अमेरिका चुनाव से पहले 2 जगह बैलेट बॉक्स फूंके: लोगों को हिंसा का डर

Updated on 29-10-2024 04:48 PM

अमेरिका में चुनाव से ठीक 7 दिन पहले दो जगहों पर बैलेट बॉक्स में आग लगने की घटना सामने आई है। पहला मामला वॉशिंगटन के वैंकूवर का है जहां बैलेट बॉक्स में आग लग गई। इसमें जमा हुए सैकडों बैलेट पेपर जलकर राख हो गए।

बैलेट बॉक्स के जलने की दूसरी घटना ओरेगन के पोर्टलैंड में हुई। आग कैसे लगी फिलहाल इसका पता नहीं चल पाया है। चुनाव अधिकारी CCTV फुटेज जरिए आग लगाने वालों का पता लगाने की कोशिश में जुटे हैं।

CNN के मुताबिक पोर्टलैंड में सोमवार सुबह 3:30 बजे एक बैलट बॉक्स में आग लग गई थी। हालांकि ज्यादातर मतपत्रों को जलने से बचा लिया। सिर्फ तीन बैलेट पेपर जल गए।

चुनाव अधिकारी टिम स्कॉट ने कहा कि जिन मतदाताओं के बैलेट पेपर जले हैं उनसे संपर्क कर उन्हें नए मतपत्र दिए जाएंगे।

वहीं, वैंकूवर में जले बैलेट बॉक्स में सैकड़ों मतपत्र जल गए हैं। वैंकूवर में चुनाव निदेशालय की प्रवक्ता लौरा शेपर्ड ने शनिवार 11 बजे के बाद इस बॉक्स में मतपत्र डालने वाले सभी लोगों से अपने मतपत्र को वेरिफाई करने का अनुरोध किया है।

FBI के प्रवक्ता स्टीव बर्नड का कहना है कि इन घटनाओं की जांच राज्य और स्थानीय एजेंसियों की मदद से की जा रही है।

सुरक्षा एजेंसियों की चेतावनी बावजूद लापरवाही

ये घटनाएं FBI और होमलैंड सिक्योरिटी की चेतावनी के बाद हुई हैं। एजेंसियों ने चेताया था कि चरमपंथी चुनाव के दौरान हिंसा भड़का सकते हैं।

हाल ही में इसी तरह की अन्य घटनाएं भी सामने आई हैं। एरिजोना के फीनिक्स में एक पोस्ट ऑफिस के बाहर एक मेलबॉक्स में आग लग गई थी। यहां एक व्यक्ति पर आगजनी का आरोप लगा है, हालांकि पुलिस का कहना है कि ये चुनाव से जुड़ा मामला नहीं था।

जहां बैलट बॉक्स में आग लगी उनके बीच की दूरी 15 मील की दूरी पर स्थित हैं। वैंकूवर बॉक्स एक हाई-प्रोफाइल क्षेत्र में है जहां वर्तमान प्रतिनिधि मैरी ग्लूसनकैंप पेरेज का मुकाबला रिपब्लिकन जो केंट से हो रहा है।

ट्रम्प पर 2 बार जानलेवा हमले की कोशिश

दुनिया का सबसे पुराना लोकतंत्र कहे जाने वाले अमेरिका में चुनावी हिंसा आम बात हो गई है। इसी चुनाव में पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को दो बार मारने का प्रयास हो चुका है। इकनॉमिक टाइम्स के एक हालिया सर्वे के मुताबिक 75% अमेरिकी मतदाता संभावित चुनावी हिंसा से डरे हुए हैं।

इससे पहले भी अमेरिका में चार राष्ट्रपतियों की हत्या हो चुकी है। इन चार के आलावा 16 अन्य पूर्व राष्ट्रपति भी ऐसे हमलों में बाल बाल बचे हैं। 2020 चुनावों के बाद भी ट्रम्प समर्थकों ने चुनावों परिणामों को गलत बताते हुए आगजनी और तोड़फोड़ की थी।

अमेरिकी बाजारों में चुनाव परिणामों के दिन आगजनी और लूट के डर से दुकानदार शटर डाउन कर प्लाईवुड से दुकानों को शील्ड कर लेते हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
 18 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…
 18 March 2026
इस्लामाबाद: रूस ने पाकिस्तान को कच्चे तेल की खरीद का ऑफर दिया है। पाकिस्तान में रूस के राजदूत अल्बर्ट खोरेव ने बताया है कि हम पाकिस्तान को रियायती दर पर…
 18 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल गठबंधन से चल रहे युद्ध में ईरान के शीर्ष राष्ट्रीय सुरक्षा अधिकारी अली लाराजीनी की मौत हो गई है। अली लारीजानी इस संघर्ष की शुरुआत से ही ईरान…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान ने कहा है कि उसका होर्मुज स्ट्रेट जैसे अहम समुद्री मार्ग को पूरी तरह बंद करने का इरादा नहीं है। ईरान के उप विदेश मंत्री सईद खतीबजादा ने…
 18 March 2026
रियाद: सऊदी अरब अगर ईरान के खिलाफ लड़ाई में उतरा तो पाकिस्तान को मदद के लिए बुलाएगा। इतना ही नहीं पाकिस्तान के न्यूक्लियर अंब्रेला का भी सऊदी अरब इस्तेमाल करेगा।…
 17 March 2026
काबुल: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में सोमवार देर रात किए गए पाकिस्तान के हवाई हमले में मरने वालों की संख्या 400 हो गई है। अफगानिस्तान सरकार के उप-सरकारी प्रवक्ता हमदुल्ला…
 17 March 2026
तेहरान: ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट से भारतीय जहाजों के निकलने पर नरमी बरतने के संकेत दिए हैं। ईरानी विदेश मंत्री के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने कहा है कि उनका इरादा…
Advt.