अगर आपको भी अपने रिचार्ज प्लान को लेकर यह चिंता रहती है कि उसकी डेटी डेटा लिमिट समय से पहले न खत्म हो जाए, तो बता दें कि Airtel ने आपकी चिंता दूर कर दी है। दरअसल एयरटेल ने चुपचाप फुल्ली अनलिमिटेड प्लान का दायरा बढ़ा दिया है। यहां फुल्ली अनलिमिटेड प्लान का मतलब अनलिमिटेड 4G-5G इंटरनेट से है। ऐसे में इन प्लान के साथ किसी तरह की डेली लिमिट नहीं होगी और यूजर्स 4G और 5G इंटरनेट अनलिमिटेड तौर पर इस्तेमाल कर पाएंगे।
किन प्लान में मिलेगा फायदा?
अनलिमिटेड 4G और 5G प्लान का फायदा 399 और 449 रुपये के दो प्लान में मिलेगा। 399 वाले प्लान में 28 दिनों के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग और दिन के 100 SMS मिलेंगे। इसके अलावा आप बिना किसी लिमिट के 4G या 5G इंटरनेट इस्तेमाल कर पाएंगे।
इसी तरह 449 वाले प्लान में भी इन तमाम फायदों के साथ 12 महीने के लिए एडोब एक्सप्रेस प्रीमियम, एयरटेल सेफ, सोनी लिव के साथ-साथ 18 से ज्यादा OTT ऐप्स का एक्सेस मिलेगा। वहीं 6 महीने के लिए एपल म्यूजिक ऐप्स का एक्सेस और 30GB का GoogleOne Cloud स्टोरेज भी दिया जाएगा।
लंबी वैलिडिटी वाला ऑप्शन भी उपलब्ध
अगर आप लंबी वैलिडिटी वाला प्लान चाहते हैं, तो आप 1,099 या 3,999 रुपये वाला प्लान रिचार्ज करवा सकते हैं।
1099 वाला प्लान 84 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है और 3,999 वाला प्लान 365 दिन चलता है।
इसमें भी आपको अनलिमिटेड डेटा, फ्री कॉल्स और रोज 100 SMS मिलेंगे।
इसमें भी आपको एयरटेल सेफ और फ्री हैलोट्यून्स का फायदा मिलेगा।
एक शर्त लागू
ऊपर बताए पैक्स में भले अनलिमिटेड 4G/5G इंटरनेट मिल रहा है लेकिन इन पर 300GB की कैपिंग रहेगी। इसका मतलब है कि 30 दिनों में अगर आप 300GB से ज्यादा डेटा खर्च करते हैं, तो इसे कमर्शियल यूसेज की श्रेणी में माना जा सकता है। ऐसे में डेटा स्पीड गिर सकती हैं।