कांग्रेस को घेरने के लिए भाजयुमो ने शुरू किया पोस्टर वार

Updated on 20-07-2020 08:35 PM
भोपाल । मप्र में इस बार का उपचुनाव अलग कलेवर से लड़ा जाएगा। इसके लिए भाजपा और कांग्रेस एक दूसरे को घेरने के लिए तरह-तरह के अभियान चलाएगी। भाजपा ने कांग्रेस की पूर्ववर्ती सरकार के वचन पत्र के वादों को चुनावी मुद्दा बनाएगी। वह अभियान चलाकर जनता को बताएगी कि सत्ता में रहते हुए कांग्रेस ने किस तरह वादा खिलाफी की है। इसके लिए भारतीय जनता युवा मोर्चा ने झूठ बोले कौवा काटे अभियान शुरू किया है।
भाजपा जनता युवा मोर्चा  इस अभियान के तहत भाजपा प्रदेश मुख्यालय समेत कई जगहों पर पोस्टर चस्पा किए गए हैं। जिसमें कौवों के साथ यह लिखा गया है झूठ बोले कौवा काटे। इस अभियान के पीछे युवा मोर्चा का मकसद मध्य प्रदेश में 15 महीने तक रही कमलनाथ सरकार के दौरान किए गए वादों को पूरा न करने की बात को जनता के बीच ले जाना है।
झूठ के खिलाफ अभियान
प्रदेश में सरकार बदलने के बाद अब कांग्रेस के वचन पत्र के वायदों को लेकर सियासत जारी है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान लगातार वचन पत्र में किए गए किसान कर्ज माफी के वायदे को पूरा न करने को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ से एक के बाद एक सवाल कर रहे हैं। इसी कड़ी में अब भाजपा युवा मोर्चा ने भी झूठ बोले कौवा काटे अभियान के जरिए उप चुनावों से पहले कमलनाथ और दिग्विजय सिंह को लेकर उन्हें घेरने की कोशिश की है। युवा मोर्चा इन मुद्दों को लेकर युवाओं के बीच अभियान चलाएगा। पोस्टर में कई जगहों यह लिखा गया है कि मध्य प्रदेश के युवाओं से कमलनाथ सरकार ने चार हजार रुपये बेरोजगारी भत्ता देने का वायदा किया था। लेकिन किसी भी बेरोजगार युवा को यह नहीं दिया गया। यही वजह है कि प्रदेश में भाजपा युवा मोर्चा कमलनाथ और दिग्विजय सिंह की झूठ के खिलाफ अभियान चलाएगा। और अभियान का नाम झूठ बोले कौवा काटे दिया गया है।
भाजपा अपने वादों की लिस्ट बनाए:सिंह
भाजपा के झूठ बोले कौवा काटे अभियान पर पूर्व मंत्री और सीनियर कांग्रेस नेता डॉक्टर गोविंद सिंह ने पलटवार किया है। गोविंद सिंह ने कहा है कि भाजपा को पहले उन वादों की लिस्ट बनानी चाहिए, जो केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मध्य प्रदेश में 15 सालों तक रहीं भाजपा की सरकार के दौरान किए गए थे। और वे वादे पूरे नहीं किए गए। गोविंद सिंह ने आरोप लगाया है कि भाजपा झूठ बोलती है, बार-बार बोलती है और जोर से बोलती है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 April 2025
स्मार्ट सिटी डेवलप करने के लिए आठ साल पहले टीटी नगर के जिस इलाके से करीब 2000 मकान खाली कराने की शुरुआत हुई थी, उनमें से ज्यादातर खाली हो गए…
 20 April 2025
पराली जलाने वालों के खिलाफ प्रशासन की ओर से कार्रवाई शुरू कर दी गई है। शनिवार को पटवारी, नगर निगम के वार्ड प्रभारी, पंचायत सचिव और ग्राम विस्तार अधिकारी की…
 20 April 2025
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कलेक्टरों को निर्देश दिए हैं कि हर जिले में पर्याप्त पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। सार्वजनिक प्याऊ शुरू किए जाएं और प्राचीन जल संरचनाएं को…
 20 April 2025
इंदौर नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस उन्हें घर से हीरा नगर थाने लाई, जहां प्राथमिक कार्रवाई के बाद एमवाय अस्पताल में…
 20 April 2025
देश में आज रविवार को पहली बार चीतों की इंट्रास्टेट शिफ्टिंग की जा रही है, यानी एक राज्य के भीतर ही चीतों को एक जगह से दूसरी जगह छोड़ा जाएगा।श्योपुर…
 20 April 2025
इंदौर में 27 अप्रैल को आईटी कॉन्क्लेव का आयोजन होगा। इस कॉन्क्लेव में मप्र के सभी 55 जिलों की नदियों, तालाबों, बांधों सहित तमाम जल संरचनाओं का डिजिटल डेटाबेस प्रदर्शित…
 20 April 2025
वक्त रहते साइबर अपराधों की सूचना लेने के लिए मप्र साइबर पुलिस जल्द ही हेल्पलाइन नंबर 1930 का अपना डेडिकेटेड कॉल सेंटर शुरू करने जा रही है। अभी 1930 डायल…
 20 April 2025
राजधानी में 20 अप्रैल को दो सामाजिक संगठन वैवाहिक कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं। एक ओर मानस भवन में चौरसिया समाज द्वारा सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किया जाएगा, तो वहीं…
 20 April 2025
मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तार आरटीओ के पूर्व करोड़पति कॉन्स्टेबल सौरभ शर्मा, उसके सहयोगी चेतन सिंह गौर और शरद जायसवाल को भोपाल की सेंट्रल जेल में ढाई महीने बीत गए…
Advt.