बोरिया-बिस्तर समेट रहा एक और विदेशी बैंक, कई अमीरों के हैं खाते, कौन हैं खरीदने की रेस में?

Updated on 20-11-2025 01:00 PM
नई दिल्लीजर्मनी का डॉयचे बैंक (Deutsche Bank) भारत में अपना रिटेल और वेल्थ मैनेजमेंट बिजनेस समेटने की तैयारी में है। इसे खरीदने की होड़ में देश के दो बड़े प्राइवेट बैंक कोटक महिंद्रा बैंक और फेडरल बैंक शामिल हैं। आठ साल में यह दूसरा मौका है जब डॉयचे बैंक भारत में अपना कारोबार बेचने की फिराक में है। ईटी की एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया कि दोनों भारतीय बैंकों ने डॉयचे बैंक के इस पोर्टफोलियो का मूल्यांकन कर लिया है।

फिलहाल, इस डील की कीमत को लेकर बातचीत चल रही है। इस पोर्टफोलियो में पर्सनल लोन और कुछ मॉर्टगेज शामिल हैं, जिन्हें डॉयचे बैंक बेचना चाहता है। हालांकि यह साफ नहीं है कि इस पोर्टफोलियो में पर्सनल लोन और मॉर्टगेज का कितना-कितना हिस्सा है। बैंक के वेल्थ मैनेजमेंट कारोबार में करीब 25,000 करोड़ रुपये की एसेट अंडर मैनेजमेंट है। मार्च 2025 में खत्म हुए वित्तीय वर्ष में बैंक के रिटेल कारोबार से कुल 2,455 करोड़ रुपये का रेवेन्यू आया था। यह पिछले साल के 2,362 करोड़ रुपये के रेवेन्यू से 4% ज्यादा है।

भारतीयों बैंकों का क्या फायदा?

ताजा आंकड़ों के अनुसार मार्च 2025 के अंत तक डॉयचे बैंक के रिटेल बैंकिंग में कुल 25,038 करोड़ रुपये की संपत्ति थी। डॉयचे बैंक के सीईओ क्रिश्चियन सीविंग ने वैश्विक स्तर पर बैंक को और अधिक लाभदायक बनाने के लिए एक पुनर्गठन योजना शुरू की है। इसी योजना के तहत डॉयचे बैंक भारत में अपने रिटेल कारोबार से पूरी तरह बाहर निकलना चाहता है। कोटक महिंद्रा बैंक और फेडरल बैंक के प्रवक्ताओं ने ईमेल सवालों का जवाब नहीं दिया। डॉयचे बैंक के प्रवक्ता ने भी इस मामले पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।
एक सूत्र ने बताया कि बातचीत चल रही है, लेकिन हमें मूल्यांकन पर भी ध्यान देना होगा। कोटक और फेडरल बैंक दोनों ही पोर्टफोलियो खरीदकर अपने कारोबार का विस्तार करने के इच्छुक हैं और यह एक ऐसा ही मौका है। यह उन्हें डॉयचे बैंक के वेल्थ मैनेजमेंट कारोबार में भी हिस्सेदारी देगा, जो इन दोनों बैंकों की इस क्षेत्र में अपनी महत्वाकांक्षाओं और रिटेल कारोबार के साथ तालमेल बिठाएगा।

विदेशी बैंकों की मुश्किल

भारत में विदेशी बैंकों को बड़े स्थानीय बैंकों से कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ रहा है। उनके खर्चे ज्यादा होते हैं और वे कीमतों के मामले में कड़ी प्रतिस्पर्धा नहीं कर पाते। साल 2022 में सिटीबैंक ने अपना क्रेडिट कार्ड और रिटेल कारोबार 1 अरब डॉलर से अधिक में एक्सिस बैंक को बेच दिया था। इसी साल कोटक महिंद्रा बैंक ने स्टैंडर्ड चार्टर्ड से 3,330 करोड़ रुपये का पर्सनल लोन पोर्टफोलियो खरीदा था।
डॉयचे बैंक ने खुद 2011 में अपना क्रेडिट कार्ड कारोबार इंडसइंड बैंक को बेचा था। डॉयचे बैंक के भारत में वेल्थ मैनेजमेंट कारोबार में बैंक के कॉर्पोरेट कारोबार से जुड़े ऋण निवेश भी शामिल हैं। इसमें कुछ अमीरों के खाते भी शामिल हैं, जो कोटक महिंद्रा और फेडरल के लिए बहुत लाभदायक हो सकते हैं। संपत्ति के हिसाब से जर्मनी के सबसे बड़े बैंक ने इससे पहले साल 2017 में भारत में अपना रिटेल और वेल्थ मैनेजमेंट कारोबार बेचने की योजना बनाई थी, लेकिन बाद में इन योजनाओं को वापस ले लिया था।

व्यावसायिक कारण

यूरोप के बाहर भारत ही एकमात्र ऐसा बाजार है जहां डॉयचे बैंक का रिटेल कारोबार है। भारत में बैंक की 17 शाखाएं हैं और इनमें से अधिकांश शाखाएं बंद हो जाएंगी। इस मामले से जुड़े एक दूसरे सूत्र ने बताया कि इस बार कंपनी गंभीर है। मार्च 2025 में समाप्त हुए वित्तीय वर्ष में भारत में बैंक का मुनाफा 55% बढ़कर 3,070 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले साल 1,977 करोड़ रुपये था। जर्मन बैंक ने मुख्य रूप से निवेश बैंकिंग, कॉर्पोरेट और ट्रांजेक्शन बैंकिंग, ट्रेजरी और डेरिवेटिव्स और प्राइवेट वेल्थ पर ध्यान केंद्रित करके अपना कारोबार बनाया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
नई दिल्‍ली: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बड़ा ऐक्‍शन लिया है। शुक्रवार को उसने पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड का बैंकिंग लाइसेंस रद्द कर दिया। इस कदम से 24 अप्रैल से बैंक…
 25 April 2026
नई दिल्‍ली: राष्ट्रीय राजधानी के सराफा बाजार में सोने और चांदी के दामों में गिरावट दर्ज की गई। डॉलर के मजबूत होने और वैश्विक अनिश्चितता बढ़ने के बीच ऐसा हुआ। अखिल…
 25 April 2026
नई दिल्ली: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने जियो प्लेटफॉर्म्स के बहुप्रतीक्षित आईपीओ को लेकर बड़ा संकेत दिया है। अंबानी ने इसे एक निर्णायक मील का पत्थर बताते हुए संकेत…
 25 April 2026
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर एयरपोर्ट) की कमान अब नीतू समरा (Nitu Samra) के हाथों में आ गई है। उन्होंने एयरपोर्ट का नया सीईओ नियुक्त किया गया है। उन्होंने विदेशी सीईओ क्रिस्टोफ श्नेलमान…
 24 April 2026
नई दिल्ली: भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस गौतम अडानी की नेटवर्थ में गुरुवार को भारी तेजी आई। शेयर मार्केट में गिरावट के बावजूद अडानी ग्रुप के चेयरमैन की नेटवर्थ…
 24 April 2026
नई दिल्‍ली: सोने और चांदी की कीमत में आज फिर गिरावट आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोने की कीमत में करीब 1,000 रुपये की गिरावट आई है जबकि चांदी…
 24 April 2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में संकट को चलते हुए अब लगभग दो महीने हो गए हैं। ऐसे में भारतीय निर्यातक अपने कामकाज को सामान्य बनाने की कोशिश करने में जुटे हैं।…
 24 April 2026
नई दिल्‍ली: राघव चड्ढा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। आम आदमी पार्टी (AAP) से उनका सालों पुराना रिश्‍ता टूट गया है। उन्‍होंने AAP से इस्‍तीफा देकर बीजेपी का दामन थामने…
 22 April 2026
नई दिल्ली: आईफोन बनाने वाली अमेरिका की कंपनी ऐपल के सीईओ टिम कुक 15 साल की सर्विस के बाद पद छोड़ने जा रहे हैं। वह अगस्त 2011 में ऐपल के सीईओ…
Advt.