श्रेयस अय्यर की इंजरी पर BCCI ने तोड़ी चुप्पी, खुलकर बताया किस चोट से दर्द में तड़प रहा भारतीय क्रिकेटर

Updated on 27-10-2025 03:03 PM
नई दिल्ली: भारत की वनडे टीम के उप कप्तान श्रेयस अय्यर को सिडनी के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे एकदिवसीय मैच के दौरान पसलियों में लगी चोट के कारण आंतरिक रक्तस्राव के बाद वह फिलहाल गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में हैं। अय्यर ने बैकवर्ड प्वाइंट से पीछे की ओर दौड़ते हुए एलेक्स कैरी का शानदार कैच लिया था। ऐसा लगता है कि इस दौरान उनकी बाईं पसली में चोट लग गई थी।

बीसीसीआई ने श्रेयस अय्यर की चोट पर जारी किया बयान

शनिवार को ड्रेसिंग रूम में लौटने के तुरंत बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के अनुसार स्कैन से पता चला कि उनकी ‘तिल्ली में चोट’ लगी है। बीसीसीआई ने सोमवार को जारी बयान में कहा, ‘श्रेयस अय्यर की बाई पसली के नीचे के हिस्से में चोट लगी है। उन्हें आगे की जांच के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बयान के अनुसार, ‘स्कैन से पता चला है कि उनकी तिल्ली में चोट लगी है। उनका इलाज चल रहा है। उनकी हालत स्थिर है और वह स्वस्थ हो रहे हैं।’ बयान में कहा गया है, ‘बीसीसीआई की मेडिकल टीम सिडनी और भारत के विशेषज्ञों के परामर्श से उनकी चोट की स्थिति पर कड़ी नज़र रख रही है। भारतीय टीम के डॉक्टर श्रेयस की दैनिक प्रगति का आकलन करने के लिए उनके साथ सिडनी में रहेंगे।’ इस बल्लेबाज को दो से सात दिन तक निगरानी में रखा जाएगा।

पिछले दो दिन से आईसीयू में भर्ती हैं श्रेयस अय्यर

इस घटनाक्रम की जानकारी रखने वाले एक सूत्र ने गोपनीयता की शर्त पर कहा, ‘श्रेयस पिछले दो दिन से आईसीयू में भर्ती है। रिपोर्ट आने के बाद आंतरिक रक्तस्राव का पता चला और उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।’ उन्होंने कहा, ‘उनकी स्थिति को देखते हुए उन्हें दो से सात दिनों तक निगरानी में रखा जाएगा, क्योंकि रक्तस्राव के कारण संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए ऐसा करना जरूरी है।’ड्रेसिंग रूम में लौटने पर अय्यर की स्थिति का आकलन करने के बाद बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने उन्हें तुरंत ही अस्पताल में भर्ती करने का फैसला किया। सूत्र ने कहा, ‘टीम के डॉक्टर और फिजियो ने कोई जोखिम नहीं उठाया और उन्हें तुरंत अस्पताल ले गए। अब हालत स्थिर है, लेकिन यह जानलेवा हो सकता था। वह एक मजबूत खिलाड़ी हैं। वह जल्द ही ठीक हो जाएंगे।’
शुरुआत में अय्यर के लगभग तीन सप्ताह तक खेल से बाहर रहने की उम्मीद थी, लेकिन अब उन्हें पूरी तरह फिट होने में अधिक समय लग सकता है। सूत्र ने कहा, ‘‘ आंतरिक रक्तस्राव हुआ है, इसलिए उन्हें पूरी तरह फिट होने में अधिक समय लग सकता है। अभी प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में उनकी वापसी के लिए कोई निश्चित समयसीमा निर्धारित करना मुश्किल है।‘‘ इस 31 वर्षीय खिलाड़ी को भारत वापस जाने के लिए फिट घोषित किए जाने से पहले कम से कम एक हफ़्ते तक सिडनी के अस्पताल में रहना होगा। अय्यर भारतीय टी20 टीम का हिस्सा नहीं हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 April 2026
भारतीय सिनेमा की दिग्गज एक्ट्रेस और 'लाडली ऑफ द सेंचुरी' कही जाने वालीं जोहरा सहगल की 27 अप्रैल को 114वीं बर्थ एनिवर्सरी है। वह इस कदर जिंदादिल इंसान थीं कि…
 27 April 2026
रियलिटी शो 'बैटलग्राउंड सीजन 2' पिछले कुछ दिनों से निक्की तंबोली और अभिषेक मल्हन के कारण चर्चा में है। निक्की ने हाल ही शो में बतौर मेंटॉर एंट्री की और…
 27 April 2026
भोजपुरी फिल्म स्टार और सिंगर खेसारी लाल यादव एक के बाद एक गाने रिलीज कर रहे हैं और 'ट्रे़ंडिंग स्टार' बने हुए हैं। कुछ दिन पहले ही उन्होंने आकांक्षा पुरी…
 27 April 2026
कानून, अपराध और अराजकता की दुनिया एक बार फिर से जीवंत होने के लिए तैयार है, क्योंकि रणदीप हुड्डा की 'इंस्पेक्टर अविनाश' का दूसरा सीजन जल्द ही जियोहॉटस्टार पर प्रीमियर…
 27 April 2026
नई दिल्ली: लखनऊ सुपर जायंट्स ने निकोलस पूरन को केकेआर के खिलाफ मैच के सुपर ओवर में बैटिंग के लिए भेजा। उन्होंने सुपर ओवर की पहली गेंद का सामना किया और…
 27 April 2026
लखनऊ: इकाना क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल 2026 का सबसे रोमांचक मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच खेला गया। इस मैच में सुपर ओवर भी हुआ, जो केकेआर ने…
 27 April 2026
नई दिल्ली: लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच आईपीएल 2026 का 38वां मैच इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। बीते रविवार को खेले गए इस मुकाबले में रोमांच की…
 27 April 2026
नई दिल्ली: ईपीएल 2026 का 38वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में केकेआर के बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी को…
 27 April 2026
रायपुर। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से जशपुर जिले की महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के…
Advt.