भौं-भौं करने वाले' बयान पर AIMIM का पलटवार

Updated on 17-07-2026 12:06 PM
भोपाल, मध्य प्रदेश वक्फ बोर्ड में दो गैर-मुस्लिम सदस्यों की नियुक्ति को लेकर जारी विवाद के बीच अब ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लमीन (AIMIM) भी खुलकर मैदान में उतर आई है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मोहसिन अली खान ने वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सनवर पटेल के सामाजिक बहिष्कार (सोशल बॉयकॉट) का ऐलान करते हुए मुस्लिम समाज से अपील की है कि उन्हें निकाह, वलीमा, जन्मदिन और अन्य सामाजिक कार्यक्रमों में आमंत्रित न किया जाए। उन्होंने कांग्रेस विधायक और वक्फ बोर्ड के सदस्य से भी नैतिक आधार पर इस्तीफा देने की मांग की।

मुस्लिम विरोधी कानून का समर्थन करने वालों का सामाजिक बहिष्कार हो

मोहसिन अली खान ने कहा कि वक्फ संशोधन अधिनियम मुस्लिम विरोधी कानून है। ऐसे में जो लोग इसका समर्थन कर रहे हैं या इसके साथ खड़े हैं, उनका सामाजिक स्तर पर विरोध होना चाहिए। उन्होंने कहा कि वह व्यक्तिगत रूप से सनव्वर पटेल का सोशल बॉयकॉट करते हैं और प्रदेश के साथ-साथ पूरे देश के मुसलमानों से भी यही अपील करते हैं।

निकाह, वलीमा और सामाजिक आयोजनों से दूरी बनाने की अपील

उन्होंने कहा कि मुस्लिम समाज को सनवर पटेल को निकाह, बारात, वलीमा, जन्मदिन, किड पार्टी और अन्य सामाजिक या संगठनात्मक कार्यक्रमों में नहीं बुलाना चाहिए। उनका कहना था कि जिन कार्यक्रमों में सम्मान स्वरूप गुलदस्ते और उपहार दिए जाते हैं, वहां भी उनका बहिष्कार किया जाए, ताकि समाज के सामने उनका "असल चेहरा" सामने आ सके।

कांग्रेस विधायक से भी इस्तीफे की मांग

AIMIM प्रदेश अध्यक्ष ने वक्फ बोर्ड में कांग्रेस विधायक की सदस्यता का भी मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि यदि वे इस फैसले का विरोध करते हैं तो उन्हें नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए बोर्ड से इस्तीफा देना चाहिए, ताकि यह संदेश जाए कि वे इस निर्णय का समर्थन नहीं करते।

घर-घर चलाएंगे बहिष्कार अभियान

मोहसिन अली खान ने कहा कि AIMIM पूरे मध्य प्रदेश में इस मुद्दे पर अभियान चलाएगी। पार्टी के कार्यकर्ता सभी जिलों में घर-घर जाकर लोगों से संपर्क करेंगे। पोस्टर और बैनर के माध्यम से भी लोगों को जागरूक किया जाएगा और सनव्वर पटेल के सामाजिक बहिष्कार की अपील की जाएगी।

वक्फ बोर्ड विवाद लगातार गहरा रहा

मध्य प्रदेश वक्फ बोर्ड में दो गैर-मुस्लिम सदस्यों की नियुक्ति के बाद यह विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। मुस्लिम संगठनों, उलेमा और विभिन्न सामाजिक संगठनों की ओर से अलग-अलग स्तर पर विरोध दर्ज कराया जा रहा है। इसी क्रम में अब AIMIM ने भी सामाजिक बहिष्कार का अभियान शुरू करने की घोषणा कर दी है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 September 2026
भोपाल, भोपाल के करोंद में रविवार रात मटकी फोड़ प्रतियोगिता के दौरान हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा के बयान पर सियासत गर्मा गई। उन्होंने मंच से कहा कि “करोंद चौराहे से मिसाइल…
 07 September 2026
भोपाल। फर्जी आईएएस बनकर लोगों से ठगी करने वाली तृप्ति सिंह के मामले में अब एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। उसके साथ वायरल वीडियो में खुद को आइएएस…
 07 September 2026
 भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में राज्य के उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने संयुक्त अरब अमीरात के दुबई में अपने चार दिवसीय वैश्विक निवेश एवं व्यापारिक दौरे के…
 07 September 2026
भोपाल : जीआइएस के दौरान शहर में लगाए गए फाउंटेन के कथित घोटाले की जांच में नगर निगम की कार्यप्रणाली पर अब नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने ही सवाल…
 07 September 2026
भोपाल। राजधानी के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला को निशाना बनाकर ठगी का मामला सामने आया है। नरसिंहगढ़ से इलाज कराने भोपाल आई 62 वर्षीय अशरफी बाई को…
 07 September 2026
नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के निर्देश पर भोपाल के बड़े तालाब की वास्तविक और कागजी सीमा का सच जानने के लिए रविवार को गौहर महल से सघन सर्वे की शुरुआत…
 07 September 2026
मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा लागू की जा रही ई-अटेंडेंस व्यवस्था ने अब एक बड़े विवाद का रूप ले लिया है। इस नई प्रणाली के खिलाफ प्रदेश भर…
 07 September 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर लंबे समय से संघर्ष कर रहे इंटर्न डॉक्टरों का सब्र अब जवाब दे गया है। सरकार के कोरे आश्वासनों से…
 07 September 2026
राजगढ़/भोपाल : मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के ब्यावरा कस्बे के बीच से गुजरी अजनार नदी बेहद प्रदूषित है। पिछले दिनों शहर के एक छात् सुरेंद्र सिंह चौधरी उर्फ बिट्टू…
Advt.