रिलायंस की AGM से पहले मुकेश अंबानी ने दिखाया बड़ा दिल, कर्मचारियों को बांट दिए 351 करोड़
Updated on
29-08-2024 05:37 PM
नई दिल्ली: देश की सबसे वैल्यूएबल कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज की आज एजीएम होने जा रही है। माना जा रहा है कि कंपनी के चेयरमैन और एमडी मुकेश अंबानी रिटेल और टेलिकॉम बिजनस की लिस्टिंग के बारे में घोषणा कर सकते हैं। उससे पहले रिलायंस रिटेल ने पिछले वित्तीय वर्ष में 15 वरिष्ठ अधिकारियों को 351 करोड़ रुपये के ईसॉप्स दिए हैं। रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज को दाखिल किए गए दस्तावेजों से यह जानकारी मिली है। इसके मुताबिक कंपनी ने अपने टॉप अधिकारियों को 796.5 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से 10 रुपये के 4.417 मिलियन शेयर आवंटित किए हैं। रिलायंस रिटेल ने कहा कि उसका बोर्ड आईपीओ के साथ आगे बढ़ने पर ईसॉप्स के तहत आवंटित शेयरों को लिस्ट करने के लिए आवश्यक कदम उठाएगा।
रिलायंस ने अपने रिटेल बिजनस की लिस्टिंग के लिए अभी कोई घोषणा नहीं की है लेकिन विश्लेषकों को उम्मीद है कि अगले दो वर्षों में कंपनी का आईपीओ लॉन्च किया जाएगा। रिलायंस रिटेल ने डायरेक्टर वी सुब्रमण्यम, ग्रॉसरी रिटेल के चीफ एग्जीक्यूटिव दामोदर मल्ल, फैशन और लाइफस्टाइल बिजनस के प्रेसिडेंट और चीफ एग्जीक्यूटिव अखिलेश प्रसाद, इलेक्ट्रॉनिक्स रिटेल के प्रेजिडेंट और चीफ एग्जीक्यूटिव कौशल नेवरेकर, ग्रुप के चीफ बिजनस ऑपरेशंस अश्विन खासगीवाला और फैशन ईकॉमर्स प्लेटफॉर्म अजियो के चीफ एग्जीक्यूटिव विनीत नायर को ईएसओपी दिए हैं। साथ ही रिलायंस रिटेल ने ग्रॉसरी रिटेल और जियोमार्ट के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर कामदेव मोहंती, स्ट्रैटजी और प्रोजेक्ट्स के प्रमुख प्रतीक माथुर, रिलायंस ट्रेंड्स के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर विपिन त्यागी और एफएमसीजी बिजनस के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर अधिकारी केतन मोदी को भी ईएसओपी प्रदान किए हैं।
कितना रहा प्रॉफिट
इस बारे में रिलायंस रिटेल ने ईटी के ईमेल प्रश्नों का उत्तर नहीं दिया। बिजनेस इंटेलिजेंस फर्म ऑल्टइंफो के फाउंडर मोहित यादव ने कहा कि रिलायंस रिटेल का 796.50 रुपये प्रति शेयर का ईएसओपी आवंटन शेयर के अंकित मूल्य से 7865% प्रीमियम दिखाता है। रिलायंस रिटेल देश की सबसे बड़ी रिटेल कंपनी है। कंपनी का रेवेन्यू पिछले वित्त वर्ष में 15% से अधिक बढ़ोतरी के साथ 258,388 करोड़ रुपये रहा जबकि नेट प्रॉफिट 26% बढ़कर 8,875 करोड़ रुपये हो गया। आरआईएल की सहायक कंपनी और रिलायंस रिटेल की होल्डिंग कंपनी रिलायंस रिटेल वेंचर्स ने वित्त वर्ष 2024 में इक्विटी के रूप में 4,330 करोड़ रुपये और ऋण के रूप में 14,839 करोड़ रुपये डाले।
नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बड़ा ऐक्शन लिया है। शुक्रवार को उसने पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड का बैंकिंग लाइसेंस रद्द कर दिया। इस कदम से 24 अप्रैल से बैंक…
नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी के सराफा बाजार में सोने और चांदी के दामों में गिरावट दर्ज की गई। डॉलर के मजबूत होने और वैश्विक अनिश्चितता बढ़ने के बीच ऐसा हुआ। अखिल…
नई दिल्ली: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने जियो प्लेटफॉर्म्स के बहुप्रतीक्षित आईपीओ को लेकर बड़ा संकेत दिया है। अंबानी ने इसे एक निर्णायक मील का पत्थर बताते हुए संकेत…
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर एयरपोर्ट) की कमान अब नीतू समरा (Nitu Samra) के हाथों में आ गई है। उन्होंने एयरपोर्ट का नया सीईओ नियुक्त किया गया है। उन्होंने विदेशी सीईओ क्रिस्टोफ श्नेलमान…
नई दिल्ली: भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस गौतम अडानी की नेटवर्थ में गुरुवार को भारी तेजी आई। शेयर मार्केट में गिरावट के बावजूद अडानी ग्रुप के चेयरमैन की नेटवर्थ…
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज फिर गिरावट आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोने की कीमत में करीब 1,000 रुपये की गिरावट आई है जबकि चांदी…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में संकट को चलते हुए अब लगभग दो महीने हो गए हैं। ऐसे में भारतीय निर्यातक अपने कामकाज को सामान्य बनाने की कोशिश करने में जुटे हैं।…
नई दिल्ली: राघव चड्ढा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। आम आदमी पार्टी (AAP) से उनका सालों पुराना रिश्ता टूट गया है। उन्होंने AAP से इस्तीफा देकर बीजेपी का दामन थामने…