अमित शाह का RJD पर हमला, '2005 से पहले बिहार में अपहरण-फिरौती का धंधा था; लालू-राबड़ी ने किए घोटाले'

Updated on 30-10-2025 02:13 PM
लखीसरायः भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि 2005 के पहले पूरा बिहार जंगलराज की चपेट में था। सारे उद्योग, व्यापार, ट्रेडिंग... बंद हो गए थे, बस एक ही धंधा चल रहा था अपहरण और फिरौती। जघन्य हत्याकांड होते थे, अपराध होते थे, ये सब लालू-राबड़ी के राज में था। अमित शाह गुरुवार को लखीसराय में सभा को संबोधित कर रहे थे।

आरजेडी-कांग्रेस शासन में 10 वर्षों में 12 लाख करोड़ रुपये के घपले


केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा -लालू-राबड़ी ने बिहार में घोटाले किए। इनके बड़े नेता हैं, राहुल बाबा। कांग्रेस ने भी 10 वर्षों में 12 लाख करोड़ रुपये के घपले, घोटाले और भ्रष्टाचार किए। लालू-राबड़ी और कांग्रेस बिहार का भला नहीं कर सकते हैं। लेकिन 20 साल हो गए नीतीश बाबू को और मोदी जी को 11 साल हो गए, इन दोनों पर चार आने का भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा है। पूरा पैसा गरीबों के लिए खर्च होता है।

राहुल गांधी ने अपमान किया, गठबंधन साफ हो जाएगा


राहुल गांधी के कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी की माता जी को अपमानित किया, अशब्द कहे और फिर छठी मैया का अपमान किया है। ये बिहार है बिहार,जब 14 तारीख को डिब्बे खुलेंगे तब गठबंधन साफ हो जाएगा।
भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित शाह ने कहा- आपने नीतीश बाबू के हाथ में बिहार का शासन दिया, नीतीश बाबू ने जंगलराज को समाप्त किया और बिहार में नए विकास की शुरुआत की। इस बार फिर एनडीए की सरकार बनाइए, जो नींव मोदी जी और नीतीश जी ने डाली है, उस नींव पर हमारी सरकार बड़ी इमारत खड़ी करेगी।

'ऑपरेशन सिंदूर' नाम देकर माताओं-बहनों का सम्मान बढ़ाया


केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा -लखीसराय का जो सिंदूर है, वो सिर्फ सिंदूर नहीं है, हमारी माताओं बहनों के सौभाग्य का प्रतीक है। और पीएम मोदी ने पहलगाम में मारे गए यात्रियों की मौत का बदला लेने के लिए जो ऑपरेशन चलाया, उसे 'ऑपरेशन सिंदूर' नाम देकर हमारी माताओं बहनों का सम्मान पूरे विश्व में बढ़ाया है।भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित शाह ने कहा- 6 नवंबर को मतदान है, आप सभी को कमल और तीर के निशान पर बटन दबाना है। लेकिन आप ऐसा सोच कर बटन मत दबाना कि आपके वोट से कोई विधायक या मंत्री बनेगा, बल्कि आप ये सोच कर वोट दीजिएगा कि आपका एक-एक वोट नीतीश जी और मोदी जी के नेतृत्व में बिहार को विकसित बनाने के लिए है। आपका एक एक वोट जंगलराज को रोकने के लिए है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 March 2026
लखनऊ: यूपी के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ पांच मार्च को कानपुर के दौरे पर थे। वह वहां जिस हेलिकॉप्‍टर से गए थे, वह चर्चा का विषय बन चुका है। दरअसल, यूपी सरकार…
 09 March 2026
मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर जिले में अपराधियों का दुस्साहस थमने का नाम नहीं ले रहा है। रामपुर हरि थाना क्षेत्र के कोयली भराव गांव में बीती रात पोल्ट्री फार्म व्यवसायी रणधीर कुमार की…
 09 March 2026
भिंड: मध्य प्रदेश के भिंड जिले में खून के बदले खून की एक ऐसी वारदात सामने आई है, जिसने सबको झकझोर दिया है। ऊमरी थाना क्षेत्र के विलाव गांव में होली…
 09 March 2026
बेंगलुरु: कर्नाटक सीआईडी ने हाईकोर्ट से बेंगलुरु की धोखाधड़ी करने वाली एक महिला को कस्टडी में रखकर जांच करने की मांग की है। कर्नाटक हाईकोर्ट ने महिला को अप्रैल 2025 में…
 09 March 2026
जयपुर: राजस्थान के लाखों बुजुर्गों, विधवाओं और दिव्यांगों के लिए सरकार ने खुशियों का पिटारा खोल दिया है। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत मिलने वाली मासिक सहायता राशि में एक…
 07 March 2026
मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के मवाना इलाके में महिला की लाश मिलने की घटना के बाद सनसनी मच गई थी। अब इस मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। दरअसल,…
 07 March 2026
पटना: बिहार में शनिवार को फिर से सियासी हलचल तेज हो गई है। सीएम नीतीश कुमार राज्यपाल से मिलने राजभवन पहुंचे हैं। हालांकि सीएम हाउस एक अणे मार्ग और राजभवन के…
 07 March 2026
सागर: रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व के घने जंगलों में बीते दिनों मिली विकास सिंह राजपूत की लाश ने पुलिस की नींद उड़ा दी थी। शरीर पर चाकुओं के अनगिनत वार चिल्ला-चिल्ला…
 07 March 2026
नई दिल्ली, भारत को रूस से तेल खरीदने के लिए अमेरिका की ओर से जो 30 दिनों की छूट का एलान किया है, उसपर सियासी घमासान शुरू हो गया है।कांग्रेस पार्टी…
Advt.