अंबानी-अडानी के बराबर पूंजी एक झटके में स्वाहा, जानिए कहां डूबी निवेशकों की रकम
Updated on
05-08-2024 06:08 PM
नई दिल्ली: दुनिया की सबसे बड़ी इकॉनमी वाले देश अमेरिका में मंदी की आशंका के बीच आज दुनियाभर के शेयर बाजारों में भारी गिरावट देखने को मिली। इस बीच क्रिप्टोकरेंसी मार्केट में भी इसका असर देखने को मिल रहा है। दुनिया की सबसे बड़ी, सबसे पुरानी और सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन सोमवार को कई महीनों के निचले स्तर पर पहुंच गई। ताजा आंकड़ों के मुताबिक बिटकॉइन 13.3% की गिरावट के साथ $52,586 पर कारोबार कर रही थी। शुरुआती कारोबार में यह एशियाई बाजार में $49,121 तक गिर गई थी। इससे इसकी वैल्यू में 220 अरब डॉलर की गिरावट आई। यह मुकेश अंबानी (113 अरब डॉलर) और गौतम अडानी (110 अरब डॉलर) की नेटवर्थ के लगभग बराबर है।
बिटकॉइन के साथ-साथ इथेरियम में भी भारी गिरावट आई है। इथेरियम ने इस साल की अपनी बढ़त एक झटके में गंवा दी। जानकारों का कहना है कि अमेरिका के हालिया आंकड़ों से बाजार बुरी तरह घबराया हुआ है। जुलाई में अमेरिका में नौकरियों की ग्रोथ उम्मीद से काफी कम रही। लेबर डिपार्टमेंट के मुताबिक जुलाई में केवल 1,14,000 नॉन-फार्म जॉब्स पैदा हुए जो 1,75,000 के अनुमान से काफी कम है। साथ ही देश में बेरोजगारी दर भी बढ़कर 4.3% हो गई जो तीन साल के उच्चतम स्तर के करीब है।
क्यों गिरी बिटकॉइन
बैंक ऑफ जापान के ब्याज दरों को 0.25% तक बढ़ाने और बॉन्ड खरीद को कम करने के निर्णय से बिकवाली और बढ़ गई। इससे येन की कीमत में वृद्धि हुई। इस कदम ने वैश्विक बाजार में बिकवाली में योगदान दिया है। इसका असर अमेरिकी तकनीकी शेयरों और व्यापक वैश्विक बाजारों पर पड़ा है। भू-राजनीतिक तनाव ने भी बाजार की धारणा को प्रभावित किया है। ईरान और इजरायल के बीच युद्ध भड़कने की आशंका बढ़ गई है। इस सब कारणों से शेयर मार्केट के साथ-साथ क्रिप्टो मार्केट को भी डुबो दिया।
नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बड़ा ऐक्शन लिया है। शुक्रवार को उसने पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड का बैंकिंग लाइसेंस रद्द कर दिया। इस कदम से 24 अप्रैल से बैंक…
नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी के सराफा बाजार में सोने और चांदी के दामों में गिरावट दर्ज की गई। डॉलर के मजबूत होने और वैश्विक अनिश्चितता बढ़ने के बीच ऐसा हुआ। अखिल…
नई दिल्ली: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने जियो प्लेटफॉर्म्स के बहुप्रतीक्षित आईपीओ को लेकर बड़ा संकेत दिया है। अंबानी ने इसे एक निर्णायक मील का पत्थर बताते हुए संकेत…
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर एयरपोर्ट) की कमान अब नीतू समरा (Nitu Samra) के हाथों में आ गई है। उन्होंने एयरपोर्ट का नया सीईओ नियुक्त किया गया है। उन्होंने विदेशी सीईओ क्रिस्टोफ श्नेलमान…
नई दिल्ली: भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस गौतम अडानी की नेटवर्थ में गुरुवार को भारी तेजी आई। शेयर मार्केट में गिरावट के बावजूद अडानी ग्रुप के चेयरमैन की नेटवर्थ…
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज फिर गिरावट आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोने की कीमत में करीब 1,000 रुपये की गिरावट आई है जबकि चांदी…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में संकट को चलते हुए अब लगभग दो महीने हो गए हैं। ऐसे में भारतीय निर्यातक अपने कामकाज को सामान्य बनाने की कोशिश करने में जुटे हैं।…
नई दिल्ली: राघव चड्ढा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। आम आदमी पार्टी (AAP) से उनका सालों पुराना रिश्ता टूट गया है। उन्होंने AAP से इस्तीफा देकर बीजेपी का दामन थामने…