9वीं की छात्रा को नशीला इंजेक्शन लगाकर गैंगरेप

Updated on 03-10-2026 02:13 PM
मुंगेली, छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में 9वीं क्लास में पढ़ने वाली 14 साल की नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप की वारदात हुई है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि, दो लड़कों ने उसे रास्ते से जबरन उठाकर बेल्ट से पीटा, फिर नशीला इंजेक्शन लगाया, जिससे वो बेहोश हो गई। बेहोशी की हालत में आरोपियों ने उसके साथ बारी-बारी से रेप किया।

होश आने पर उसके कपड़े उतरे हुए मिले। प्राइवेट पार्ट और कमर में दर्द होने लगा। मारपीट के कारण हाथ में दर्द होने लगा। शिकायत के बाद पुलिस ने दोनों आरोपी साहिल यादव और प्रहलाद धुरी के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। घटना जरहागांव थाना क्षेत्र की है।

शिकायत के मुताबिक, 29 सितंबर 2026 की शाम छात्रा अपनी सहेली के घर से लौट रही थी। इसी दौरान साहिल यादव और प्रहलाद धुरी ने उसे रास्ते में रोक लिया। आरोप है कि, दोनों ने गाली-गलौज की, जान से मारने की धमकी दी और बेल्ट से मारपीट की। इसके बाद उसे 500 रुपए देकर घटना के बारे में किसी को नहीं बताने की धमकी दी गई।

डर के कारण छात्रा घर जाने के बजाय बस से रतनपुर चली गई। वहां एक अज्ञात महिला ने उसे सहारा दिया। 30 सितंबर को घर लौटते समय छात्रा सकरी से बस बदलकर बरेला पहुंची। शाम करीब 5 बजे दोनों आरोपी फिर मिल गए। इसके बाद उसे जबरन पकड़ लिया और एक मकान में ले गए।

कपड़े उतरे थे, प्राइवेट पार्ट में दर्द

आरोप है कि वहां साहिल ने छात्रा का हाथ पकड़ रखा था और प्रहलाद ने उसके हाथ में इंजेक्शन लगाया। कुछ देर बाद छात्रा बेहोश हो गई। होश आने पर साहिल और प्रहलाद दोनों उसके सामने थे। उसे कमर और प्राइवेट पार्ट में दर्द हो रहा था और कपड़े अस्त-व्यस्त थे।

नशीला इंजेक्शन लगाकर रेप किया

छात्रा ने आशंका जताई कि, दोनों ने नशीला इंजेक्शन लगाने के बाद उसके साथ जबरदस्ती की। उसने मारपीट के कारण हाथ में दर्द होने की बात भी बताई। घर पहुंचने के बाद उसने परिजनों को घटना की जानकारी दी।

पुलिस ने दर्ज किया केस

इसके बाद 1 अक्टूबर को परिवार थाने पहुंचा और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ BNS की धारा 70(2), 65(1), 137(2), 351(3), 115(2), 296 और 3(5) के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की है। पुलिस आरोपों की जांच कर रही है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची में छूटे पात्र लोगों और पहली बार वोट देने वाले युवाओं के नाम जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। भारत निर्वाचन आयोग ने विशेष गहन…
 03 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ के भिलाई से कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को कोल लेवी मामले में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने नोटिस जारी किया है। उन्हें 5 अक्टूबर को सुबह 10:30 बजे…
 03 October 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग के अंजोरा स्थित दाऊ श्री वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय में भर्ती प्रक्रिया को लेकर चल रहे विवाद के बीच राजभवन ने हस्तक्षेप किया है। राज्यपाल सचिवालय की ओर से…
 03 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर अब लगभग थम गया है। प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में गर्मी और उमस का असर बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 2…
 03 October 2026
अम्बिकापुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय, सरगुजा, अम्बिकापुर के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) प्रकोष्ठ द्वारा “स्वच्छता ही सेवा” अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को…
 03 October 2026
महासमुंद। जिले के विकासखंड बागबाहरा अंतर्गत ग्राम बोदरीदादर निवासी श्रीमती दीपिका चन्द्राकर ने ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान से सिलाई एवं ब्यूटी पार्लर का प्रशिक्षण प्राप्त कर स्वरोजगार की दिशा में…
 03 October 2026
मोहला। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विकासखण्ड मोहला के क्लस्टर मोहभट्ठा में “सेवा सेतु अभियान–सरकार आपके द्वार” शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों को शासन की जनकल्याणकारी…
 03 October 2026
मोहला। शासन की जनकल्याणकारी नीतियों का उद्देश्य समाज के प्रत्येक पात्र परिवार तक आवश्यक सुविधाओं और योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। इसी उद्देश्य को धरातल पर साकार करने की दिशा…
 03 October 2026
मोहला। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर जिला कार्यालय परिसर में श्रद्धा और सम्मान के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कलेक्टर श्रीमती तनुजा सलाम ने महात्मा गांधी की…
Advt.