वेस्टइंडीज के क्रिकेटर पर आईसीसी का बड़ा एक्शन, इस वजह से 5 साल के लिए लगा दिया बैन

Updated on 03-05-2024 01:47 PM
दुबई: वेस्टइंडीज के बल्लेबाज डेवोन थॉमस पर आईसीसी ने मैच फिक्सिंग के लिए पांच साल का प्रतिबंध लगा दिया। दुबई स्थित आईसीसी ने कहा कि 34 वर्षीय थॉमस ने ‘श्रीलंका क्रिकेट, अमीरात क्रिकेट बोर्ड और कैरेबियाई प्रीमियर लीग की भ्रष्टाचार रोधी संहिता के सात मामलों का उल्लंघन करने’ की बात स्वीकार की है। ये उल्लंघन खेलों के परिणाम को फिक्स करने और सबूतों को छिपाने, छेड़छाड़ करने या नष्ट करने के माध्यम से जांच में बाधा डालने के प्रयास से संबंधित हैं।


पिछले साल से लागू होगा बैन

डेवोन थॉमस पर प्रतिबंध पिछले साल 23 मई से लागू होगा जिस दिन उन्हें अस्थायी रूप से निलंबित किया गया था। प्रतिबंध के अंतिम 18 महीने निलंबित होंगे। आईसीसी के महाप्रबंधक एलेक्स मार्शल ने कहा, ‘यह प्रतिबंध उचित है और इससे खिलाड़ियों और भ्रष्टाचारियों को एक कड़ा संदेश जाना चाहिए कि हमारे खेल को भ्रष्ट करने के प्रयासों से सख्ती से निपटा जाएगा।’


थॉमस का इंटरनेशनल करियर

34 साल के बल्लेबाज डेवोन थॉमन ने 2009 में वेस्टइंडीज के लिए डेब्यू किया था। 2022 में उन्होंने अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच खेला था। वह 2011 वर्ल्ड कप में भी वेस्टइंडीज का टीम का हिस्सा थे। इंटरनेशनल क्रिकेट में उन्हें एक टेस्ट, 21 वनडे और 12 टी20 मैच खेलने का मौका मिला। इसमें उनके नाम क्रमश: 31, 238 और 51 रन हैं। गेंदबाजी में उनके नाम चार इंटरनेशनल विकेट भी हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 April 2026
रायपुर,राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण हेतु चलाए जा रहे ‘ज्ञानभारतम‘ राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान को अब तेज गति देने के निर्देश दिए गए हैं। मंत्रालय महानदी भवन में…
 23 April 2026
रायपुर, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज माँ दंतेश्वरी की पावन धरा पर भारत रत्न और क्रिकेट के महानायक सचिन तेंदुलकर के आगमन पर सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट करते…
 23 April 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी एनआरएलएम (बिहान) योजना के तहत स्व-सहायता समूहों से जुड़कर ग्रामीण महिलाएं आत्मनिर्भरता की नई मिसाल पेश कर रही हैं। मुंगेली जिले के जनपद पंचायत लोरमी…
 23 April 2026
रायपुर, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित श्री रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत जशपुर जिले के श्रद्धालुओं को अयोध्या धाम में प्रभु श्री राम के दर्शन का अवसर…
 23 April 2026
रायपुर, राज्यपाल रमेन डेका से आज लोकभवन में नो प्लास्टिक अभियान की ब्रांड एंबेसडर श्रीमती शुभांगी आप्टे ने सौजन्य भेंट की। इस दौरान उन्होंने रायपुर नगर निगम क्षेत्र को प्लास्टिक…
 23 April 2026
कोरिया। छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ मर्यादित के जिला कार्यालय बैकुण्ठपुर द्वारा बुधवार को समीक्षा रिपोर्ट में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के तहत धान खरीदी और उठाव की प्रगति सामने आई…
 23 April 2026
महासमुंद। जिले के विकासखंड सरायपाली से 12 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम पंचायत देवलभांठा में आज हर घर जल योजना के सफल क्रियान्वयन से ग्रामीणां को जल संकट से मुक्ति मिली है।…
 23 April 2026
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सुकमा जिले में विकास कार्यों को नई गति मिली है। जिले में रोड कनेक्टिविटी के क्षेत्र में तेजी से विस्तार किया जा रहा है।…
 23 April 2026
सुकमा। एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय सुकमा ने शिक्षा के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है, जहाँ विद्यालय के चार मेधावी छात्रों दिव्यांश भंडारी, हरीश कुमार, लक्ष्मण बारसे और रामलाल…
Advt.