आयुष्मान कार्ड ने बढ़ाया स्वास्थ्य सुरक्षा का भरोसा

Updated on 03-10-2026 02:04 PM

मोहला। शासन की जनकल्याणकारी नीतियों का उद्देश्य समाज के प्रत्येक पात्र परिवार तक आवश्यक सुविधाओं और योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। इसी उद्देश्य को धरातल पर साकार करने की दिशा में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित सेवा सेतु अभियान महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। अभियान के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में पात्र हितग्राहियों को विभिन्न शासकीय योजनाओं से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है।

 ग्राम पांडूटोला निवासी श्रीमती पूर्णिमा कामरे एक मध्यमवर्गीय परिवार से हैं। उनके परिवार में कुल पांच सदस्य हैं। परिवार की स्वास्थ्य संबंधी आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिल्हाटी में आयुष्मान कार्ड के लिए आवेदन किया था। श्रीमती पूर्णिमा कामरे के आवेदन को सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित सेवा सेतु अभियान शिविर, ग्राम खड़खड़ी में प्रक्रिया पूर्ण कर आयुष्मान कार्ड प्रदान किया गया। आयुष्मान कार्ड मिलने से उनके परिवार को उपचार के दौरान स्वास्थ्य संबंधी आर्थिक सुरक्षा का भरोसा मिला है।

  आयुष्मान कार्ड के माध्यम से पात्र परिवारों को योजना के अंतर्गत निर्धारित कैशलेस स्वास्थ्य उपचार की सुविधा मिलती है। इससे गंभीर बीमारी या अस्पताल में भर्ती होने की स्थिति में उपचार के खर्च का आर्थिक बोझ कम करने में सहायता मिलती है। ऐसे में श्रीमती पूर्णिमा कामरे के पांच सदस्यीय परिवार के लिए यह कार्ड स्वास्थ्य सुरक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण सहारा बना है।

श्रीमती पूर्णिमा कामरे ने आयुष्मान कार्ड प्राप्त होने पर खुशी व्यक्त करते हुए शासन एवं प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सेवा सेतु अभियान शिविर के माध्यम से उन्हें अपने गांव के नजदीक ही योजना का लाभ मिला, जिससे प्रक्रिया आसान हुई और परिवार को स्वास्थ्य सुरक्षा का भरोसा मिला है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची में छूटे पात्र लोगों और पहली बार वोट देने वाले युवाओं के नाम जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। भारत निर्वाचन आयोग ने विशेष गहन…
 03 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ के भिलाई से कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को कोल लेवी मामले में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने नोटिस जारी किया है। उन्हें 5 अक्टूबर को सुबह 10:30 बजे…
 03 October 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग के अंजोरा स्थित दाऊ श्री वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय में भर्ती प्रक्रिया को लेकर चल रहे विवाद के बीच राजभवन ने हस्तक्षेप किया है। राज्यपाल सचिवालय की ओर से…
 03 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर अब लगभग थम गया है। प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में गर्मी और उमस का असर बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 2…
 03 October 2026
मुंगेली, छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में 9वीं क्लास में पढ़ने वाली 14 साल की नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप की वारदात हुई है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि, दो लड़कों…
 03 October 2026
अम्बिकापुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय, सरगुजा, अम्बिकापुर के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) प्रकोष्ठ द्वारा “स्वच्छता ही सेवा” अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को…
 03 October 2026
महासमुंद। जिले के विकासखंड बागबाहरा अंतर्गत ग्राम बोदरीदादर निवासी श्रीमती दीपिका चन्द्राकर ने ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान से सिलाई एवं ब्यूटी पार्लर का प्रशिक्षण प्राप्त कर स्वरोजगार की दिशा में…
 03 October 2026
मोहला। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विकासखण्ड मोहला के क्लस्टर मोहभट्ठा में “सेवा सेतु अभियान–सरकार आपके द्वार” शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों को शासन की जनकल्याणकारी…
 03 October 2026
मोहला। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर जिला कार्यालय परिसर में श्रद्धा और सम्मान के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कलेक्टर श्रीमती तनुजा सलाम ने महात्मा गांधी की…
Advt.