बांदा का कांशीराम स्मृति उपवन अब बनेगा बुंदेलखंड का पहला साइंस पार्क, UPCST ने दी मंजूरी, जानिए एक-एक बात

Updated on 04-11-2025 01:25 PM
बांदा: उत्तर प्रदेश के बांदा में नरैनी रोड स्थित करोड़ों की लागत से निर्मित कांशीराम स्मृति उपवन अब नए स्वरूप में नजर आएगा। करीब डेढ़ दशक से उपेक्षा और बदहाली झेल रहे इस उपवन को अब संवारने की तैयारी शुरू हो गई है। बांदा विकास प्राधिकरण (बीडीए) के प्रस्ताव पर उत्तर प्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद, लखनऊ ने सहमति दे दी है। परिषद की दो सदस्यीय टीम ने सोमवार को उपवन का स्थलीय निरीक्षण कर सात एकड़ भूमि का चयन किया, जहां बुंदेलखंड का पहला साइंस पार्क विकसित किया जाएगा।

वर्ष 2006 में तत्कालीन बसपा सरकार ने करीब 10 करोड़ रुपये की लागत से 17 एकड़ क्षेत्रफल में कांशीराम स्मृति उपवन का निर्माण कराया था। इसमें 12 फीट ऊंची कांस्य मूर्ति, बच्चों के लिए आधुनिक झूले, पाथ-वे, लाइटें, बेंच, योगा स्थल और रैंप बनाए गए थे। लेकिन यह पार्क जनता के लिए कभी खोला ही नहीं गया। समय के साथ उपवन खंडहर में तब्दील हो गया, झूले और अन्य सामान चोरी हो गए व पूरे परिसर में झाड़ियां फैल गईं।वर्ष 2019 में तत्कालीन जिलाधिकारी हीरालाल ने इस उपवन को साइंस पार्क के रूप में विकसित करने की पहल की थी। बीडीए ने इस संबंध में विस्तृत प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा था। इसके बाद वर्ष 2024 में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद की टीम ने स्थल का निरीक्षण किया था। अब परिषद की स्वीकृति मिलने के बाद इस योजना को मूर्त रूप देने की प्रक्रिया तेज हो गई है।
बांदा विकास प्राधिकरण के अधिशासी अभियंता आर.पी. यादव ने बताया कि कांशीराम स्मृति उपवन के सात एकड़ क्षेत्रफल में साइंस पार्क विकसित किया जाएगा। परिषद की टीम ने स्थल का सर्वे कर लिया है और डीपीआर तैयार करने की प्रक्रिया शुरू है। इस परियोजना के पूरा होने पर बांदा को न केवल एक नया पर्यटन और शिक्षण केंद्र मिलेगा, बल्कि यह बुंदेलखंड का पहला साइंस पार्क बनकर क्षेत्र के बच्चों और युवाओं को विज्ञान की दुनिया से जोड़ने का माध्यम भी बनेगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 March 2026
लखनऊ: यूपी के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ पांच मार्च को कानपुर के दौरे पर थे। वह वहां जिस हेलिकॉप्‍टर से गए थे, वह चर्चा का विषय बन चुका है। दरअसल, यूपी सरकार…
 09 March 2026
मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर जिले में अपराधियों का दुस्साहस थमने का नाम नहीं ले रहा है। रामपुर हरि थाना क्षेत्र के कोयली भराव गांव में बीती रात पोल्ट्री फार्म व्यवसायी रणधीर कुमार की…
 09 March 2026
भिंड: मध्य प्रदेश के भिंड जिले में खून के बदले खून की एक ऐसी वारदात सामने आई है, जिसने सबको झकझोर दिया है। ऊमरी थाना क्षेत्र के विलाव गांव में होली…
 09 March 2026
बेंगलुरु: कर्नाटक सीआईडी ने हाईकोर्ट से बेंगलुरु की धोखाधड़ी करने वाली एक महिला को कस्टडी में रखकर जांच करने की मांग की है। कर्नाटक हाईकोर्ट ने महिला को अप्रैल 2025 में…
 09 March 2026
जयपुर: राजस्थान के लाखों बुजुर्गों, विधवाओं और दिव्यांगों के लिए सरकार ने खुशियों का पिटारा खोल दिया है। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत मिलने वाली मासिक सहायता राशि में एक…
 07 March 2026
मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के मवाना इलाके में महिला की लाश मिलने की घटना के बाद सनसनी मच गई थी। अब इस मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। दरअसल,…
 07 March 2026
पटना: बिहार में शनिवार को फिर से सियासी हलचल तेज हो गई है। सीएम नीतीश कुमार राज्यपाल से मिलने राजभवन पहुंचे हैं। हालांकि सीएम हाउस एक अणे मार्ग और राजभवन के…
 07 March 2026
सागर: रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व के घने जंगलों में बीते दिनों मिली विकास सिंह राजपूत की लाश ने पुलिस की नींद उड़ा दी थी। शरीर पर चाकुओं के अनगिनत वार चिल्ला-चिल्ला…
 07 March 2026
नई दिल्ली, भारत को रूस से तेल खरीदने के लिए अमेरिका की ओर से जो 30 दिनों की छूट का एलान किया है, उसपर सियासी घमासान शुरू हो गया है।कांग्रेस पार्टी…
Advt.