15 दिन में लौटे बेतवा नदी के प्राण:झिरी बहेड़ा गांव में उद्गम स्थल से ही टूट गई थी जलधारा...

Updated on 07-04-2025 12:27 PM

बेतवा नदी में 6 माह बाद फिर जलधार फूट पड़ी है। यह नदी अपने उद्गम स्थल झिरी-बहेड़ा में ही सूख चुकी थी। इस मामले को लेकर 22 मार्च को खबर प्रकाशित की। इसके बाद जिम्मेदार हरकत में आए। झिरी गांव में मुख्य उद्गम के अलावा 5 और झिर हैं। इनमें से 2 झिर अभी सक्रिय हैं। इन्हीं झिर के पास 15 दिन पहले बोरी बांधकर दो अस्थायी चेकडैम बनाए गए।

इनसे पानी ठहरने लगा। इससे भूजल स्तर बढ़ा और बेतवा नदी के मुख्य उद्गम स्थल से फिर से पानी की धार निकल पड़ी। रायसेन जिला पंचायत और रायसेन वन मंडल के अधिकारी यहां बेतवा के उद्गम के सूखने के कारण पता लगाने के साथ ही इसका समाधान खोज रहे थे।

रायसेन की जिला पंचायत सीईओ अंजू भदौरिया ने बताया कि अब वाटर टेबल सुधारने के लिए एक साल का एक्शन प्लान बनाया जा रहा है। इसमें वन विभाग की मदद ली जा रही है। योजना के तहत आदिवासियों को वनाधिकार में मिली जमीन पर खेत तालाब बनाने के लिए राजी किया जा रहा है। अब तक 8 आदिवासी किसान तैयार हो गए हैं। राज्य सरकार की ओर से इन्हें आर्थिक मदद दी जाएगी। ये तालाब सिंचाई और मछली पालन दोनों के लिए उपयोगी होंगे।

वन विभाग झिरी गांव के आसपास के पहाड़ों में कंटूर ट्रेंच (छोटे तालाब) बनाएगा। डीएफओ हेमंत रैकवार ने बताया कि इसके लिए कुछ साइट्स का सर्वे किया गया है। झिरी की सभी 6 झिरों के 50 मीटर के दायरे में तार फेंसिंग कराई जाएगी ताकि छेड़छाड़ न हो।

वन विभाग की मदद से ग्रामीण विकास विभाग ने झिरी गांव में एक अमृत सरोवर मंजूर किया है। इसके लिए जगह की तलाश की जा रही है। यह सरोवर आसपास के लोगों की पानी की जरूरत पूरी करेगा। इससे बोरवेल खुदवाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। साथ ही, जन चौपाल लगाकर ग्रामीणों को पौधरोपण और जल संरक्षण के लिए जागरूक किया जाएगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 April 2025
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि वनों के प्रबंधन में अब औपनिवेशिक (अंग्रेजों के जमाने) सोच से नहीं चलेगी, इससे मुक्त होकर हमें प्राचीन अरंण्यक संस्कृति का सम्मान…
 19 April 2025
परिवहन विभाग की काली कमाई से करोड़ों की संपत्ति जुटाने वाले सिपाही सौरभ शर्मा के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच में कई खुलासे हुए हैं। इसमें दो किरदार…
 19 April 2025
भोपाल के बागसेवनिया थाना क्षेत्र में बीएससी सेकेंड ईयर की 19 साल की छात्रा के साथ रेप का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज…
 19 April 2025
मप्र सरकार की ओर से 14 अफसरों, शिक्षकों और कर्मचारियों को मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार मिलेगा। साल 2022-23 के लिए सीएम एक्सीलेंस अवॉर्ड मिलेगा। मप्र सरकार की ओर से एक-एक लाख…
 19 April 2025
तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में स्थित हैदराबाद यूनिवर्सिटी के पास फैले घने जंगल को विकास के नाम पर बेरहमी से उजाड़ा जा रहा है। इस पर्यावरणीय विनाश के खिलाफ देशभर…
 19 April 2025
मध्यप्रदेश में गर्मी के तीखे तेवर देखने को मिल रहे हैं। शुक्रवार को सीजन में पहली बार दिन का पारा 44 डिग्री के पार पहुंच गया। खजुराहो, गुना और नौगांव…
 19 April 2025
राजधानी के गौतम नगर इलाके में एक नाबालिग युवक को निर्वस्त्र कर बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल…
 19 April 2025
बीते रविवार को नीमच जिले सिंगोली इलाके के कछाला गांव में जैन संतों पर 6 युवकों ने हमला कर दिया था। इस घटना को लेकर देश भर में जैन समाज…
 19 April 2025
भोपाल के संगीत प्रेमियों के लिए एक बेहद खास शाम का आयोजन होने जा रहा है। 19 अप्रैल को होटल लेक व्यू रेसीडेंसी के एमपीटी ड्राइव इन सिनेमा ग्राउंड पर…
Advt.