भोपाल में हैवानियत... मानसिक रूप से कमजोर किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो बनाकर भाई को भेजा, एक गिरफ्तार

Updated on 09-07-2026 08:07 PM
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को नहीं बता सकी, लेकिन वारदात के सप्ताहभर बाद जब आरोपितों ने सामूहिक दुष्कर्म के वीडियो पीड़िता के भाई को भेजे तो घटना सामने आई। शिकायत पर कटारा हिल्स थाना पुलिस ने केस दर्ज कर एक आरोपित को पकड़ लिया है।

इनकार करने पर सुनसान जगह ले जाकर की दरिंदगी

दोनों आरोपित पीड़िता पर लंबे समय से साथ में घूमने का दबाव बना रहे थे। बार-बार इनकार करने पर उन्होंने किशोरी को मिलने के बहाने बुलाया था और घटना की। कटारा हिल्स थाने के एएसआई मुकेश श्रीवास्तव ने बताया कि 16 वर्षीय किशोरी मानसिक रूप से कमजोर है और पिछले दिनों कुछ स्कूल जाना भी छोड़ दिया था। पड़ोस में रहने वाले नाबालिग आरोपित कई दिनों से उससे दोस्ती करने और अपने साथ घूमने चलने का दबाव बना रहे थे, लेकिन वह उनसे बातचीत नहीं करती थी।

स्कूल के पीछे वारदात को दिया अंजाम, भाई को वीडियो भेजने पर खुली पोल

एक जुलाई को सुबह करीब दस बजे किशोरी घर के पास अकेली थी। इसी दौरान दोनों आरोपित उसे बात करने का बहाना बनाकर बस्ती के पास स्थित एक स्कूल के पीछे सुनसान स्थान पर ले गए। वहां दोनों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और मोबाइल में वीडियो रिकॉर्ड किए। पीड़िता ने घर लौटने के बाद स्वजन को घटना की जानकारी नहीं दी।

सात जुलाई को आरोपितों ने पीड़िता के भाई को घटना के कई वीडियो भेजे। आरोप है कि ये वीडियो अन्य कई लोगों को भी भेजे गए थे। वीडियो सामने आने के बाद भाई ने पीड़िता से पूछताछ की, जिस पर उसने पूरी आपबीती सुनाई। पीड़िता की शिकायत पर थाना पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज किया और एक आरोपित को पकड़ लिया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 September 2026
भोपाल, भोपाल के करोंद में रविवार रात मटकी फोड़ प्रतियोगिता के दौरान हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा के बयान पर सियासत गर्मा गई। उन्होंने मंच से कहा कि “करोंद चौराहे से मिसाइल…
 07 September 2026
भोपाल। फर्जी आईएएस बनकर लोगों से ठगी करने वाली तृप्ति सिंह के मामले में अब एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। उसके साथ वायरल वीडियो में खुद को आइएएस…
 07 September 2026
 भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में राज्य के उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने संयुक्त अरब अमीरात के दुबई में अपने चार दिवसीय वैश्विक निवेश एवं व्यापारिक दौरे के…
 07 September 2026
भोपाल : जीआइएस के दौरान शहर में लगाए गए फाउंटेन के कथित घोटाले की जांच में नगर निगम की कार्यप्रणाली पर अब नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने ही सवाल…
 07 September 2026
भोपाल। राजधानी के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला को निशाना बनाकर ठगी का मामला सामने आया है। नरसिंहगढ़ से इलाज कराने भोपाल आई 62 वर्षीय अशरफी बाई को…
 07 September 2026
नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के निर्देश पर भोपाल के बड़े तालाब की वास्तविक और कागजी सीमा का सच जानने के लिए रविवार को गौहर महल से सघन सर्वे की शुरुआत…
 07 September 2026
मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा लागू की जा रही ई-अटेंडेंस व्यवस्था ने अब एक बड़े विवाद का रूप ले लिया है। इस नई प्रणाली के खिलाफ प्रदेश भर…
 07 September 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर लंबे समय से संघर्ष कर रहे इंटर्न डॉक्टरों का सब्र अब जवाब दे गया है। सरकार के कोरे आश्वासनों से…
 07 September 2026
राजगढ़/भोपाल : मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के ब्यावरा कस्बे के बीच से गुजरी अजनार नदी बेहद प्रदूषित है। पिछले दिनों शहर के एक छात् सुरेंद्र सिंह चौधरी उर्फ बिट्टू…
Advt.