चीन से 24 फाइटर जेट खरीदेगा बांग्लादेश, रहमान की चीन यात्रा पर हो सकती है डील, भारत की बढ़ेगी टेंशन

Updated on 23-06-2026 01:27 PM
ढाका: बांग्लादेश अपनी वायु सेना के लिए चीनी फाइटर जेट खरीदने की तैयारी कर रहा है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बांग्लादेश और चीन के बीच 24 चीनी J-10CE मल्टी रोल फाइटर जेट खरीदने पर डील हो सकती है। प्रधानमंत्री तारिक रहमान की चीन यात्रा के दौरान इस योजना पर आगे बढ़ने की उम्मीद है। रहमान इसी सप्ताह चीन की यात्रा पर पहुंचने वाले हैं, जहां वे 26 जून को चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात करेंगे। यह खरीद पूर्वी मोर्चे पर भारत की टेंशन बढ़ा सकती है। खास बात है कि पाकिस्तान की एयर फोर्स भी इस चीनी जेट का इस्तेमाल करती है।

अगस्त तक डील फाइनल होने की उम्मीद

यह प्रस्तावित डील ढाका और बीजिंग के रक्षा क्षेत्र में मजबूत होते सहयोग को दिखाती है। डेली वादा की रिपोर्ट के अनुसार, बांग्लादेश को उम्मीद है कि अगस्त तक चीन के साथ फाइटर जेट खरीदने का समझौता फाइनल हो जाएगा। एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर बताया, 'हमें उम्मीद है कि हम इस साल अगस्त तक फाइटर जेट खरीदने के समझौते पर साइन कर लेंगे।'

बीजिंग और ढाका में बड़ा रक्षा सौदा

चीन और बांग्लादेश के बीच यह एक बड़ा रक्षा सौदा होगा, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 960 मिलियन डॉलर यानी 9000 करोड़ भारतीय रुपये से ज्यादा होगी। रिपोर्ट में कहा गया है कि एक J-10CE मल्टी-रोल फाइटर की कीमत लगभग 40 मिलियन डॉलर है।

इस खरीद में तेजी लाने के लिए पिछले सप्ताह चीन का एक डेलीगेशन ढाका आया था। प्रस्तावित खरीद के अहम बिंदुओं को फाइनल करने के लिए बांग्लादेशी अधिकारियों के चीन के विदेश और रक्षा मंत्रियों के साथ अलग-अलग बैठकें करने की उम्मीद है।

रहमान की यात्रा पर होंगे कई डील पर हस्ताक्षर

फाइटर जेट पर बातचीत उन कई डील का हिस्सा है, जिस पर रहमान की चीन यात्रा के दौरान होने की उम्मीद है। बांग्लादेश के विदेश सचिव ने रविवार को कहा कि यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच 17 दस्तावेजों पर हस्ताक्षर होने की उम्मीद है। इनमें 15 समझौता ज्ञापन (MoU), 2 समझौतै और एक ऐक्शन प्लान शामिल है।चीन बांग्लादेश का बहुत करीबी दोस्त, रणनीतिक साझेदार और व्यापार व विकास के मामले में एक अहम सहयोगी है। अभी हमारे दोनों देशों के रिश्ते व्यापक रणनीतिक सहकारी साझेदारी के स्तर पर पहुंच गए हैं, जो आपसी भरोसे, सम्मान और सहयोग की नीवं पर लगातार बढ़ रहे हैं और मजबूत हो रहे हैं।

तीस्ता प्रोजेक्ट पर भी होगी चर्चा

तारिक रहमान के चीन दौरे पर तीस्ता नदी प्रोजेक्ट पर भी चर्चा होगी। बांग्लादेश के विदेश सचिव ने इसकी पुष्टि की लेकिन इस बारे में कोई और जानकारी नहीं दी। इसके अलावा बांग्लादेश चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की प्रस्तावित चार बड़ी पहलों पर भी चर्चा करेगा और उनका स्वागत करेगा।
रहमान चीनी प्रधानमंत्री ली कियांग के न्योते पर चीन के दौरे पर जा रहे हैं। वे डालियान में न्यू चैंपियंस की 17वीं सालाना बैठक में हिस्सा लेंगे। इसे समर दावोस के नाम से जाना जाता है। इस सम्मेलन में सरकारों के प्रमुख, नीति निर्माता, बिजनेस लीडर, इनोवेटर और टेक्नोलॉजी एक्सपर्ट एक साथ आते हैं और ग्लोबल इकनॉमी, इवोवेशन और सस्टेनेबल डेवलपमेंट पर चर्चा करते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 September 2026
काठमांडू: रसुवा में आए 'हिमालयी सुनामी' और 1200 से ज्यादा लोगों की मौत के बाद नेपाल में मुआवजे की मांग पर बालेन शाह सरकार में मतभेद की रिपोर्ट्स हैं। नवभारत…
 05 September 2026
मेक्सिको सिटी: मेक्सिको में वैज्ञानिकों के एक अनोखे प्रयोग ने पूरी दुनिया को हैरान कर दिया है। 17 साल पहले मवेशियों के चराने से बंजर हो चुके एक चरागाह (Mexico…
 05 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के टीवी पत्रकार हामिद मीर ने कहा है कि अगर अगला युद्ध होता है तो पाकिस्तान, भारत और इजरायल से परमाणु हथियार छीन लेगा। हामिद मीर पाकिस्तान के…
 05 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका की गिनती दुनिया की महाशक्तियों में होती है। इसका कारण सिर्फ अमेरिकी अर्थव्यवस्था ही नहीं, बल्कि उसकी सैन्य ताकत भी है। लेकिन, क्या हो जब कोई कहे कि…
 04 September 2026
ढाका: भारत और बांग्लादेश के बीच गंगा जल बंटवारे को लेकर संधि इस साल 12 दिसंबर को खत्म होने वाली है। अभी तक इस संधि को आगे बढ़ाने के लिए…
 04 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में 100 साल पुराने हिंदू मंदिर को तोड़े जाने को लेकर हो रही चौतरफा आलोचना के बाद पाकिस्तान अब खुलेआम झूठ पर उतर आया है।…
 04 September 2026
वॉशिंगटन: यूक्रेन से लेकर इजरायल तक में तबाही मचाने वाले ईरान के शाहेद-136 ड्रोन दुनियाभर के लिए स‍िरदर्द बन गए हैं। शाहेद ड्रोन बेहद सस्‍ते हैं और इसी वजह से…
 04 September 2026
इस्लामाबाद: हेग स्थित 'परमानेंट कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन' (PCA) ने सर्वसम्मति से यह फ़ैसला सुनाया है कि सिंधु जल संधि (IWT) को 'स्थगित' (abeyance) करने का भारत का फैसला अंतरराष्ट्रीय कानून…
 31 August 2026
बिश्केक: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शंघाई सहयोग संगठन (SCO) दौरा सिर्फ मध्य एशिया के साथ संबंधों तक सीमित नहीं है बल्कि इसके पीछे संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में भारत…
Advt.