शेयर बाजार में तेजी के बावजूद गिर गया भारती एयरटेल का शेयर, जानिए क्या है वजह
Updated on
26-11-2025 02:16 PM
नई दिल्ली: शेयर बाजार में तीन दिन की गिरावट के बाद आज तेजी दिख रही है। लेकिन भारती एयरटेल का शेयर शुरुआती ट्रेड में दो फीसदी से अधिक गिर गया। बीएसई पर यह 2,100 रुपये तक गिर गया जबकि पिछले सत्र में यह 2160.75 रुपये पर बंद हुआ था। प्रमोटर ग्रुप की प्रमोटर कंपनी इंडियन कॉन्टिनेंट इन्वेस्टमेंट बुधवार को ब्लॉक डील के जरिए करीब 7,200 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी में है। यह कंपनी अपने लगभग 3.4 करोड़ शेयर बेचेगी, जो कंपनी की कुल इक्विटी का करीब 0.6% है। इस डील को गोल्डमैन सैक्स इंडिया मैनेज कर रहा है।
यह डील पूरी होने के बाद भारती एयरटेल में प्रमोटरों की कुल हिस्सेदारी 50% से थोड़ी कम हो जाएगी। पिछले छह महीनों में यह तीसरी मौका है जब प्रमोटर ग्रुप की कोई एंटिटी भारती एयरटेल में अपनी हिस्सेदारी बेच रही है। इससे पहले 7 नवंबर को सिंगापुर की टेलीकॉम कंपनी सिंगटेल की एक एंटिटी ने कंपनी के करीब 0.8% शेयर 10,600 करोड़ रुपये में बेचे थे। वहीं, 8 अगस्त को इंडियन कॉन्टिनेंट इन्वेस्टमेंट ने कंपनी के 0.8% शेयर 9,300 करोड़ रुपये में बेचे थे।
कितना है फ्लोर प्राइस?
इंडियन कॉन्टिनेंट इन्वेस्टमेंट को कंपनी के विदेशी प्रमोटरों में से एक के रूप में सूचीबद्ध किया गया है। कंपनी अपनी हिस्सेदारी 2,097 रुपये प्रति शेयर के फ्लोर प्राइस पर बेच रही है। यह कीमत मंगलवार को NSE पर भारती एयरटेल के क्लोजिंग प्राइस 2,162 रुपये से लगभग 3% कम है। 30 सितंबर तक के शेयरहोल्डिंग पैटर्न के अनुसार इंडियन कॉन्टिनेंट इन्वेस्टमेंट के पास कंपनी में लगभग 1.5% हिस्सेदारी थी।
नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बड़ा ऐक्शन लिया है। शुक्रवार को उसने पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड का बैंकिंग लाइसेंस रद्द कर दिया। इस कदम से 24 अप्रैल से बैंक…
नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी के सराफा बाजार में सोने और चांदी के दामों में गिरावट दर्ज की गई। डॉलर के मजबूत होने और वैश्विक अनिश्चितता बढ़ने के बीच ऐसा हुआ। अखिल…
नई दिल्ली: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने जियो प्लेटफॉर्म्स के बहुप्रतीक्षित आईपीओ को लेकर बड़ा संकेत दिया है। अंबानी ने इसे एक निर्णायक मील का पत्थर बताते हुए संकेत…
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर एयरपोर्ट) की कमान अब नीतू समरा (Nitu Samra) के हाथों में आ गई है। उन्होंने एयरपोर्ट का नया सीईओ नियुक्त किया गया है। उन्होंने विदेशी सीईओ क्रिस्टोफ श्नेलमान…
नई दिल्ली: भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस गौतम अडानी की नेटवर्थ में गुरुवार को भारी तेजी आई। शेयर मार्केट में गिरावट के बावजूद अडानी ग्रुप के चेयरमैन की नेटवर्थ…
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज फिर गिरावट आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोने की कीमत में करीब 1,000 रुपये की गिरावट आई है जबकि चांदी…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में संकट को चलते हुए अब लगभग दो महीने हो गए हैं। ऐसे में भारतीय निर्यातक अपने कामकाज को सामान्य बनाने की कोशिश करने में जुटे हैं।…
नई दिल्ली: राघव चड्ढा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। आम आदमी पार्टी (AAP) से उनका सालों पुराना रिश्ता टूट गया है। उन्होंने AAP से इस्तीफा देकर बीजेपी का दामन थामने…