4 जून के बाद भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई और तेज होगी:दुमका में PM बोले- देश में घोटाले और लूट मची थी, सब बंद करवा दिया

Updated on 28-05-2024 02:18 PM

पीएम मोदी ने मंगलवार को झारखंड के दुमका में सभा की। उन्होंने कहा कि 4 जून के बाद भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई और तेज होगी। 2014 में आपने मोदी को आशीर्वाद दिया था तब पूरा देश कांग्रेस के कुशासन से तंग आ चुका था।

आप याद करें 2014 में मोदी के आने से पहले रोज-रोज घोटाले होते थे। कांग्रेस गरीबों के नाम पर पैसे लूटती थी। मोदी ने वो सब बंद कर दिया। जनता का पैसा आज जनता के हित में इस्तेमाल हो रहा है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस-JMM धमकी देते हैं कि मोदी को हटाना है, क्यों हटाना है। क्यों कि वो फिर से घोटाले कर सकें। आप इंडी वालों को गरीबों का हक लूटने देंगे क्या। ये लोग झारखंड को हर तरफ से लूट रहे हैं।

पीएम ने कहा कि जिन्हें पहले की सरकारों में पूछा तक नहीं मोदी ने उन्हें पूजा है। हमने गरीबों का जीवन बदला है। जो काम 10 साल में हुआ है अब अगले 5 साल उसे और आगे बढ़ाना है।

अगले 5 साल में 3 करोड़ मताओं-बहनों को लखपति दीदी बनाने का संकल्प है। 4 जून के बाद नई सरकार बनेगी, सरकार बनने के बाद मैं 3 करोड़ और मकान बनाऊंगा। पक्के घर गरीबों के लिए बनाऊंगा।

प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि संथाल की धरती वीरों की धरती है। ये देश के जीने-मरने वालों की धरती है। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि मैं आपकी इस तपस्या को बेकार नहीं जाने दूंगा। तपस्या के बदले में विकास कर के जरूरत लौटाऊंगा। ये मैं आपको गारंटी देता हूं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 March 2026
लखनऊ: यूपी के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ पांच मार्च को कानपुर के दौरे पर थे। वह वहां जिस हेलिकॉप्‍टर से गए थे, वह चर्चा का विषय बन चुका है। दरअसल, यूपी सरकार…
 09 March 2026
मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर जिले में अपराधियों का दुस्साहस थमने का नाम नहीं ले रहा है। रामपुर हरि थाना क्षेत्र के कोयली भराव गांव में बीती रात पोल्ट्री फार्म व्यवसायी रणधीर कुमार की…
 09 March 2026
भिंड: मध्य प्रदेश के भिंड जिले में खून के बदले खून की एक ऐसी वारदात सामने आई है, जिसने सबको झकझोर दिया है। ऊमरी थाना क्षेत्र के विलाव गांव में होली…
 09 March 2026
बेंगलुरु: कर्नाटक सीआईडी ने हाईकोर्ट से बेंगलुरु की धोखाधड़ी करने वाली एक महिला को कस्टडी में रखकर जांच करने की मांग की है। कर्नाटक हाईकोर्ट ने महिला को अप्रैल 2025 में…
 09 March 2026
जयपुर: राजस्थान के लाखों बुजुर्गों, विधवाओं और दिव्यांगों के लिए सरकार ने खुशियों का पिटारा खोल दिया है। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत मिलने वाली मासिक सहायता राशि में एक…
 07 March 2026
मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के मवाना इलाके में महिला की लाश मिलने की घटना के बाद सनसनी मच गई थी। अब इस मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। दरअसल,…
 07 March 2026
पटना: बिहार में शनिवार को फिर से सियासी हलचल तेज हो गई है। सीएम नीतीश कुमार राज्यपाल से मिलने राजभवन पहुंचे हैं। हालांकि सीएम हाउस एक अणे मार्ग और राजभवन के…
 07 March 2026
सागर: रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व के घने जंगलों में बीते दिनों मिली विकास सिंह राजपूत की लाश ने पुलिस की नींद उड़ा दी थी। शरीर पर चाकुओं के अनगिनत वार चिल्ला-चिल्ला…
 07 March 2026
नई दिल्ली, भारत को रूस से तेल खरीदने के लिए अमेरिका की ओर से जो 30 दिनों की छूट का एलान किया है, उसपर सियासी घमासान शुरू हो गया है।कांग्रेस पार्टी…
Advt.