बाइडेन प्रशासन बोला- भारत से संबंध मजबूत:उम्मीद है ट्रम्प आगे ले जाएंगे

Updated on 18-12-2024 02:48 PM

अमेरिकी सत्ता से बाहर हो रहे राष्ट्रपति जो बाइ़डेन की सरकार ने कहा है कि वह भारत के साथ अमेरिकी संबंधों को मजबूत स्थिति में छोड़ रही है। हमें उम्मीद है कि डोनाल्ड ट्रम्प के राष्ट्रपति रहने के दौरान भी ये मजबूत रहेंगे। ट्रम्प भारत के साथ संबंधों को आगे ले जाएंगे।

बाइडेन सरकार में उप विदेश मंत्री कर्ट कैंपबेल ने मंगलवार को एक कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि हमने पिछले कुछ महीनों में भारत के साथ संबंधों को मजबूती देने का काम किया है। दोनों देशों के बीच पिछले कुछ समय में उच्चस्तरीय बातचीत हुई हैं। इनमें डेलावेयर में होने वाली क्वाड समिट भी शामिल हैं।

कैंपबेल ने कहा कि हमने इंडस्ट्री, टेक्नोलॉजी और डिफेंस के क्षेत्र में भारत के संबंधों को अब तक की सबसे मजबूत स्थिति में पहुंचाया है। दोनों देश अब स्पेस सेक्टर के लिए भी साथ मिलकर काम कर रहे हैं।

ट्रम्प की भारत पर टैरिफ बढ़ाने की धमकी

अमेरिका के नव-निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने एक बार फिर भारत पर टैरिफ बढ़ाने की धमकी दी है। ट्रम्प ने मंगलवार को कहा कि अगर भारत अमेरिका पर टैरिफ लगाता है तो इसके जवाब में हम भी भारत पर उतना ही टैरिफ लगाएंगे। ट्रम्प ने कहा कि भारत और ब्राजील उन देशों में शामिल हैं, जो अमेरिकी सामानों पर सबसे ज्यादा टैरिफ लगाते हैं। ट्रम्प ने कहा कि हम उन्हें अगर कोई सामान भेजते हैं, तो वे उस पर 100% और 200% टैरिफ लगाते हैं। अगर वे टैरिफ लगाना चाहते हैं तो ठीक है, हम भी उन पर बराबर टैरिफ लगाएंगे। ट्रम्प के अलावा उनके प्रशासन में कॉमर्स सेक्रेटरी हॉवर्ड लुटनिक ने कहा कि जैसा व्यवहार आप हमारे साथ करेंगे, वैसा ही आपके साथ होगा।

पन्नू और अडाणी मामला भारत अमेरिका संबंधों में चुनौती 

बाइडेन प्रशासन ने मंगलवार को कहा कि भारत और अमेरिका संबंधों में 2 चार्जशीट की वजह से चुनौतियां आई हैं। हालांकि, दोनों देश इनका सफलतापूर्वक सामना करेंगे। इन 2 चार्जशीट में से पहली खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत पन्नू और दूसरी बिजनैसमेन गौतम अडाणी से जुड़ी हुई है।

पन्नू मामले में दर्ज चार्जशीट में अमेरिकी न्याय विभाग ने एक भारतीय अधिकारी पर पन्नू की हत्या की साजिश में शामिल होने का आरोप लगाया है। वहीं दूसरी चार्जशीट में अरबपति गौतम अडाणी पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया गया है। ये दोनों चार्जशीट न्यूयॉर्क की अदालत में दायर की गई हैं। बाइडेन प्रशासन के एक अधिकारी ने कहा कि दोनों देशों के बीच इसे लेकर गहरी बातचीत हुई है। मुझे पूरा विश्वास है कि हम स्थिति को ठीक तरीके से संभाल लेंगे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
रियाद/तेहरान: ईरान के साथ अमेरिका और इजरायल के बीच चल रहे युद्ध में मरने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। लेबनान ने आज जानकारी देते हुए 1000 लोगों…
 20 March 2026
वॉशिंगटन: ईरान के साथ जंग में लगी अमेरिकी सेना फंडिंग की कमी से जूझ रही है। अमेरिकी रक्षा विभाग ने ईरान युद्ध जारी रखने के लिए कांग्रेस से 200 अरब डॉलर…
 20 March 2026
तेहरान/वॉशिंगटन: ईरान के साथ जंग अमेरिका के लिए बेहद भारी पड़ रही है। युद्ध शुरू होने के बाद से पहले 20 दिनों में अमेरिका का कम से कम 16 सैन्य विमानों…
 20 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गुरुवार को दावा किया कि अमेरिका और ईरान के हवाई हमलों ने ईरान की सैन्य क्षमता को बहुत कमजोर कर दिया है। उन्होंने कहा…
 20 March 2026
तेल अवीव/वॉशिंगटन: अमेरिका और इजरायल की दोस्ती को बेहद ही गहरी माना जाता रहा है। लेकिन ईरान युद्ध के पहले 20 दिनों ने दो पुराने दोस्तों के बीच मतभेदों को उजागर…
 20 March 2026
ओटावा: कनाडा के शीर्ष पुलिस अधिकारी ने कहा है कि उन्हें जांच में देश में विदेशी संस्था के दमन में शामिल होने के कोई सबूत नहीं मिले हैं। यह कनाडा के…
 19 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग के बीच आज किसी चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, तो वह है होर्मुज जलडमरूमध्य है। इसे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait Of Hormuz)…
 19 March 2026
तेहरान/दोहा: इजरायल ने बुधवार को ईरान स्थित दुनिया के सबसे बड़े गैस फील्ड पर हमला हमला किया है। साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले से बौखलाए ईरान ने खाड़ी क्षेत्र के…
 19 March 2026
वॉशिंगटन: भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु संघर्ष का खतरा वास्तविक है और दोनों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के चलते यह बना हुआ है। अमेरिकी सीनेट में बुधवार को पेश ‘यूएस…
Advt.