बांग्लादेशी क्रिकेटर शाकिब अल हसन की बॉलिंग बैन:ECB ने लगाया प्रतिबंध, फील्ड अंपायर ने गेंदबाजी एक्शन को अवैध कहा था

Updated on 14-12-2024 02:31 PM

इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने बांग्लादेशी क्रिकेट की गेंदबाजी पर प्रतिबंध लगाया है। अब वे ECB के किसी भी टूर्नामेंट में गेंदबाजी नहीं कर सकेंगे। यह प्रतिबंध 10 दिसंबर से लागू किया गया है।

37 साल के ऑलराउंडर शाकिब ने सितंबर में काउंटी चैंपियनशिप में सरे के लिए एक मैच खेला था और गेंदबाजी की थी। इस दौरान मैदानी अंपायर ने उनके गेंदबाजी एक्शन को अवैध पाया था और रिपोर्ट की थी। उस रिपोर्ट पर इंग्लिश बोर्ड ने एक्शन लिया है।

शाकिब लाफबॉरो यूनिवर्सिटी टेस्ट में फेल हुए

शाकिल अल हसन 10 दिसंबर को लाफबॉरो यूनिवर्सिटी में एक स्वतंत्र परीक्षण में फेल हुए थे। निलंबन हटाने के लिए उन्हें पुनर्मूल्यांकन से गुजरना होगा। पुनर्मूल्यांकन के लिए शाकिब की कोहनी का विस्तार नियमों द्वारा निर्धारित 15-डिग्री सीमा से कम होना चाहिए।

3 महीने पहले किया था संन्यास का ऐलान 

शाकिब अल हसन ने बांग्लादेश के इंडिया टूर के दौरान संन्यास का ऐलान किया था। उन्होंने कानपुर टेस्ट के दौरान कहा था- मैं मीरपुर में करियर का आखिरी टेस्ट खेलना चाहता हूं। BCB मेरी स्वदेश वापसी की तैयारी कर रहा है। यदि मैं बांग्लादेश नहीं लौट सका, तो कानपुर टेस्ट आखिरी होगा।' हालांकि, शाकिब ने स्वदेश वापसी की, लेकिन साउथ अफ्रीका के खिलाफ मीरपुर टेस्ट नहीं खेल सके।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 April 2026
भारतीय सिनेमा की दिग्गज एक्ट्रेस और 'लाडली ऑफ द सेंचुरी' कही जाने वालीं जोहरा सहगल की 27 अप्रैल को 114वीं बर्थ एनिवर्सरी है। वह इस कदर जिंदादिल इंसान थीं कि…
 27 April 2026
रियलिटी शो 'बैटलग्राउंड सीजन 2' पिछले कुछ दिनों से निक्की तंबोली और अभिषेक मल्हन के कारण चर्चा में है। निक्की ने हाल ही शो में बतौर मेंटॉर एंट्री की और…
 27 April 2026
भोजपुरी फिल्म स्टार और सिंगर खेसारी लाल यादव एक के बाद एक गाने रिलीज कर रहे हैं और 'ट्रे़ंडिंग स्टार' बने हुए हैं। कुछ दिन पहले ही उन्होंने आकांक्षा पुरी…
 27 April 2026
कानून, अपराध और अराजकता की दुनिया एक बार फिर से जीवंत होने के लिए तैयार है, क्योंकि रणदीप हुड्डा की 'इंस्पेक्टर अविनाश' का दूसरा सीजन जल्द ही जियोहॉटस्टार पर प्रीमियर…
 27 April 2026
नई दिल्ली: लखनऊ सुपर जायंट्स ने निकोलस पूरन को केकेआर के खिलाफ मैच के सुपर ओवर में बैटिंग के लिए भेजा। उन्होंने सुपर ओवर की पहली गेंद का सामना किया और…
 27 April 2026
लखनऊ: इकाना क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल 2026 का सबसे रोमांचक मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच खेला गया। इस मैच में सुपर ओवर भी हुआ, जो केकेआर ने…
 27 April 2026
नई दिल्ली: लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच आईपीएल 2026 का 38वां मैच इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। बीते रविवार को खेले गए इस मुकाबले में रोमांच की…
 27 April 2026
नई दिल्ली: ईपीएल 2026 का 38वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में केकेआर के बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी को…
 27 April 2026
रायपुर। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से जशपुर जिले की महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के…
Advt.