अविका गौर ने विदाई के वक्त मां के आंचल में फेंका चावल तो रो पड़ीं सास, सोनाली बेंद्रे ने रोते हुए दुल्हन को संभाला

Updated on 11-10-2025 02:09 PM
हाल ही में 'पति पत्नी और पंगा' में मिलिंद चांदवानी के साथ शादी के बंधन में बंधी एक्ट्रेस अविका गौर की आंखों में आंसू आ गए जब कथित तौर पर उनका मंगलसूत्र गायब हो गया। यह घटना उनकी शादी के एपिसोड की शूटिंग के दौरान हुई और अब एक वायरल बिहाइंड द सीन वीडियो के जरिए ऑनलाइन सामने आई है जिसने सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोरी है। इसी के साथ अविका की घर भरने की रस्म की झलक भी दिखाई गई है।

क्लिप में, अविका गौर घर भरने की रस्म करती हुई दिखाई दे रही हैं। अविका चावल उठाकर अपनी मां के आंचल में डालती हैं और उनका पूरा घर भावुक हो जाता है। स्टेज पर हर कोई बस रो रहा होता है। अविका के साथ उनके परिवार वाले और ससुराल वाले दोनों खड़े हैं। ये मोमेंट देखकर सोनाली बेंद्रे भी इमोशनल हो जाती हैं। हिना खान से लेकर ईशा मालवीय तक, हर कोई बस रो रहा है।

अविका गौर का मंगलसूत्र गायब

एक क्लिप में अविका को कहा जाता है कि उनका मंगलसूत्र गायब हो गया है। क्रू मेंबर्स और कंटेस्टेंट्स से घिरी अविका रो पड़ती हैं, जबकि होस्ट सोनाली बेंद्रे उन्हें दिलासा देती हैं और स्थिति को संभालने की कोशिश करती हैं। माहौल जल्दी ही तनाव से भर जाता है क्योंकि कुछ लोग शक करने लगते हैं कि कहीं यह गायब होना कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक की शरारत तो नहीं है।

लोगों ने कहा- मजाक मत बनाओ

इस भावुक पल ने सोशल मीडिया पर तेजी से बवाल मचा दिया। कुछ लोगों ने अविका का रिएक्शन देखकर उन्हें दिलासा देने की कोशिश की, तो कई लोगों ने उन पर आरोप लगाया कि वो जान-बूझकर नाटक कर रही हैं। एक इंस्टाग्राम यूजर ने कमेंट किया- शादी को भी ड्रामा बना दिया... हर चीज मनोरंजन के लिए नहीं होती, कुछ बातें निजी ही रहनी चाहिए। एक ने लिखा- और करो कॉमेडी शो पर शादी, मजाक बना रखा है शादी का। एक तीसरे ने लिखा- एक्टिंग अच्छा कर रहे हो दोनों।

अविका और मिलिंद की शादी

अविका और मिलिंद की शादी 30 सितंबर, 2025 को 'पति पत्नी और पंगा' में हुई थी। हालांकि यह एपिसोड अभी तक प्रसारित नहीं हुआ है। दोनों की शादी शो के सेट पर पारंपरिक तरीके से हुई, जिसमें शो के कंटेस्टेंट्स और परिवार के करीबी सदस्य शामिल हुए। कलर्स टीवी ने इंस्टाग्राम पर इवेंट का एक टीजर शेयर किया और कैप्शन दिया, '#मिलका के शादी के लिए आया है सबको बुलावा, क्या इस हसीन पल के लिए आप सब हैं तैयार?'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 March 2026
ग्लोबल पॉप क्वीन शकीरा के इंडिया टूर को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट अब दोगुनी से तीन गुनी हो गई है। जी हां, अगले महीने इंडिया आ रही शकीरा जहां पहले…
 09 March 2026
आलिया भट्ट, शर्वरी वाघ, अनिल कपूर और बॉबी देओल स्टारर YRF स्पाई यूनिवर्स की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'अल्फा' की रिलीज डेट सामने आ गई है। ये मूवी 10 जुलाई 2026…
 09 March 2026
एक्टर और डायरेक्टर आर पार्थिबन सुर्खियों में हैं। उन्होंने हाल ही में आयोजित एक अवॉर्ड सेरेमनी में एक्ट्रेस तृषा कृष्णन के बारे में एक कमेंट किया था। कहा था, 'इस…
 09 March 2026
80 के दशक में फिल्मों के सेट के हालात आज के समय से काफी अलग होते थे। उन दिनों फिल्म स्टार्स के लिए उतनी सुविधाएं फिल्मी सेट पर नहीं हुआ…
 09 March 2026
रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' के कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल दिल्ली-देहरादून हाईवे पर करीब 150 किमी प्रति घंटे की स्पीड से कार चला रहे थे। जिस कारण उनरी गाड़ी डिवाइडर से…
 09 March 2026
अहमदाबाद: टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच पर घुटनों के बल बैठकर, मुट्ठी भर मिट्टी को अपने माथे से लगाते सूर्यकुमार यादव की तस्वीर…
 09 March 2026
अहमदाबाद: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत की ऐतिहासिक खिताबी जीत के बाद जहां पूरा देश जश्न में डूबा था, वहीं पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के एक मजाकिया अंदाज ने महफिल लूट…
 09 March 2026
नई दिल्ली: टीम इंडिया के टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद से पूरे हिंदुस्तान में जश्न का माहौल है। भारतीय टीम को हर कोई अपने-अपने अंदाज में बधाई दे रहा…
 09 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल से पहले तक अभिषेक शर्मा एक ऐसे खिलाड़ी नजर आ रहे थे जो अपनी लय ढूंढने के लिए संघर्ष कर रहे थे। टूर्नामेंट में…
Advt.