बेंगलुरु छेड़छाड़ केस-3 राज्यों के 700 CCTV खंगाले, आरोपी गिरफ्तार

Updated on 14-04-2025 02:09 PM

बेंगलुरु में दो लड़कियों को गलत तरीके से छूने के आरोपी को केरल से गिरफ्तार कर लिया गया। इसके लिए पुलिस ने तीन राज्यों के करीब 700 CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले। तब जाकर केरल के एक दूरदराज के गांव में उसे पकड़ा गया।

शहर के बीटीएम लेआउट इलाके में 3 अप्रैल को लड़कियों से छेड़छाड़ हुई थी। इसका CCTV वीडियो भी सामने आया था। वीडियो में एक व्यक्ति लड़कियों का पीछा करता हुआ दिखता है।

जब लड़कियां उससे बचने की कोशिश करती हैं, तो वह अचानक उनमें से एक को छूने लगता है। इसके बाद वह मौके से भाग जाता है। हालांकि, तब लड़कियों की भी पहचान नहीं हो पाई थी।

पुलिस ने बताया कि जब आरोपी की तलाश शुरू की गई तो वह बेंगलुरु से तमिलनाडु के होसुर भाग गया। इसके बाद वह सलेम और फिर केरल के कोझिकोड भाग गया।

करीब एक हफ्ते तक तीनों राज्यों में खोजबीन के बाद कोझिकोड के नरवन्नूर से उसे पकड़ा गया। आरोपी की पहचान संतोष (26 साल) के रूप में हुई है। वह बेंगलुरु के एक जगुआर शोरूम में ड्राइवर के तौर पर काम करता है।

लड़कियों ने जांच का हिस्सा बनने से मना किया 

इसके अलावा पुलिस दोनों लड़कियों की भी पहचान कर ली है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने बदनामी के डर से जांच का हिस्सा बनने से इनकार कर दिया है। हालांकि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मारपीट, यौन उत्पीड़न और पीछा करने का मामला दर्ज किया है।

राज्य गृह मंत्री ने कहा था- ऐसा होता रहता है

कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर से 7 अप्रैल को मीडिया ने इस घटना पर सवाल किया तब उन्होंने कहा था कि बेंगलुरु जैसे बड़े शहर में ऐसी घटनाएं होती रहती हैं। इस टिप्पणी पर काफी विवाद भी हुआ था। हालांकि उन्होंने कार्रवाई करने और पुलिस गश्त बढ़ाने का भी निर्देश दिया था।

विवाद बढ़ने पर उन्होंने माफी भी मांगी थी। उन्होंने कहा था, 'मैं ऐसा व्यक्ति हूं जो हमेशा महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चिंतित रहता हूं। अगर मेरी बातों से किसी को ठेस पहुंची है तो मैं खेद व्यक्त करता हूं और माफी मांगता हूं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 April 2025
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि वनों के प्रबंधन में अब औपनिवेशिक (अंग्रेजों के जमाने) सोच से नहीं चलेगी, इससे मुक्त होकर हमें प्राचीन अरंण्यक संस्कृति का सम्मान…
 19 April 2025
परिवहन विभाग की काली कमाई से करोड़ों की संपत्ति जुटाने वाले सिपाही सौरभ शर्मा के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच में कई खुलासे हुए हैं। इसमें दो किरदार…
 19 April 2025
भोपाल के बागसेवनिया थाना क्षेत्र में बीएससी सेकेंड ईयर की 19 साल की छात्रा के साथ रेप का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज…
 19 April 2025
मप्र सरकार की ओर से 14 अफसरों, शिक्षकों और कर्मचारियों को मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार मिलेगा। साल 2022-23 के लिए सीएम एक्सीलेंस अवॉर्ड मिलेगा। मप्र सरकार की ओर से एक-एक लाख…
 19 April 2025
तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में स्थित हैदराबाद यूनिवर्सिटी के पास फैले घने जंगल को विकास के नाम पर बेरहमी से उजाड़ा जा रहा है। इस पर्यावरणीय विनाश के खिलाफ देशभर…
 19 April 2025
मध्यप्रदेश में गर्मी के तीखे तेवर देखने को मिल रहे हैं। शुक्रवार को सीजन में पहली बार दिन का पारा 44 डिग्री के पार पहुंच गया। खजुराहो, गुना और नौगांव…
 19 April 2025
राजधानी के गौतम नगर इलाके में एक नाबालिग युवक को निर्वस्त्र कर बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल…
 19 April 2025
बीते रविवार को नीमच जिले सिंगोली इलाके के कछाला गांव में जैन संतों पर 6 युवकों ने हमला कर दिया था। इस घटना को लेकर देश भर में जैन समाज…
 19 April 2025
भोपाल के संगीत प्रेमियों के लिए एक बेहद खास शाम का आयोजन होने जा रहा है। 19 अप्रैल को होटल लेक व्यू रेसीडेंसी के एमपीटी ड्राइव इन सिनेमा ग्राउंड पर…
Advt.