ऑफिस के समय कॉलेज में हाजिरी! अभियोजन विभाग के कर्मचारियों का 'अनोखा' खेल, ड्यूटी के दौरान लीं नियमित डिग्रियां

Updated on 08-07-2026 01:13 PM

भोपाल। प्रदेश के लोक अभियोजन विभाग में अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो ड्यूटी पर रहते हुए भी नियमित एलएलबी की डिग्री ले सकते हैं। ऐसा कोई नया शासन का आदेश नहीं आया है, लेकिन अभियोजन विभाग में यही चल रहा है। सूचना का अधिकार कानून के तहत सामने आया है कि पिछले 13 वर्षों में विभाग ने अपने 162 कर्मचारियों को बाकायदा ऐसी पढ़ाई की अनुमति दी है। इसमें से कई लोग काम करते हुए ली गई ऐसी डिग्रियों के दम पर तरक्की पाकर अधिकारी बन गए।

RTI के तहत हुआ खुलासा

दरअसल भोपाल के एक अधिवक्ता शिवपूजन ने कुछ महीनों पहले लोक अभियोजन संचालनालय से सेवा के दौरान एलएलबी करने की अनुमति पाने वाले कर्मचारियों की जानकारी मांगी थी। जवाब में संचालनालय के जन सूचना अधिकारी ने जो दस्तावेज उपलब्ध कराए उसमें संख्या के साथ उनको जारी अनुमति पत्र, अध्ययन का माध्यम, संबंधित महाविद्यालयों की समय सारिणी जैसे जानकारी थी। सामने आया कि ये कर्मचारी ऐसे महाविद्यालयों में पढ़ाई कर रहे थे जिनमें कक्षाएं कार्यालयीन समय में थीं।

कर्मचारियों ने या तो काम नहीं किया या नियमित कक्षाएं नहीं की

उज्जैन और जबलपुर के दो विधि महाविद्यालय ही ऐसे मिले जिनकी समय सारिणी में देर शाम तक कक्षाओं के संचालन की व्यवस्था दिखी। इन कर्मचारियों ने अध्ययन अवकाश नहीं लिया है। सवाल उठता है कि फिर कार्यालयीन काम के दौरान विभाग के कर्मचारी एलएलबी की नियमित पढ़ाई की अनुमति कैसे पा जा रहे हैं। या तो इन कर्मचारियों ने कार्यालय में काम नहीं किया, या फिर नियमित कक्षाएं नहीं की?

पदस्थापना वाले जिले से बाहर भी कर रहे थे पढ़ाई

दस्तावेजों के मुताबिक विदिशा में पदस्थ एक तृतीय श्रेणी कर्मचारी का प्रवेश दूसरे जिले के महाविद्यालय में नियमित पढ़ाई के लिए हुआ है। इसी तरह रायसेन सहित कुछ अन्य जिलों के कर्मचारियों के भोपाल और दूसरे शहरों के विधि महाविद्यालयों से नियमित पढ़ाई के दस्तावेज हैं।

यह कहता है बीसीआई

एलएलबी का नियमित पाठ्यक्रम शैक्षणिक वर्ष में कम से कम 30 सप्ताह और प्रति सप्ताह न्यूनतम 30 घंटे की कक्षाएं अनिवार्य।

प्रत्येक सेमेस्टर की परीक्षा में बैठने के लिए 70 प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य।

मूट कोर्ट, प्रायोगिक प्रशिक्षण, प्रोफेशनल एथिक्स, ड्राफ्टिंग, प्लीडिंग, कन्वेन्सिंग और अनिवार्य इंटर्नशिप भी पाठ्यक्रम का हिस्सा। (बार काउंसिल आफ इंडिया (बीसीआइ) का लीगल एजुकेशन रूल्स, 2008)


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 September 2026
भोपाल, भोपाल के करोंद में रविवार रात मटकी फोड़ प्रतियोगिता के दौरान हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा के बयान पर सियासत गर्मा गई। उन्होंने मंच से कहा कि “करोंद चौराहे से मिसाइल…
 07 September 2026
भोपाल। फर्जी आईएएस बनकर लोगों से ठगी करने वाली तृप्ति सिंह के मामले में अब एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। उसके साथ वायरल वीडियो में खुद को आइएएस…
 07 September 2026
 भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में राज्य के उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने संयुक्त अरब अमीरात के दुबई में अपने चार दिवसीय वैश्विक निवेश एवं व्यापारिक दौरे के…
 07 September 2026
भोपाल : जीआइएस के दौरान शहर में लगाए गए फाउंटेन के कथित घोटाले की जांच में नगर निगम की कार्यप्रणाली पर अब नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने ही सवाल…
 07 September 2026
भोपाल। राजधानी के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला को निशाना बनाकर ठगी का मामला सामने आया है। नरसिंहगढ़ से इलाज कराने भोपाल आई 62 वर्षीय अशरफी बाई को…
 07 September 2026
नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के निर्देश पर भोपाल के बड़े तालाब की वास्तविक और कागजी सीमा का सच जानने के लिए रविवार को गौहर महल से सघन सर्वे की शुरुआत…
 07 September 2026
मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा लागू की जा रही ई-अटेंडेंस व्यवस्था ने अब एक बड़े विवाद का रूप ले लिया है। इस नई प्रणाली के खिलाफ प्रदेश भर…
 07 September 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर लंबे समय से संघर्ष कर रहे इंटर्न डॉक्टरों का सब्र अब जवाब दे गया है। सरकार के कोरे आश्वासनों से…
 07 September 2026
राजगढ़/भोपाल : मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के ब्यावरा कस्बे के बीच से गुजरी अजनार नदी बेहद प्रदूषित है। पिछले दिनों शहर के एक छात् सुरेंद्र सिंह चौधरी उर्फ बिट्टू…
Advt.