आजकल के बच्चे कैसे बात... अमिताभ बच्चन ने KBC में इशित भट्ट विवाद के बीच कहा- यंग कंटेस्टेंट्स के बर्ताव से हैरान

Updated on 14-10-2025 01:46 PM
'कौन बनेगा करोड़पति' में अब जूनियर KBC शुरू हो चुका है। हाल ही इसमें इशित भट्ट हॉटसीट पर बैठे, पर उन्होंने जिस तरह से अमिताभ बच्चन से बात की और जो हरकतें कीं, उसने पैरेंटिंग पर सवाल खड़े कर दिए। सोशल मीडिया पर इशित भट्ट को खूब खरी-खोटी सुनाई गई। बच्चन के साथ इशित की बदतमीजी को लोग बर्दाश्त नहीं कर पाए, और बुरी तरह लताड़ दिया। इसी बीच शो में एक और कंटेस्टेंट आई, और उसने जिस तरह से बात की, उसे देख अमिताभ बच्चन भी बोलने को मजबूर हो गए।

आजकल के बच्चों के बोलने का तरीका और बर्ताव देख अमिताभ बच्चन ने कह दिया कि पता नहीं, बच्चे कैसे बात करते हैं। दरअसल, 'केबीसी जूनियर' के लेटेस्ट एपिसोड की शुरुआत देहरादून की रहने वाली एंजिल नथानी के साथ हुई। एंजिल ने 3 लाख रुपये के सवाल के लिए 'ऑडियंस पोल' लाइफलाइन इस्तेमाल की।

एंजिल का बातूनी अंदाज देख बोल उठे अमिताभ बच्चन

एंजिल खेल तो अच्छा रही थीं, लेकिन इतनी ज्यादा बात कर रही थी कि अमिताभ हैरान रह गए। एंजिल अपनी पसंद और नापसंद के बारे में बात कर रही थीं। साथ ही बताया कि उसे फास्ट फूड पसंद है, पर मम्मी खाने नहीं देतीं। अमिताभ भी एंजिल की तारीफ कर रहे थे, पर फिर उन्होंने बोल ही दिया, 'आजकल के बच्चे पता नहीं कैसे ऐसे बातें करते हैं।'

क्या अमिताभ बच्चन ने इशित भट्ट को दिया जवाब?

माना जा रहा है कि इसके जरिए अमिताभ ने इशित भट्ट वाले मुद्दे पर भी रिएक्ट किया। गुजरात के गांधीनगर के रहने वाले 5वीं क्लास के स्टूडेंट इशित भट्ट का आत्मविश्वास तो दर्शकों को पसंद आया, पर उसने बिग बी के साथ जैसा व्यवहार किया, उसके कारण खूब आलोचना भी हो रही है। दरअसल, गेम की शुरुआत में जब अमिताभ, इशित को खेल के नियम समझाने लगे थे, तो वह उन्हें टोकते हुए बीच में बोला था, 'रूल्स-वूल्स मत समझाइए, मुझे सब पता है।'

इशित भट्ट की हरकतों पर बौखलाए हुए हैं लोग

इसके अलावा अन्य सवालों के बीच में इशित ने अमिताभ बच्चन की बात को कई बार काटा, जिससे माहौल टेंशन भरा हो गया था। अमिताभ के भी हाव-भाव बदल गए थे, पर उन्होंने बेहद शांति और धैर्य के साथ सिचुएशन को संभाला था। ज्यादा शेखी के चक्कर में इशित ने फिर 'रामायण' से जुड़े एक सवाल का विकल्प सुने बिना गलत जवाब दे दिया और जीती रकम गंवा बैठा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 April 2026
भारतीय सिनेमा की दिग्गज एक्ट्रेस और 'लाडली ऑफ द सेंचुरी' कही जाने वालीं जोहरा सहगल की 27 अप्रैल को 114वीं बर्थ एनिवर्सरी है। वह इस कदर जिंदादिल इंसान थीं कि…
 27 April 2026
रियलिटी शो 'बैटलग्राउंड सीजन 2' पिछले कुछ दिनों से निक्की तंबोली और अभिषेक मल्हन के कारण चर्चा में है। निक्की ने हाल ही शो में बतौर मेंटॉर एंट्री की और…
 27 April 2026
भोजपुरी फिल्म स्टार और सिंगर खेसारी लाल यादव एक के बाद एक गाने रिलीज कर रहे हैं और 'ट्रे़ंडिंग स्टार' बने हुए हैं। कुछ दिन पहले ही उन्होंने आकांक्षा पुरी…
 27 April 2026
कानून, अपराध और अराजकता की दुनिया एक बार फिर से जीवंत होने के लिए तैयार है, क्योंकि रणदीप हुड्डा की 'इंस्पेक्टर अविनाश' का दूसरा सीजन जल्द ही जियोहॉटस्टार पर प्रीमियर…
 27 April 2026
नई दिल्ली: लखनऊ सुपर जायंट्स ने निकोलस पूरन को केकेआर के खिलाफ मैच के सुपर ओवर में बैटिंग के लिए भेजा। उन्होंने सुपर ओवर की पहली गेंद का सामना किया और…
 27 April 2026
लखनऊ: इकाना क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल 2026 का सबसे रोमांचक मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच खेला गया। इस मैच में सुपर ओवर भी हुआ, जो केकेआर ने…
 27 April 2026
नई दिल्ली: लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच आईपीएल 2026 का 38वां मैच इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। बीते रविवार को खेले गए इस मुकाबले में रोमांच की…
 27 April 2026
नई दिल्ली: ईपीएल 2026 का 38वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में केकेआर के बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी को…
 27 April 2026
रायपुर। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से जशपुर जिले की महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के…
Advt.