अलवर में मौलवी को उम्रकैद की सजा, अदालत ने कहा ‘ऐसे अपराध में किसी नरमी की गुंजाइश नहीं’

Updated on 05-11-2025 01:33 PM
अलवर: राजस्थान के अलवर जिले के राजगढ़ क्षेत्र से आई इस खबर ने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया है। पॉक्सो अदालत ने एक मौलवी को पांच वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म के मामले में दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई है। अदालत ने टिप्पणी की कि यह अपराध इतना जघन्य है कि इसमें किसी भी तरह की नरमी की कोई गुंजाइश नहीं छोड़ी जा सकती। न्यायालय ने आदेश दिया कि दोषी मौलवी असजद को उम्रभर जेल में रहना होगा।

मौलवी की दरिंदगी का ऐसे हुआ खुलासा


विशिष्ट लोक अभियोजक पंकज यादव के अनुसार, पीड़िता के पिता ने 22 सितंबर 2024 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि मौलवी असजद ने बच्ची को चीज देने के बहाने मस्जिद में बुलाया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। जब बच्ची की मां मौके पर पहुंची तो आरोपी वहां से फरार हो गया।

16 गवाहों के बयान और सबूतों के बाद साबित हुआ अपराध


पुलिस जांच में घटना की पुष्टि हुई और आरोपी के खिलाफ चार्जशीट अदालत में पेश की गई। अभियोजन पक्ष ने सुनवाई के दौरान 16 गवाहों और 18 दस्तावेजी साक्ष्य अदालत में प्रस्तुत किए। सभी सबूतों, चिकित्सकीय रिपोर्ट और एफएसएल रिपोर्ट के आधार पर अदालत ने मौलवी असजद को दोषी करार दिया।

न्यायाधीश की कड़ी टिप्पणी और आदेश


अदालत की न्यायाधीश शिल्पा समीर ने सजा सुनाते हुए कहा कि पांच वर्षीय अबोध बालिका के साथ की गई यह दरिंदगी मानवता के मूल सिद्धांतों पर सीधा आघात है। अदालत ने आरोपी को कठोर आजीवन कारावास और अर्थदंड से दंडित किया। साथ ही, न्यायालय ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को निर्देश दिया कि पीड़िता को उचित मुआवजा दिलाया जाए।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 March 2026
लखनऊ: यूपी के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ पांच मार्च को कानपुर के दौरे पर थे। वह वहां जिस हेलिकॉप्‍टर से गए थे, वह चर्चा का विषय बन चुका है। दरअसल, यूपी सरकार…
 09 March 2026
मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर जिले में अपराधियों का दुस्साहस थमने का नाम नहीं ले रहा है। रामपुर हरि थाना क्षेत्र के कोयली भराव गांव में बीती रात पोल्ट्री फार्म व्यवसायी रणधीर कुमार की…
 09 March 2026
भिंड: मध्य प्रदेश के भिंड जिले में खून के बदले खून की एक ऐसी वारदात सामने आई है, जिसने सबको झकझोर दिया है। ऊमरी थाना क्षेत्र के विलाव गांव में होली…
 09 March 2026
बेंगलुरु: कर्नाटक सीआईडी ने हाईकोर्ट से बेंगलुरु की धोखाधड़ी करने वाली एक महिला को कस्टडी में रखकर जांच करने की मांग की है। कर्नाटक हाईकोर्ट ने महिला को अप्रैल 2025 में…
 09 March 2026
जयपुर: राजस्थान के लाखों बुजुर्गों, विधवाओं और दिव्यांगों के लिए सरकार ने खुशियों का पिटारा खोल दिया है। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत मिलने वाली मासिक सहायता राशि में एक…
 07 March 2026
मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के मवाना इलाके में महिला की लाश मिलने की घटना के बाद सनसनी मच गई थी। अब इस मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। दरअसल,…
 07 March 2026
पटना: बिहार में शनिवार को फिर से सियासी हलचल तेज हो गई है। सीएम नीतीश कुमार राज्यपाल से मिलने राजभवन पहुंचे हैं। हालांकि सीएम हाउस एक अणे मार्ग और राजभवन के…
 07 March 2026
सागर: रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व के घने जंगलों में बीते दिनों मिली विकास सिंह राजपूत की लाश ने पुलिस की नींद उड़ा दी थी। शरीर पर चाकुओं के अनगिनत वार चिल्ला-चिल्ला…
 07 March 2026
नई दिल्ली, भारत को रूस से तेल खरीदने के लिए अमेरिका की ओर से जो 30 दिनों की छूट का एलान किया है, उसपर सियासी घमासान शुरू हो गया है।कांग्रेस पार्टी…
Advt.