शुभमन गिल के 11 रन बनाते ही टूट जाएगा सुनील गावस्कर का 47 साल पुराना रिकॉर्ड, भारत के लिए रचेंगे इतिहास

Updated on 31-07-2025 02:44 PM
नई दिल्ली: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला लंदन के ओवल क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच यह मैच गुरुवार, 31 जुलाई से शुरू हो रहा है। भारतीय टीम सीरीज में 1-2 से पीछे है। ऐसे में शुभमन गिल की कप्तानी में इंडिया की कोशिश होगी कि इस मैच में वह इंग्लैंड को हर हाल में हराए और सीरीज को 2-2 से बराबर करें। ऐसे में भारतीय टीम कप्तान गिल की दमदार बल्लेबाजी पर बहुत कुछ निर्भर रहेगी, क्योंकि वह इस सीरीज में बल्ले से आग बरसा रहें।

इसके साथ ही शुभमन गिल के पास पूर्व भारतीय दिग्गज सुनील गावस्कर के एक बड़े रिकॉर्ड को तोड़ने का भी मौका है। शुभमन गिल बल्लेबाजी में इंग्लैंड के खिलाफ अगर 11 रन बना लेते हैं तो वह कप्तान के तौर पर किसी एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे। शुभमन गिल इंग्लैंड के इस मौजूदा दौरे पर 4 मैचों में 722 रन बना चुके हैं। वहीं सुनील गावस्कर ने कप्तानी करते हुए 1978-79 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 732 रन बनाए थे। वहीं प्लेयर के तौर पर सुनील गावस्कर ने 1970-71 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 774 रन बनाए थे।
शुभमन के निशाने पर डॉन ब्रैडमैन का रिकॉर्ड
सिर्फ सुनील गावस्कर ही नहीं, ऑस्ट्रेलिया के महान डॉन ब्रैडमैन का भी एक बड़ा रिकॉर्ड अब खतरे में हैं। शुभमन गिल अगर ओवल टेस्ट में 89 रन बना लेते हैं तो वह कप्तान के तौर एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड तोड़ देंगे। इस मामले में अभी ब्रैडमैन पहले स्थान पर हैं। ब्रैडमैन ने साल 1936-37 में खेले गए एशेज सीरीज में इंग्लैंड के खिलाफ 810 रन बनाए थे। ब्रैडमैन का यह रिकॉर्ड 90 साल पुराना है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 April 2026
भारतीय सिनेमा की दिग्गज एक्ट्रेस और 'लाडली ऑफ द सेंचुरी' कही जाने वालीं जोहरा सहगल की 27 अप्रैल को 114वीं बर्थ एनिवर्सरी है। वह इस कदर जिंदादिल इंसान थीं कि…
 27 April 2026
रियलिटी शो 'बैटलग्राउंड सीजन 2' पिछले कुछ दिनों से निक्की तंबोली और अभिषेक मल्हन के कारण चर्चा में है। निक्की ने हाल ही शो में बतौर मेंटॉर एंट्री की और…
 27 April 2026
भोजपुरी फिल्म स्टार और सिंगर खेसारी लाल यादव एक के बाद एक गाने रिलीज कर रहे हैं और 'ट्रे़ंडिंग स्टार' बने हुए हैं। कुछ दिन पहले ही उन्होंने आकांक्षा पुरी…
 27 April 2026
कानून, अपराध और अराजकता की दुनिया एक बार फिर से जीवंत होने के लिए तैयार है, क्योंकि रणदीप हुड्डा की 'इंस्पेक्टर अविनाश' का दूसरा सीजन जल्द ही जियोहॉटस्टार पर प्रीमियर…
 27 April 2026
नई दिल्ली: लखनऊ सुपर जायंट्स ने निकोलस पूरन को केकेआर के खिलाफ मैच के सुपर ओवर में बैटिंग के लिए भेजा। उन्होंने सुपर ओवर की पहली गेंद का सामना किया और…
 27 April 2026
लखनऊ: इकाना क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल 2026 का सबसे रोमांचक मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच खेला गया। इस मैच में सुपर ओवर भी हुआ, जो केकेआर ने…
 27 April 2026
नई दिल्ली: लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच आईपीएल 2026 का 38वां मैच इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। बीते रविवार को खेले गए इस मुकाबले में रोमांच की…
 27 April 2026
नई दिल्ली: ईपीएल 2026 का 38वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में केकेआर के बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी को…
 27 April 2026
रायपुर। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से जशपुर जिले की महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के…
Advt.