बेंगलुरु में रिहैब सेंटर मरीज की पिटाई, 30 बार डंडे से मारा, वॉर्डन के कपड़े धोने और टॉयलेट साफ करने से इनकार किया था

Updated on 16-04-2025 01:24 PM

बेंगलुरु से करीब 30 किलोमीटर दूर स्थित एक निजी रिहैब सेंटर में एक मरीज के साथ बेरहमी से मारपीट का मामला सामने आया है। मरीज ने वॉर्डन के कपड़े धोने और टॉयलेट साफ करने से इनकार किया था। जिस पर उसके साथ मारपीट की गई।

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

CCTV फुटेज में देखा जा सकता है कि एक मरीज को एक कमरे में कोने में ले जाकर पहले एक युवक डंडे से मारता है, जबकि अन्य लोग वहां खड़े होकर तमाशा देखते हैं। इसके बाद दूसरा युवक भी डंडा लेकर उसे पीटना शुरू कर देता है। मरीज को बार-बार खींचा और घसीटा जाता है।

पुलिस के मुताबिक, यह घटना कुछ समय पहले की है, लेकिन इसका वीडियो अब सामने आया है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने तुरंत केस दर्ज किया। मारपीट में शामिल लोगों के खिलाफ आर्म्स एक्ट सहित कई धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या इससे पहले भी इस केंद्र में इस तरह की घटनाएं हुई हैं। इस बर्बरता को लेकर आम लोगों में भी आक्रोश है और प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है।

मामला पुराना, अब वीडियो वायरल हुआ

बेंगलुरु ग्रामीण के पुलिस अधीक्षक सी.के. बाबा ने बताया, “ यह घटना जिस रिहैब सेंटर की है, वह नेलमंगला रूरल पुलिस सीमा में आता है। यह मामला पुराना है, लेकिन अब इसका वीडियो सामने आया है। जिसके बाद नेलमंगला रूरल पुलिस ने मामले में अपने से मामला दर्ज किया है।”

रिहैब सेंटर में आरोपी के खंजर से केक काटने की फोटो वायरल

पुलिस जांच में इस रिहैब सेंटर से जुड़ी कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिनमें आरोपी एक जन्मदिन का जश्न मनाते दिख रहे हैं। हैरान करने वाली बात यह है कि केक काटने के लिए चाकू की जगह एक बड़ा खंजर इस्तेमाल किया गया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 April 2025
चुनाव प्रचार के लिए कंटेंट तैयार करने में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की भूमिका तेजी से बढ़ रही है। इसे देखते हुए चुनाव आयोग इसके दुरुपयोग पर रोक लगाने और बेहतर…
 18 April 2025
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और YSR कांग्रेस प्रमुख वाईएस जगन मोहन रेड्डी की 27.5 करोड़ रुपए के शेयर अस्थायी रूप से जब्त किए हैं। यह…
 18 April 2025
आंध्र प्रदेश ने गुरुवार को अनुसूचित जातियों (SC) आरक्षण के भीतर आरक्षण देने के लिए अध्यादेश जारी किया। राज्य में कुल 59 SC जातियों को 15% आरक्षण मिलता है। पिछले…
 18 April 2025
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी वी आनंद बोस शुक्रवार सुबह मुर्शिदाबाद और मालदा के लिए रवाना हो गए हैं। यहां अगले 2 दिन राज्यपाल हिंसा प्रभावित इलाकों और शरणार्थी शिविरों…
 18 April 2025
यूपी-बिहार समेत उत्तर भारत के राज्यों में गुरुवार को भारी बारिश और बिजली-आंधी देखने को मिला। यूपी में बीते 24 घंटे में 13 लोगों की मौत हो गई है। बिजली-आंधी…
 18 April 2025
दिल्ली के सीलमपुर इलाके में गुरुवार शाम करीब 8 बजे 17 साल के युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। इससे इलाके में तनाव है। परिजन और स्थानीय लोग…
 17 April 2025
पश्चिम बंगाल शिक्षक भर्ती घोटाले मामले में सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को करीब 26,000 बर्खास्त शिक्षकों को राहत दी है। कोर्ट ने कहा- जिन शिक्षकों की नियुक्ति रद्द हुई है,…
 17 April 2025
मद्रास हाईकोर्ट ने तमिलनाडु के वन मंत्री के पोनमुडी से शैव, वैष्णव और सामान्य रूप से महिलाओं के खिलाफ सार्वजनिक रूप से अश्लील कमेंट करने पर सवाल किया। कोर्ट ने…
 17 April 2025
वक्फ संशोधन कानून पर गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में दूसरे दिन करीब 1 घंटे सुनवाई हुई। कोर्ट ने केंद्र सरकार को कानून पर जवाब देने के लिए 7 दिन का…
Advt.