ऐशबाग डबल मर्डर: पुलिस की 'एआई चाल' में फंसे कातिल; गलत स्केच देख शहर में ही रहे बेफिक्र, फोन से धरे गए

Updated on 18-07-2026 01:20 PM

भोपाल। भोपाल के ऐशबाग क्षेत्र में हुए शकुंतला और हेमंत फ़िलेमोन के चर्चित डबल मर्डर की गुत्थी को पुलिस ने पारंपरिक जांच के साथ-साथ हाईटेक एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) तकनीक और डिजिटल साक्ष्यों के जरिए सुलझा लिया है।

इस मामले में पुलिस ने बेहद रणनीतिक कदम उठाते हुए शुरुआती जांच के दौरान एआई से ऐसे स्केच और तस्वीरें जारी कीं, जो असल में आरोपियों की थी ही नहीं। पुलिस की यह 'माइंड गेम' चाल कामयाब रही और असली कातिल यह सोचकर बेफिक्र रहे कि पुलिस गलत दिशा में भटक रही है। वे शहर छोड़कर भागने के बजाय यहीं सामान्य गतिविधियां करते रहे और अंततः पुलिस के जाल में फंस गए।

24 जांच बिंदुओं ने जोड़ी कड़ियां, ऐसे हुआ पर्दाफाश

मामले की जांच के लिए गठित एसआईटी ने पूरी साजिश को बेनकाब करने के लिए समानांतर तौर पर 24 अलग-अलग बिंदुओं पर गहन पड़ताल की। इसमें प्रॉपर्टी विवाद, कथित गिफ्ट डीड, बैंक खाते, मोबाइल सीडीआर, लोकेशन, डिजिटल ट्रांजेक्शन, सोशल मीडिया, सीसीटीवी फुटेज और हत्या में इस्तेमाल हथियार शामिल थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 September 2026
भोपाल, भोपाल के करोंद में रविवार रात मटकी फोड़ प्रतियोगिता के दौरान हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा के बयान पर सियासत गर्मा गई। उन्होंने मंच से कहा कि “करोंद चौराहे से मिसाइल…
 07 September 2026
भोपाल। फर्जी आईएएस बनकर लोगों से ठगी करने वाली तृप्ति सिंह के मामले में अब एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। उसके साथ वायरल वीडियो में खुद को आइएएस…
 07 September 2026
 भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में राज्य के उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने संयुक्त अरब अमीरात के दुबई में अपने चार दिवसीय वैश्विक निवेश एवं व्यापारिक दौरे के…
 07 September 2026
भोपाल : जीआइएस के दौरान शहर में लगाए गए फाउंटेन के कथित घोटाले की जांच में नगर निगम की कार्यप्रणाली पर अब नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने ही सवाल…
 07 September 2026
भोपाल। राजधानी के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला को निशाना बनाकर ठगी का मामला सामने आया है। नरसिंहगढ़ से इलाज कराने भोपाल आई 62 वर्षीय अशरफी बाई को…
 07 September 2026
नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के निर्देश पर भोपाल के बड़े तालाब की वास्तविक और कागजी सीमा का सच जानने के लिए रविवार को गौहर महल से सघन सर्वे की शुरुआत…
 07 September 2026
मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा लागू की जा रही ई-अटेंडेंस व्यवस्था ने अब एक बड़े विवाद का रूप ले लिया है। इस नई प्रणाली के खिलाफ प्रदेश भर…
 07 September 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर लंबे समय से संघर्ष कर रहे इंटर्न डॉक्टरों का सब्र अब जवाब दे गया है। सरकार के कोरे आश्वासनों से…
 07 September 2026
राजगढ़/भोपाल : मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के ब्यावरा कस्बे के बीच से गुजरी अजनार नदी बेहद प्रदूषित है। पिछले दिनों शहर के एक छात् सुरेंद्र सिंह चौधरी उर्फ बिट्टू…
Advt.