'ड्रोन सुपरपावर' तुर्की को बड़ा झटका, युद्धक ड्रोन ANKA 3 दुर्घटनाग्रस्‍त, पाकिस्‍तानी देख रहे थे परमाणु मिसाइल लगाने के सपने

Updated on 26-06-2025 01:24 PM
अंकारा: दुनिया में खुद को ड्रोन सुपरपावर मानने वाले तुर्की को बड़ा झटका लगा है। तुर्की का नया स्‍टील्‍थ युद्धक ड्रोन अंका 3 दुर्घटना का शिकार हो गया है। यह अंका ड्रोन तुर्की की वायुसेना के लिए बनाया जा रहा था। इसके दो प्रोटोटाइप बनाए गए हैं। यह ड्रोन मध्‍य तुर्की में कोन्‍या एयरबेस पर एक अभ्‍यास में हिस्‍सा ले रहा था। तुर्की एयरोस्‍पेस इंडस्‍ट्री ने इस घटना को आधिकारिक रूप से एक 'आपात लैंडिंग' करार दिया है। वहीं व‍िश्‍लेषकों और रक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि तुर्की की कंपनी इस घटना की गंभीरता को छिपाने के लिए उसे कम करके दिखा रही है। उन्‍होंने कहा कि वीडियो देखकर नजर आ रहा है कि यह ड्रोन दुर्घटना का शिकार हुआ है। यह वही ड्रोन था जिस पर पाकिस्‍तानी सेना परमाणु मिसाइल राड लगाने का सपना देख रही थी।

तुर्की एयरस्‍पेस इंडस्‍ट्री ने मंगलवार को एक बयान जारी करके कहा कि शाम को करीब 7 बजे अभ्‍यास के दौरान यह 'आपातलैंडिंग' हुई है। इस अभ्‍यास में कई देशों की वायुसेनाएं हिस्‍सा ले रही हैं। कंपनी ने कहा कि इस घटना में कोई भी जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। कोन्‍या के गवर्नर कार्यालय ने भी इस ड्रोन के लैंडिंग की पुष्टि की है। तुर्की के इस ANKA-3 ड्रोन ने साल 2023 में पहली उड़ान भरी थी। कंपनी का दावा है कि यह युद्धक ड्रोन इस तरह से बनाया गया है कि वह रेडार की पकड़ में नहीं आता है। यह ड्रोन 835 प्रतिघंटे की रफ्तार से उड़ान भर सकता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
 18 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…
 18 March 2026
इस्लामाबाद: रूस ने पाकिस्तान को कच्चे तेल की खरीद का ऑफर दिया है। पाकिस्तान में रूस के राजदूत अल्बर्ट खोरेव ने बताया है कि हम पाकिस्तान को रियायती दर पर…
 18 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल गठबंधन से चल रहे युद्ध में ईरान के शीर्ष राष्ट्रीय सुरक्षा अधिकारी अली लाराजीनी की मौत हो गई है। अली लारीजानी इस संघर्ष की शुरुआत से ही ईरान…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान ने कहा है कि उसका होर्मुज स्ट्रेट जैसे अहम समुद्री मार्ग को पूरी तरह बंद करने का इरादा नहीं है। ईरान के उप विदेश मंत्री सईद खतीबजादा ने…
 18 March 2026
रियाद: सऊदी अरब अगर ईरान के खिलाफ लड़ाई में उतरा तो पाकिस्तान को मदद के लिए बुलाएगा। इतना ही नहीं पाकिस्तान के न्यूक्लियर अंब्रेला का भी सऊदी अरब इस्तेमाल करेगा।…
 17 March 2026
काबुल: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में सोमवार देर रात किए गए पाकिस्तान के हवाई हमले में मरने वालों की संख्या 400 हो गई है। अफगानिस्तान सरकार के उप-सरकारी प्रवक्ता हमदुल्ला…
 17 March 2026
तेहरान: ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट से भारतीय जहाजों के निकलने पर नरमी बरतने के संकेत दिए हैं। ईरानी विदेश मंत्री के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने कहा है कि उनका इरादा…
Advt.