गूगल, मेटा के बाद अब रिलायंस, आंध्र प्रदेश में बड़े निवेश की तैयारी में मुकेश अंबानी

Updated on 27-11-2025 01:45 PM
नई दिल्ली: भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस मुकेश अंबानी ने आंध्र प्रदेश में बड़े निवेश की घोषणा की है। टीओआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक रिलायंस इंडस्ट्रीज, ब्रुकफील्ड और डिजिटल रियल्टी के ज्वाइंट वेंचर Digital Connexion ने विशाखापत्तनम में 11 अरब डॉलर के निवेश से एक बड़ा डेटा सेंटर बनाने के लिए डील की है। कुछ ही दिन पहले अमेरिका की टेक कंपनी गूगल के भी आंध्र प्रदेश के इस तटीय शहर में 15 अरब डॉलर के निवेश से AI हब बनाने का ऐलान किया था।

Digital Connexion ने आंध्र प्रदेश आर्थिक विकास बोर्ड (APEDB) के साथ एक एमओयू पर हस्ताक्षर किए हैं। इसके तहत विशाखापत्तनम में एक विशाल डेटा सेंटर कैंपस बनाया जाएगा। इस प्रोजेक्ट के तहत 2030 तक 98,000 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा। इसका लक्ष्य 400 एकड़ के प्रस्तावित कैंपस में 1 गीगावाट (GW) डेटा सेंटर क्षमता विकसित करना है। डेटा सेंटर की सही जगह अभी तय नहीं हुई है। Digital Connexion की एक टीम अगले हफ्ते विशाखापत्तनम का दौरा कर सकती है। राज्य सरकार द्वारा पहचानी गई कई जगहों को इस टीम को दिखाया जाएगा।

राज्य सरकार का टारगेट

अधिकारियों के मुताबिक, इस प्रस्तावित कैंपस में AI-कम्पेटिबल रैक, पावर सबस्टेशन और बड़े पैमाने पर डेटा सेंटर संचालन के लिए जरूरी कनेक्टिविटी इन्फ्रास्ट्रक्चर शामिल होगा। यह सुविधा बड़े ऑपरेटर्स, कंपनियों और क्लाउड सर्विस प्रोवाइडर्स को अपनी सेवाएं देगी। राज्य सरकार का लक्ष्य 2030 तक 6 गीगावाट (GW) क्षमता वाले डेटा सेंटर स्थापित करना है। गूगल के अलावा फेसबुक की पेरेंट कंपनी मेटा ने भी विशाखापत्तनम में डेटा सेंटर के लिए 15,266 करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा की है।
गूगल आंध्र में 1 गीगावाट का AI डेटा सेंटर बना रही है। वहीं Meta और Sify मिलकर 500 MW का डेटा सेंटर बना रहे हैं। Sify खुद भी सी-लैंडिंग केबल के साथ एक और 300 MW का डेटा सेंटर विकसित कर रही है। इन चार प्रोजेक्ट्स से कुल डेटा सेंटर क्षमता 2.8 GW हो जाएगी। इस डेटा सेंटर कैंपस से निर्माण के दौरान रोजगार भी पैदा होने की उम्मीद है। यह विशाखापत्तनम के लिए एक बड़ी उपलब्धि है, जो इसे टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में स्थापित करेगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
नई दिल्‍ली: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बड़ा ऐक्‍शन लिया है। शुक्रवार को उसने पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड का बैंकिंग लाइसेंस रद्द कर दिया। इस कदम से 24 अप्रैल से बैंक…
 25 April 2026
नई दिल्‍ली: राष्ट्रीय राजधानी के सराफा बाजार में सोने और चांदी के दामों में गिरावट दर्ज की गई। डॉलर के मजबूत होने और वैश्विक अनिश्चितता बढ़ने के बीच ऐसा हुआ। अखिल…
 25 April 2026
नई दिल्ली: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने जियो प्लेटफॉर्म्स के बहुप्रतीक्षित आईपीओ को लेकर बड़ा संकेत दिया है। अंबानी ने इसे एक निर्णायक मील का पत्थर बताते हुए संकेत…
 25 April 2026
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर एयरपोर्ट) की कमान अब नीतू समरा (Nitu Samra) के हाथों में आ गई है। उन्होंने एयरपोर्ट का नया सीईओ नियुक्त किया गया है। उन्होंने विदेशी सीईओ क्रिस्टोफ श्नेलमान…
 24 April 2026
नई दिल्ली: भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस गौतम अडानी की नेटवर्थ में गुरुवार को भारी तेजी आई। शेयर मार्केट में गिरावट के बावजूद अडानी ग्रुप के चेयरमैन की नेटवर्थ…
 24 April 2026
नई दिल्‍ली: सोने और चांदी की कीमत में आज फिर गिरावट आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोने की कीमत में करीब 1,000 रुपये की गिरावट आई है जबकि चांदी…
 24 April 2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में संकट को चलते हुए अब लगभग दो महीने हो गए हैं। ऐसे में भारतीय निर्यातक अपने कामकाज को सामान्य बनाने की कोशिश करने में जुटे हैं।…
 24 April 2026
नई दिल्‍ली: राघव चड्ढा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। आम आदमी पार्टी (AAP) से उनका सालों पुराना रिश्‍ता टूट गया है। उन्‍होंने AAP से इस्‍तीफा देकर बीजेपी का दामन थामने…
 22 April 2026
नई दिल्ली: आईफोन बनाने वाली अमेरिका की कंपनी ऐपल के सीईओ टिम कुक 15 साल की सर्विस के बाद पद छोड़ने जा रहे हैं। वह अगस्त 2011 में ऐपल के सीईओ…
Advt.