एयरपोर्ट चलाने के बाद अब पायलट की भी ट्रेनिंग देंगे अडानी, इस बड़ी कंपनी को खरीदने की चल रही प्लानिंग

Updated on 24-11-2025 02:37 PM
नई दिल्ली: अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी एविएशन सेक्टर में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट में बड़ी रकम निवेश की है। वे इस समय देश के 8 एयरपोर्ट का संचालन कर रहे हैं। एयरपोर्ट चलाने के बाद अब अडानी पायलट की भी ट्रेनिंग देंगे।

टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक अडानी ग्रुप की डिफेंस और एयरोस्पेस कंपनी फ्लाइट सिम्युलेशन टेक्निक सेंटर (FSTC) को खरीदने पर विचार कर रही है। एफएसटीसी भारत की एक बड़ी पायलट ट्रेनिंग कंपनी है जो किसी खास एयरलाइन से जुड़ी नहीं है। अगर यह डील हो जाती है, तो अडानी ग्रुप एविएशन ट्रेनिंग के बिजनेस में कदम रखेगा और अपने अधिग्रहण (M&A) पोर्टफोलियो को और मजबूत करेगा।

13 साल पुरानी है एफएसटीसी

एफएसटीसी 13 साल पुरानी कंपनी है। एफएसटीसी के पास गुरुग्राम, हैदराबाद और मुंबई में चार सिमुलेटर फैसिलिटी हैं। इसके अलावा कंपनी के हरियाणा, सूरत और सोलापुर में चार फ्लाइंग स्कूल भी हैं।

यह डील होराइजन एयरो सॉल्यूशंस के जरिए होगी। यह होराइजन एयरो सॉल्यूशंस अडानी डिफेंस सिस्टम्स एंड टेक्नोलॉजीज (ADST) और प्राइम एयरो के बीच 50-50 की जॉइंट वेंचर कंपनी है। एडीएसटी अडानी एंटरप्राइजेज की पूरी तरह से अपनी सब्सिडियरी है, जबकि प्राइम एयरो को नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी के नेता प्रफुल्ल पटेल के बेटे प्रजय पटेल चलाते हैं।

एडीएसटी का क्या है बिजनेस?

एडीएसटी अपना बिजनेस खुद भी बढ़ा रही है और दूसरी कंपनियों को खरीदकर भी। दिसंबर 2024 में एडीएसटी ने एयर वर्क्स में कंट्रोलिंग हिस्सेदारी खरीदी थी। इससे कंपनी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस, रिपेयर और ओवरहॉल (MRO) के बिजनेस में आई। इसके बाद एडीएसटी ने इंडेमर टेक्निक्स में 50% हिस्सेदारी खरीदी, जिससे उसकी मौजूदगी और बढ़ी। इंडेमर टेक्निक्स में बाकी 50% हिस्सेदारी प्राइम एयरो के पास है।एडीएसटी भारत के रक्षा मंत्रालय को ड्रोन, लोइटेरिंग म्यूनिशन और दूसरे वॉरफेयर सिस्टम सप्लाई करती है। इन सिस्टम्स का इस्तेमाल इसी साल मई में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए चार दिन के ऑपरेशन सिंदूर में किया गया था।

कितना अहम है यह सेक्टर

डिफेंस और एयरोस्पेस अडानी ग्रुप के लिए बहुत अहम सेक्टर है। ग्रुप इस सेक्टर में अपना निवेश जल्द ही तीन गुना करने की योजना बना रहा है। फिलहाल, ग्रुप ने इस सेक्टर में 5,000 करोड़ रुपये का निवेश किया है।

एफएसटीसी की इस संभावित डील से एडीएसटी को कॉकपिट क्रू की बढ़ती मांग का फायदा मिलेगा। पायलटों को ट्रेनिंग के लिए कम से कम कुछ घंटे फ्लाइट सिमुलेटर पर ट्रेनिंग लेना जरूरी होता है। बढ़ती जियोपॉलिटिकल टेंशन, रक्षा खर्च में बढ़ोतरी और एडवांस्ड स्किल्स की जरूरत के कारण मिलिट्री पायलटों की मांग भी बढ़ रही है।

कितना है एफएसटीसी का कारोबार?

एफएसटीसी के ग्राहकों में भारतीय रक्षा बल और कमर्शियल एयरलाइंस शामिल हैं। वित्तीय वर्ष 2024 में एफएसटीसी ने 214.5 करोड़ रुपये के रेवेन्यू पर 124.2 करोड़ रुपये का ऑपरेटिंग प्रॉफिट कमाया। नवंबर 2024 की एक रिपोर्ट के अनुसार, एफएसटीसी के रेवेन्यू में बढ़ोतरी सिम्युलेटर और ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट के बेड़े को बढ़ाने में किए गए लगातार निवेश के कारण हुई है। इस विस्तार के लिए कंपनी ने लोन सहित कई तरह के फंड का इस्तेमाल किया है। वित्तीय वर्ष 2023 में, एफएसटीसी का ऑपरेटिंग प्रॉफिट 96.4 करोड़ रुपये और रेवेन्यू 165.1 करोड़ रुपये था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
नई दिल्‍ली: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बड़ा ऐक्‍शन लिया है। शुक्रवार को उसने पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड का बैंकिंग लाइसेंस रद्द कर दिया। इस कदम से 24 अप्रैल से बैंक…
 25 April 2026
नई दिल्‍ली: राष्ट्रीय राजधानी के सराफा बाजार में सोने और चांदी के दामों में गिरावट दर्ज की गई। डॉलर के मजबूत होने और वैश्विक अनिश्चितता बढ़ने के बीच ऐसा हुआ। अखिल…
 25 April 2026
नई दिल्ली: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने जियो प्लेटफॉर्म्स के बहुप्रतीक्षित आईपीओ को लेकर बड़ा संकेत दिया है। अंबानी ने इसे एक निर्णायक मील का पत्थर बताते हुए संकेत…
 25 April 2026
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर एयरपोर्ट) की कमान अब नीतू समरा (Nitu Samra) के हाथों में आ गई है। उन्होंने एयरपोर्ट का नया सीईओ नियुक्त किया गया है। उन्होंने विदेशी सीईओ क्रिस्टोफ श्नेलमान…
 24 April 2026
नई दिल्ली: भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस गौतम अडानी की नेटवर्थ में गुरुवार को भारी तेजी आई। शेयर मार्केट में गिरावट के बावजूद अडानी ग्रुप के चेयरमैन की नेटवर्थ…
 24 April 2026
नई दिल्‍ली: सोने और चांदी की कीमत में आज फिर गिरावट आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोने की कीमत में करीब 1,000 रुपये की गिरावट आई है जबकि चांदी…
 24 April 2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में संकट को चलते हुए अब लगभग दो महीने हो गए हैं। ऐसे में भारतीय निर्यातक अपने कामकाज को सामान्य बनाने की कोशिश करने में जुटे हैं।…
 24 April 2026
नई दिल्‍ली: राघव चड्ढा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। आम आदमी पार्टी (AAP) से उनका सालों पुराना रिश्‍ता टूट गया है। उन्‍होंने AAP से इस्‍तीफा देकर बीजेपी का दामन थामने…
 22 April 2026
नई दिल्ली: आईफोन बनाने वाली अमेरिका की कंपनी ऐपल के सीईओ टिम कुक 15 साल की सर्विस के बाद पद छोड़ने जा रहे हैं। वह अगस्त 2011 में ऐपल के सीईओ…
Advt.