम समुद्री मार्ग को पूरी तरह बंद करने का इरादा नहीं है। ईरान के उप विदेश मंत्री सईद खतीबजादा ने…
 18 March 2026
रियाद: सऊदी अरब अगर ईरान के खिलाफ लड़ाई में उतरा तो पाकिस्तान को मदद के लिए बुलाएगा। इतना ही नहीं पाकिस्तान के न्यूक्लियर अंब्रेला का भी सऊदी अरब इस्तेमाल करेगा।…
 17 March 2026
काबुल: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में सोमवार देर रात किए गए पाकिस्तान के हवाई हमले में मरने वालों की संख्या 400 हो गई है। अफगानिस्तान सरकार के उप-सरकारी प्रवक्ता हमदुल्ला…
 17 March 2026
तेहरान: ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट से भारतीय जहाजों के निकलने पर नरमी बरतने के संकेत दिए हैं। ईरानी विदेश मंत्री के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने कहा है कि उनका इरादा…
Advt.