क्योंकि वो मुस्लिम है... सरफराज खान पर असदुद्दीन ओवैसी के एक ट्वीट से बवाल, निशाने पर गौतम गंभीर

Updated on 22-10-2025 02:24 PM
नई दिल्ली: इंडिया ए को साउथ अफ्रीका ए के खिलाफ दो चार दिवसीय मुकाबले खेलने हैं। इसके लिए बीसीसीआई ने टीम का ऐलान कर दिया है। ऋषभ पंत की कप्तानी में इंडिया ए 30 अक्टूबर को मैदान पर उतरेगी। इस टीम में युवा बल्लेबाज सरफराज खान को जगह नहीं मिली है। वह पिछले कुछ समय से चोटिल चल रहे थे। मुंबई के लिए रणजी ट्रॉफी के पहले राउंड में वह खेलने के लिए उतरे।

असदुद्दीन ओवैसी ने पूछा सवाल

28 साल के सरफराज खान को इंडिया ए टीम में जगह नहीं मिलने पर सोशल मीडिया पर बवाल मचा है। चयनकर्ताओं और बीसीसीआई से फैंस सवाल पूछ रहे हैं। इसमें एआईएमआईएम के अध्यक्ष और हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी का नाम भी शामिल है। उन्होंने अपने अकाउंट पर लिखा- सरफराज खान को इंडिया ए के लिए भी क्यों नहीं चुना गया?

पोस्ट पर अलग-अलग कमेंट आ रहे

असदुद्दीन ओवैसी के पोस्ट पर अलग-अलग कमेंट आ रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर सरफराज खान पर ड्रेसिंग रूम की खबर लीक करने का आरोप लगा था। लोगों का कहना है कि इसी वजह से सरफराज ड्रॉप हुए हैं। वहीं कुछ इसमें मुस्लिम एंगल भी ढूंढ रहे हैं। हालांकि कुछ लोग मोहम्मद सिराज का उदाहरण दे रहे हैं, जो टीम के प्रमुख गेंदबाज हैं। गौतम गंभीर पर भी सरफराज को ड्रॉप करने के आरोप लग रहे हैं।
28 साल के सरफराज खान भारत के लिए 6 टेस्ट खेल चुके हैं। पिछले साल इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने टेस्ट डेब्यू किया था। अपने पहले ही मैच की दोनों पारियों में उन्होंने फिफ्टी ठोकी थी। न्यूजीलैंड के खिलाफ बेंगलुरु में खेले गए टेस्ट में उन्होंने 150 रनों की पारी खेली थी। हालांकि न्यूजीलैंड के खिलाफ अगले दो टेस्ट में वह फेल रहे। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया दौरे पर प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं मिला। इंग्लैंड दौरे पर उन्हें टेस्ट टीम से ड्रॉप कर दिया गया। अब उन्हें इंडिया ए के लिए भी मौका नहीं मिला।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 April 2026
भारतीय सिनेमा की दिग्गज एक्ट्रेस और 'लाडली ऑफ द सेंचुरी' कही जाने वालीं जोहरा सहगल की 27 अप्रैल को 114वीं बर्थ एनिवर्सरी है। वह इस कदर जिंदादिल इंसान थीं कि…
 27 April 2026
रियलिटी शो 'बैटलग्राउंड सीजन 2' पिछले कुछ दिनों से निक्की तंबोली और अभिषेक मल्हन के कारण चर्चा में है। निक्की ने हाल ही शो में बतौर मेंटॉर एंट्री की और…
 27 April 2026
भोजपुरी फिल्म स्टार और सिंगर खेसारी लाल यादव एक के बाद एक गाने रिलीज कर रहे हैं और 'ट्रे़ंडिंग स्टार' बने हुए हैं। कुछ दिन पहले ही उन्होंने आकांक्षा पुरी…
 27 April 2026
कानून, अपराध और अराजकता की दुनिया एक बार फिर से जीवंत होने के लिए तैयार है, क्योंकि रणदीप हुड्डा की 'इंस्पेक्टर अविनाश' का दूसरा सीजन जल्द ही जियोहॉटस्टार पर प्रीमियर…
 27 April 2026
नई दिल्ली: लखनऊ सुपर जायंट्स ने निकोलस पूरन को केकेआर के खिलाफ मैच के सुपर ओवर में बैटिंग के लिए भेजा। उन्होंने सुपर ओवर की पहली गेंद का सामना किया और…
 27 April 2026
लखनऊ: इकाना क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल 2026 का सबसे रोमांचक मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच खेला गया। इस मैच में सुपर ओवर भी हुआ, जो केकेआर ने…
 27 April 2026
नई दिल्ली: लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच आईपीएल 2026 का 38वां मैच इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। बीते रविवार को खेले गए इस मुकाबले में रोमांच की…
 27 April 2026
नई दिल्ली: ईपीएल 2026 का 38वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में केकेआर के बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी को…
 27 April 2026
रायपुर। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से जशपुर जिले की महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के…
Advt.