अडानी विरोधी वामपंथी नेता बन सकते हैं श्रीलंका के नए राष्ट्रपति, अनुरा कुमारा दिसानायके सबसे आगे, भारत की बढ़ेगी टेंशन?

Updated on 22-09-2024 01:05 PM
कोलंबो: श्रीलंका के चुनाव में नेशनल पीपुल्स पावर (NPP) के नेता अनुरा कुमारा दिसानायके श्रीलंका के 9वें कार्यकारी राष्ट्रपति बनने वाले हैं। शुरुआती डाक मतदान परिणामों के आधार पर उनकी बढ़त देखी जा सकती है। दिसानायके पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट (JVP) के नेता हैं। श्रीलंका में शनिवार को राष्ट्रपति पद के लिए मतदान हुआ। स्थानीय समय के मुताबिक सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक 22 निर्वाचन जिलों के 13,400 से ज्यादा मतदान केंद्रों पर वोट डाले गए। सात निर्वाचन जिलों में डाक मतदान के परिणामों के मुताबिक दिसानायके को 56 फीसदी वोट मिले हैं।

वहीं उनके प्रतिद्वंद्वी सजित प्रेमदासा और वर्तमान राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे को 19-19 फीसदी वोट मिले। विश्लेषकों का मानना है कि मतदान के इस रुझान से पता चलता है कि दिसानायके को कुल वोटों में से 50 फीसदी से ज्यादा वोट मिलने की संभावना है। अगर वह जीतते हैं तो वह श्रीलंका के पहले मार्क्सवादी राष्ट्रपति होंगे। श्रीलंका के चुनाव पर भारत की भी नजर है। दिसानायके भारतीय कंपनी अडानी ग्रुप के खिलाफ भी बयान देते रहे हैं।

भारतीय कंपनी का किया विरोध


द हिंदू की रिपोर्ट के मुताबिक मतदान से पहले सोमवार को उन्होंने अडानी ग्रुप की पवन ऊर्जा परियोजना को रद्द करने की कसम खाई। एक राजनीतिक चैट शो में उन्होंने कहा कि वह इस परियोजना को रद्द कर देंगे। यह पूछे जाने पर कि क्या यह परियोजना श्रीलंका की संप्रभुता के लिए खतरा है? इस पर दिसानायके ने कहा, 'हां, हम निश्चित तौर पर इसे रद्द कर देंगे क्योंकि इससे हमारी ऊर्जा संप्रभुता को खतरा है।' श्रीलंका के गृहयुद्ध में भारत के हस्तक्षेप के बाद JVP ने 1987 से 1990 के बीच भारत के खिलाफ हिंसक विद्रोह का नेतृत्व किया।

भारत के पक्ष में होंगे दिसानायके?


न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक 2022 के आर्थिक संकट के बाद वह लोकप्रिय हुए। गरीबों की मदद करने की उनकी वामपंथी नीतियों और उत्तेजक भाषणों के कारण वह जनता को अपने साथ लाने में कामयाब रहे। उन्हें AKD के नाम से भी जाना जाता है। जेवीपी पार्टी परंपरागत रूप से सरकार के बाजार पर ज्यादा कंट्रोल वाली आर्थिक नीतियों की समर्थक रही है। 

हालांकि उनकी पार्टी से जुड़े लोगों का कहना है कि वह भारत के साथ भी होंगे। द वीक की रिपोर्ट के मुताबिक NPP की राष्ट्रीय कार्यकारी समिति के सदस्यों में से एक प्रोफेसर अनिल जयंती ने कहा, 'हमारी पार्टी और नेता भारत से जुड़ना चाहते हैं। भारत निश्चित तौर पर हमारा पड़ोसी और महाशक्ति है। हाल ही में हमें भारत की ओर से एक कृषि सम्मेलन में आमंत्रित किया गया था। हमने दिल्ली और केरल का दौरा किया। हमारे नेता श्रीलंकाई अर्थव्यवस्था को स्थिक करने के लिए सभी प्रमुख पावर से जुड़ रहे हैं।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
 18 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…
 18 March 2026
इस्लामाबाद: रूस ने पाकिस्तान को कच्चे तेल की खरीद का ऑफर दिया है। पाकिस्तान में रूस के राजदूत अल्बर्ट खोरेव ने बताया है कि हम पाकिस्तान को रियायती दर पर…
 18 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल गठबंधन से चल रहे युद्ध में ईरान के शीर्ष राष्ट्रीय सुरक्षा अधिकारी अली लाराजीनी की मौत हो गई है। अली लारीजानी इस संघर्ष की शुरुआत से ही ईरान…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान ने कहा है कि उसका होर्मुज स्ट्रेट जैसे अहम समुद्री मार्ग को पूरी तरह बंद करने का इरादा नहीं है। ईरान के उप विदेश मंत्री सईद खतीबजादा ने…
 18 March 2026
रियाद: सऊदी अरब अगर ईरान के खिलाफ लड़ाई में उतरा तो पाकिस्तान को मदद के लिए बुलाएगा। इतना ही नहीं पाकिस्तान के न्यूक्लियर अंब्रेला का भी सऊदी अरब इस्तेमाल करेगा।…
 17 March 2026
काबुल: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में सोमवार देर रात किए गए पाकिस्तान के हवाई हमले में मरने वालों की संख्या 400 हो गई है। अफगानिस्तान सरकार के उप-सरकारी प्रवक्ता हमदुल्ला…
 17 March 2026
तेहरान: ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट से भारतीय जहाजों के निकलने पर नरमी बरतने के संकेत दिए हैं। ईरानी विदेश मंत्री के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने कहा है कि उनका इरादा…
Advt.