कानपुर में चाट पर संग्राम, दो गांवों में छिड़ा संघर्ष... बमबाजी और फायरिंग में 20 से अधिक लोग घायल

Updated on 24-05-2024 12:39 PM
कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर में चाट पर विवाद गहरा गया है। चाट खाने को लेकर लड़कों के बीच बुधवार शाम को विवाद भड़क गया था। विवाद देखते ही देखते गुरुवार को संघर्ष गहरा गया। फत्तेपुर रोशनाई और आर्यनगर के ग्रामीण आमने-सामने आ गए। पहले दोनों गांव के लोगों के बीच जमकर ईंट-पत्थर चले। इसके बाद फायरिंग होने लगी। देखते ही देखते दोनों पक्षों से देशी बम चलने लगा। इससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। इस संघर्ष में 20 से अधिक लोग घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर सीओ पहुंचीं। उन्होंने दोनों गांवों के लोगों को समझाने का प्रयास किया। वह चीखती रहीं और दोनों गांव के लोगों के बीच फायरिंग एवं पथराव होता रहा। इस दौरान पुलिस अपने तक सिमटी दिखी।

क्या है पूरा मामला?

कानपुर देहात में चाट खाने को लेकर विवाद गहराने की बात सामने आई है। दरअसल, फत्तेपुर रोशनाई गांव का सत्यम सिंह राजेंद्रा चौराहे पर पानी की बोतल लेने के लिए कार से उतरा। वहां पहले से मौजूद आर्यनगर प्रथम के युवकों से चाट खाने को लेकर बहस हुई। देखते ही देखते उनके बीच मारपीट हो गई। सत्यम की मां नीलम सिंह की तहरीर पर इस मामले में आर्यनगर निवासी दीपू, हरिशंकर, लाला टांडिया, लालू, हरिकिशन, सुनील, कल्लू, गंगा सिंह, लल्लन और 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ रनियां थाने में बलवा, मारपीट एवं जान से मारने की धमकी का केस दर्ज कराया। वहीं, आर्यनगर प्रथम के रहने वाले चेतन सिंह की ओर से रनियां पुलिस को 11 लोगों को नामजद करते हुए 40 से 50 अज्ञात लोगों पर एकजुट होकर हमला करने और आर्यनगर में रह रहे एक पक्ष की ओर से फायरिंग करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी गई।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 March 2026
लखनऊ: यूपी के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ पांच मार्च को कानपुर के दौरे पर थे। वह वहां जिस हेलिकॉप्‍टर से गए थे, वह चर्चा का विषय बन चुका है। दरअसल, यूपी सरकार…
 09 March 2026
मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर जिले में अपराधियों का दुस्साहस थमने का नाम नहीं ले रहा है। रामपुर हरि थाना क्षेत्र के कोयली भराव गांव में बीती रात पोल्ट्री फार्म व्यवसायी रणधीर कुमार की…
 09 March 2026
भिंड: मध्य प्रदेश के भिंड जिले में खून के बदले खून की एक ऐसी वारदात सामने आई है, जिसने सबको झकझोर दिया है। ऊमरी थाना क्षेत्र के विलाव गांव में होली…
 09 March 2026
बेंगलुरु: कर्नाटक सीआईडी ने हाईकोर्ट से बेंगलुरु की धोखाधड़ी करने वाली एक महिला को कस्टडी में रखकर जांच करने की मांग की है। कर्नाटक हाईकोर्ट ने महिला को अप्रैल 2025 में…
 09 March 2026
जयपुर: राजस्थान के लाखों बुजुर्गों, विधवाओं और दिव्यांगों के लिए सरकार ने खुशियों का पिटारा खोल दिया है। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत मिलने वाली मासिक सहायता राशि में एक…
 07 March 2026
मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के मवाना इलाके में महिला की लाश मिलने की घटना के बाद सनसनी मच गई थी। अब इस मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। दरअसल,…
 07 March 2026
पटना: बिहार में शनिवार को फिर से सियासी हलचल तेज हो गई है। सीएम नीतीश कुमार राज्यपाल से मिलने राजभवन पहुंचे हैं। हालांकि सीएम हाउस एक अणे मार्ग और राजभवन के…
 07 March 2026
सागर: रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व के घने जंगलों में बीते दिनों मिली विकास सिंह राजपूत की लाश ने पुलिस की नींद उड़ा दी थी। शरीर पर चाकुओं के अनगिनत वार चिल्ला-चिल्ला…
 07 March 2026
नई दिल्ली, भारत को रूस से तेल खरीदने के लिए अमेरिका की ओर से जो 30 दिनों की छूट का एलान किया है, उसपर सियासी घमासान शुरू हो गया है।कांग्रेस पार्टी…
Advt.