बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ एक और फरमान, अजान के वक्त नहीं कर सकेंगे पूजा

Updated on 12-09-2024 02:54 PM

ढाका।  बांग्लादेश में हिंदू लगातार निशाने पर हैं। शेख हसीना की सरकार का तख्तापलट होने के बाद हिंदू परिवारों और उनके घरों पर हमले हो रहे हैं। चार बड़ी घटनाओं में मॉब लिचिंग हुई। दस से ज्यादा मंदिरों में तोड़फोड़ हुई है।

हिंदू शिक्षकों को यूनिवर्सिटी और कॉलेजों से बाहर निकाला जा चुका है। अब दुर्गा पूजा के पंडालों में अजान के दौरान पूजा-पाठ पर रोक लगा दी गई है।









हिंदुओं के लिए तालिबानी आदेश

बांग्लादेश की अंतरिम सरकार में गृह मामलों के सलाहकार मोहम्मद जहांगीर आलम चौधरी ने एलान किया है कि अजान और नमाज के दौरान हिंदू समुदाय के लोगों के लिए पूजा-पाठ करना और लाउडस्पीकर बजाना बैन होगा। यदि कोई नियम का उल्लंघन करेगा तो पुलिस बिना वारंट के अरेस्ट कर सकती है।

लाउडस्पीकर पर भजन सुनने पर प्रतिबंध


सरकार का कहना है कि इस फैसले का सभी समितियों को पालन करना होगा, जो अगले महीने शारदीय नवरात्रि में पंडालों को स्थापित करेंगे। सभी पंडालों में अजान से 5 मिनट पहले पूजा-अर्चना को बंद करना होगा। अजान और नमाज के समय लाउडस्पीकर पर भजन सुनने और मंत्रोच्चर करने पर प्रतिबंध होगा।

30 हजार से ज्यादा पूजा मंडप बनाए जाएंगे


मोहम्मद जहांगीर आलम चौधरी ने बताया कि देश में 32,666 पूजा मंडप बनाए जाएंगे। 157 मंडप ढाका साउथ सिटी और 88 नॉर्थ सिटी कॉरपोरेशन में होंगे। वहीं, बीते दिनों सरकार ने दुर्गा पूजा के दौरान मंदिरों में मदरसा छात्रों की तैनाती का आदेश जारी किया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
 18 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…
 18 March 2026
इस्लामाबाद: रूस ने पाकिस्तान को कच्चे तेल की खरीद का ऑफर दिया है। पाकिस्तान में रूस के राजदूत अल्बर्ट खोरेव ने बताया है कि हम पाकिस्तान को रियायती दर पर…
 18 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल गठबंधन से चल रहे युद्ध में ईरान के शीर्ष राष्ट्रीय सुरक्षा अधिकारी अली लाराजीनी की मौत हो गई है। अली लारीजानी इस संघर्ष की शुरुआत से ही ईरान…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान ने कहा है कि उसका होर्मुज स्ट्रेट जैसे अहम समुद्री मार्ग को पूरी तरह बंद करने का इरादा नहीं है। ईरान के उप विदेश मंत्री सईद खतीबजादा ने…
 18 March 2026
रियाद: सऊदी अरब अगर ईरान के खिलाफ लड़ाई में उतरा तो पाकिस्तान को मदद के लिए बुलाएगा। इतना ही नहीं पाकिस्तान के न्यूक्लियर अंब्रेला का भी सऊदी अरब इस्तेमाल करेगा।…
 17 March 2026
काबुल: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में सोमवार देर रात किए गए पाकिस्तान के हवाई हमले में मरने वालों की संख्या 400 हो गई है। अफगानिस्तान सरकार के उप-सरकारी प्रवक्ता हमदुल्ला…
 17 March 2026
तेहरान: ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट से भारतीय जहाजों के निकलने पर नरमी बरतने के संकेत दिए हैं। ईरानी विदेश मंत्री के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने कहा है कि उनका इरादा…
Advt.