दिल्ली विस्फोट के बाद अयोध्या में लावारिस बैग मिलने से मचा हड़कंप, बम डिस्पोजल दस्ते के साथ पहुंची पुलिस तो...

Updated on 12-11-2025 04:24 PM
अयोध्यादिल्ली विस्फोट की घटना के बाद से ही अयोध्या की संवेदनशीलता को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है। अयोध्या को जोड़ने वाले सभी मार्गों पर जांच की जा रही है। साथ ही संदिग्ध लोगों की जांच व तलाशी भी चल रही है।

इस बीच पुलिस को बस स्टेशन के पास लावारिस पड़े बैग की सूचना स्थानीय लोगों ने दी, जो काले रंग का था और कई घंटे से लावारिस पड़ा था। पुलिस ने मौके पर बम डिस्पोजल दस्ते के साथ मौके पर पहुंच कर बैग की तलाश की तो विस्फोटक सामग्री नहीं मिली। यह बैग किसी महिला का था, जिसमें कैश और महिला से संबंधित सामग्री मिली है। सर्किट हाउस के पास लावारिस बैग मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस और रेस्क्यू टीम ने बैग की जांच की। जांच में बैग में कपड़े और कुछ नगदी मिली है।पुलिस के मुताबिक रोडवेज पर बस पकड़ने में किसी यात्री का बैग छूटा था, जो शायद किसी महिला का रहा होगा। जांच में आपत्ति जनक सामाग्री न मिलने पर स्थिति सामान्य है। कोतवाली नगर के रोडवेज के पास मिला था। इस बीच मंदिर में प्रस्तावित ध्वजारोहण कार्यक्रम के चलते अयोध्या में सरगर्मी बढ़ी है। पीएम मोदी और संघ प्रमुख मोहन भागवत इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होने वाले हैं। ऐसे में 25 नवंबर तक अयोध्या को सुरक्षा के मद्देनजर अलर्ट मोड पर रखा गया है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात किए गए हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 March 2026
लखनऊ: यूपी के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ पांच मार्च को कानपुर के दौरे पर थे। वह वहां जिस हेलिकॉप्‍टर से गए थे, वह चर्चा का विषय बन चुका है। दरअसल, यूपी सरकार…
 09 March 2026
मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर जिले में अपराधियों का दुस्साहस थमने का नाम नहीं ले रहा है। रामपुर हरि थाना क्षेत्र के कोयली भराव गांव में बीती रात पोल्ट्री फार्म व्यवसायी रणधीर कुमार की…
 09 March 2026
भिंड: मध्य प्रदेश के भिंड जिले में खून के बदले खून की एक ऐसी वारदात सामने आई है, जिसने सबको झकझोर दिया है। ऊमरी थाना क्षेत्र के विलाव गांव में होली…
 09 March 2026
बेंगलुरु: कर्नाटक सीआईडी ने हाईकोर्ट से बेंगलुरु की धोखाधड़ी करने वाली एक महिला को कस्टडी में रखकर जांच करने की मांग की है। कर्नाटक हाईकोर्ट ने महिला को अप्रैल 2025 में…
 09 March 2026
जयपुर: राजस्थान के लाखों बुजुर्गों, विधवाओं और दिव्यांगों के लिए सरकार ने खुशियों का पिटारा खोल दिया है। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत मिलने वाली मासिक सहायता राशि में एक…
 07 March 2026
मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के मवाना इलाके में महिला की लाश मिलने की घटना के बाद सनसनी मच गई थी। अब इस मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। दरअसल,…
 07 March 2026
पटना: बिहार में शनिवार को फिर से सियासी हलचल तेज हो गई है। सीएम नीतीश कुमार राज्यपाल से मिलने राजभवन पहुंचे हैं। हालांकि सीएम हाउस एक अणे मार्ग और राजभवन के…
 07 March 2026
सागर: रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व के घने जंगलों में बीते दिनों मिली विकास सिंह राजपूत की लाश ने पुलिस की नींद उड़ा दी थी। शरीर पर चाकुओं के अनगिनत वार चिल्ला-चिल्ला…
 07 March 2026
नई दिल्ली, भारत को रूस से तेल खरीदने के लिए अमेरिका की ओर से जो 30 दिनों की छूट का एलान किया है, उसपर सियासी घमासान शुरू हो गया है।कांग्रेस पार्टी…
Advt.