अखिलेश यादव ने 11 मार्च का लंदन का टिकट कटाया, समर्थक परेशान

Updated on 25-02-2022 07:00 PM

लखनऊ। सोशल मीडिया पर मैंने देखा कि अखिलेश यादव ने 11 मार्च को लंदन जाने का टिकट ले लिया है और उनके समर्थक परेशान हैं कि वे राज्य छोड़कर जा रहे हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ ने सपा नेता पर हमला बोलते हुए यह बात कही है। उन्होंने कहा कि अब तक 4 चरणों का चुनाव हो चुका है और इसमें 80 बनाम 20 का ट्रेंड देखने को मिला है।

उन्होंने कहा कि अब तक हुए चरणों में 80 फीसदी सीटें भाजपा को मिलती दिख रही हैं, जबकि 20 फीसदी सीटों पर अन्य दलों को संतोष करना पड़ेगा। किसान आंदोलन के पश्चिम यूपी में घिरने के सवाल पर उन्होंने कहा कि मीडिया का अपना विश्वेषण है। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मीडिया को यहां का जमीनी विश्लेषण मालूम नहीं है। यह उनको ही पता होता है, जो जमीन पर काम कर रहे होते हैं।

  योगी ने कहा कि मीडिया तो 2019 में सपा और बसपा के गठबंधन के बाद हमें 25 लोकसभा सीटें ही दे रहा था, लेकिन सब गलत साबित हुए। भाजपा को 80 फीसदी से ज्यादा सीटें मिली थीं। उन्होंने सरकार के खिलाफ माहौल होने की बात से इनकार किया और कहा कि यहां तो प्रो-इनकम्बेंसी है। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बीते 25 सालों में पहली बार ऐसा हो रहा है, जब सत्ता में रह चुकी पार्टी के खिलाफ कोई माहौल नहीं है। हिजाब विवाद के बीच खुद के भगवा ड्रेस में रहने के सवाल पर भी सीएम योगी ने जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि विधानसभा में कोई ड्रेस कोड नहीं होता है। लड़कियां अपने घरों में, बाजार में या फिर छुट्टी के दौरान हिजाब पहन सकती हैं। जब स्कूल में ड्रेस कोड हो तो फिर उसका पालन करना ही चाहिए।

उन्होंने कहा कि हमें समझना चाहिए कि यदि भारत का संविधान हमें अधिकार देता है तो फिर कर्तव्यों से भी बांधता है। देश संविधान के हिसाब से चलता है। यह शरीयत या फिर किसी की व्यक्तिगत मर्जी के अनुसार नहीं चल सकता है। सुहेलदेव भारतीय समाजपार्टी के नेता ओमप्रकाश राजभर के इस बार साथ होने से नुकसान के सवाल पर योगी ने कहा कि ऐसा नहीं होगा।

 उन्होंने कहा कि वह 2019 के आम चुनाव में भी हमारे साथ नहीं थे, लेकिन पार्टी को 80 फीसदी सीटों पर जीत हासिल हुई थी। उन्होंने इस सवाल का जवाब भी घुमाते हुए दिया। सीएम योगी ने कहा कि यह याद रखना चाहिए कि महाराजा सुहेलदेव के अनुयायी कभी भी मोहम्मद गोरी या गजनी को मानने वालों के साथ नहीं जाएंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 May 2025
26/11 मुंबई आतंकी हमलों के मुख्य साजिशकर्ता तहव्वुर राणा को शुक्रवार को NIA रिमांड से पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया। NIA की विशेष अदालत ने तहव्वुर को 6…
 10 May 2025
हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में पाकिस्तान की ओर से की गई हमले की कोशिश को भारतीय एयर डिफेंस ने नाकाम कर दिया। बीती रात करीब 1:30 बजे चिंतपूर्णी के…
 10 May 2025
विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार शाम 5.30 बजे पाकिस्तान के साथ तनाव पर लगातार तीसरे दिन प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इसमें विदेश सचिव विक्रम मिसरी के साथ कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग…
 10 May 2025
6-7 मई की रात भारत ने पाकिस्तान पर ऑपरेशन सिंदूर चलाया। इसके तहत पाकिस्तान पर मिसाइलें दागी गईं। इसकी जानकारी 7 मई को सुबह 10 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के…
 10 May 2025
पाकिस्तान से तनाव के बीच केंद्र सरकार ने सेना को टेरिटोरियल आर्मी (प्रादेशिक सेना) को सक्रिय करने का आदेश दिया है। थल सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी टेरिटोरियल आर्मी रूल्स…
 10 May 2025
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकियों ने धर्म पूछकर 26 टूरिस्ट की हत्या कर दी थी। महिलाओं और बच्चों के सामने पुरूषों को सिर और सीने में गोली…
 10 May 2025
भारत-पाकिस्तान तनाव के बाद 9 राज्यों के 32 एयरपोर्ट्स को 15 मई तक बंद किया गया है। ये एयरपोर्ट्स जिन राज्यों में हैं उनमें- जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान,…
 09 May 2025
भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) संजीव खन्ना ने जस्टिस यशवंत वर्मा कैश रिकवरी केस की जांच रिपोर्ट राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सौंपी। इस केस के जांच…
 09 May 2025
ऑपरेशन सिंदूर को लेकर विदेश मंत्रालय की शुक्रवार शाम 5.30 बजे प्रेस कांफ्रेंस हो सकती है। विदेश सचिव विक्रम मिसरी के साथ कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह…
Advt.