अमेरिका ने तबाह किया हूतियों के बमों का जखीरा, यमन में पहली बार गरजा महाशक्तिशाली बी-2 स्टील्थ बॉम्बर, जानें इसकी ताकत

Updated on 17-10-2024 01:49 PM

सना: अमेरिकी एयर फोर्स ने यमन में हूती चरमपंथियों पर बड़ा हमला बोला है। अमेरिका मीडिया आउटलेट सीएनएन ने अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से बताया है कि हमले में ईरान समर्थित हूतियों के बमों के जखीरे को निशाना बनाया गया है। तीन अमेरिकी रक्षा अधिकारियों के हवाले से रिपोर्ट में बताया गया है कि अमेरिकी सेंट्रल कमांड फोर्स ने यमन के हूती नियंत्रित क्षेत्रों में ईरान समर्थित हूती हथियार भंडारण सुविधाओं पर कई हवाई हमले किए गए।


पहली बार यमन में गरजे बी-2 बॉम्बर


अमेरिकी अधिकारियों ने कहा कि जिन सुविधाओं को निशाना बनाया गया, उनमें लाल सागर और अदन की खाड़ी में सैन्य और नागरिक जहाजों को निशाना बनाने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले हथियार रखे गए थे। इस हमले के लिए अमेरिकी सेना ने बी-2 स्पिरिट बॉम्बर का इस्तेमाल किया है। यह पहली बार है जब अमेरिका ने यमन में हूतियों के खिलाफ स्टील्थ बॉम्बर का इस्तेमाल किया है। ये हमला यमन में स्थानीय समयानुसार गुरुवार सुबह तड़के किया गया है।


अमेरिका ने अकेले किया हमला


बी-2 स्पिरिट बॉम्बर फाइटर जेट की तुलना में बहुत बड़ा स्टील्थ प्लेटफॉर्म है। यह फाइटर जेट की तुलना में काफी ज्यादा मात्रा में बमों को ले जाने में सक्षम है। इसके पहले यमन में अभियान के लिए अमेरिकी सेंट्रल कमांड फाइटर जेट का इस्तेमाल करता रहा है। ईरान समर्थित शिया चरमपंथी समूह पर हमला ऐसे समय में हुआ है, जब क्षेत्र में भारी तनाव है। खास बात ये है कि गुरुवार का हमला अमेरिका ने अकेले किया है, जबकि इसके पहले वह ब्रिटेन के साथ यमन में कार्रवाई करता रहा है।


बी-2 स्पिरिट बॉम्बर की खासियतबी-2 स्पिरिट एक मल्टी-रोल बमवर्षक है, जो पारंपरिक और परमाणु दोनों तरह के हथियार ले जाने में सक्षम है। इसे अमेरिका का सबसे खतरनाक स्टील्थ बॉम्बर कहा जाता है। पहले से अभेद्य सुरक्षा बी-2 को दुनिया में कहीं भी कम समय में भारी मारक क्षमता प्रदान करती है। इसे बिना दोबारा ईंधन भरे 9600 किलोमीटर तक जा सकता है, जो इसे अंतरमहाद्वीपीय क्षमता प्रदान करता है। चार इंजन वाला यह स्टील्थ बॉम्बर 18,000 किलोग्राम तक पेलोड ले जा सकता है। 50,000 फीट की ऊंचाई तक जाने वाला इस बॉम्बर को दो पायलट उड़ाते हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
 18 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…
 18 March 2026
इस्लामाबाद: रूस ने पाकिस्तान को कच्चे तेल की खरीद का ऑफर दिया है। पाकिस्तान में रूस के राजदूत अल्बर्ट खोरेव ने बताया है कि हम पाकिस्तान को रियायती दर पर…
 18 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल गठबंधन से चल रहे युद्ध में ईरान के शीर्ष राष्ट्रीय सुरक्षा अधिकारी अली लाराजीनी की मौत हो गई है। अली लारीजानी इस संघर्ष की शुरुआत से ही ईरान…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान ने कहा है कि उसका होर्मुज स्ट्रेट जैसे अहम समुद्री मार्ग को पूरी तरह बंद करने का इरादा नहीं है। ईरान के उप विदेश मंत्री सईद खतीबजादा ने…
 18 March 2026
रियाद: सऊदी अरब अगर ईरान के खिलाफ लड़ाई में उतरा तो पाकिस्तान को मदद के लिए बुलाएगा। इतना ही नहीं पाकिस्तान के न्यूक्लियर अंब्रेला का भी सऊदी अरब इस्तेमाल करेगा।…
 17 March 2026
काबुल: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में सोमवार देर रात किए गए पाकिस्तान के हवाई हमले में मरने वालों की संख्या 400 हो गई है। अफगानिस्तान सरकार के उप-सरकारी प्रवक्ता हमदुल्ला…
 17 March 2026
तेहरान: ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट से भारतीय जहाजों के निकलने पर नरमी बरतने के संकेत दिए हैं। ईरानी विदेश मंत्री के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने कहा है कि उनका इरादा…
Advt.