कोरोना से बड़ी राहत देश में एक लाख से भी कम हुए ऐक्टिव मरीज

Updated on 01-03-2022 08:12 PM

नई दिल्ली देश में कोरोना के सक्रिय मरीज तेजी से कम हो रहे हैं। अब देश में केवल 92472 सक्रिय मामले हैं। वहीं एक दिन में सामने आने वाले नए मामलों में भी कमी आई है। पिछले 24 घंटे में 6915 नए मामले रेकॉर्ड किए गए। रिकवरी रेट बढ़कर 98.59 हो गई है। देश में टीकाकरण अभियान भी तेजी से चल रहा है।

अब तक 177.70  करोड़ डोज लगाई जा चुकी हैं। एक दिन पहले कोरोना के 8013 मामले दर्ज किए गए थे। इस हिसाब से देखें तो एक दिन में लगभग 22 फीसदी केस कम हो गए हैं। दैनिक सक्रियता दर अब 0.77 हो गई है वहीं साप्ताहिक सक्रियता दर 1.11 प्रतिश है। एक दिन में 901647 सैंपल टेस्ट किए गए। पिछले 24 घंटे में कुल 16864 मरीज कोरोना मुक्त हुए हैं। यह संख्या नए मरीजों की संख्या से ढाई गुना ज्यादा है।

अब तक देश में 4 करोड़ 23 लाख से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं। आईआईटी कानपुर के वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि जून में कोरोना की चौथी लहर सकती है। वैज्ञानिकों का कहना है कि खतरा टला नहीं है। उनके मुताबिक अगली लहर चार महीने तक रह सकती है। यह भी कहा गया है कि यह लहर गंभीर होगी या नहीं, इसके बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता। यह सब वेरिएंट और कोविड वैक्सिनेशन पर निर्भर होगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 May 2025
26/11 मुंबई आतंकी हमलों के मुख्य साजिशकर्ता तहव्वुर राणा को शुक्रवार को NIA रिमांड से पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया। NIA की विशेष अदालत ने तहव्वुर को 6…
 10 May 2025
हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में पाकिस्तान की ओर से की गई हमले की कोशिश को भारतीय एयर डिफेंस ने नाकाम कर दिया। बीती रात करीब 1:30 बजे चिंतपूर्णी के…
 10 May 2025
विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार शाम 5.30 बजे पाकिस्तान के साथ तनाव पर लगातार तीसरे दिन प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इसमें विदेश सचिव विक्रम मिसरी के साथ कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग…
 10 May 2025
6-7 मई की रात भारत ने पाकिस्तान पर ऑपरेशन सिंदूर चलाया। इसके तहत पाकिस्तान पर मिसाइलें दागी गईं। इसकी जानकारी 7 मई को सुबह 10 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के…
 10 May 2025
पाकिस्तान से तनाव के बीच केंद्र सरकार ने सेना को टेरिटोरियल आर्मी (प्रादेशिक सेना) को सक्रिय करने का आदेश दिया है। थल सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी टेरिटोरियल आर्मी रूल्स…
 10 May 2025
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकियों ने धर्म पूछकर 26 टूरिस्ट की हत्या कर दी थी। महिलाओं और बच्चों के सामने पुरूषों को सिर और सीने में गोली…
 10 May 2025
भारत-पाकिस्तान तनाव के बाद 9 राज्यों के 32 एयरपोर्ट्स को 15 मई तक बंद किया गया है। ये एयरपोर्ट्स जिन राज्यों में हैं उनमें- जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान,…
 09 May 2025
भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) संजीव खन्ना ने जस्टिस यशवंत वर्मा कैश रिकवरी केस की जांच रिपोर्ट राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सौंपी। इस केस के जांच…
 09 May 2025
ऑपरेशन सिंदूर को लेकर विदेश मंत्रालय की शुक्रवार शाम 5.30 बजे प्रेस कांफ्रेंस हो सकती है। विदेश सचिव विक्रम मिसरी के साथ कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह…
Advt.