बंपर तेजी के बाद आज CDSL और BPCL समेत इन शेयरों से होगी कमाई, मजबूत सिग्नल
Updated on
27-11-2025 01:48 PM
नई दिल्ली: स्थानीय शेयर बाजार में बीते बुधवार को लगातार तीन कारोबारी सत्रों से जारी गिरावट पर ब्रेक लगा था। दोनों प्रमुख सूचकांक बड़े उछाल के साथ बंद हुए थे। विदेशी बाजारों में मजबूत रुझानों और अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदों के बीच निवेशकों ने शेयरों में चौतरफा लिवाली की। विदेशी निवेशकों की वापसी से भी बाजार को बल मिला। इससे सेंसेक्स 1022 अंक चढ़ा था। वहीं, एनएसई निफ्टी 320 अंक ऊपर गया था।
बीते दिन तीस शेयरों वाले बीएसई सेंसेक्स को शुरुआत से ही तेजड़ियों ने अपने हाथ में ले लिया था। इसके चलते यह सूचकांक 1022.50 अंक यानी 1.21% की तेजी के साथ 85,609.51 अंक पर बंद हुआ था। कारोबार के दौरान एक समय यह 85,644.19 अंक तक ऊपर निकल गया था। इसी तरह 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 320.50 अंक यानी 1.24% दौड़ लगाकर 26,205.30 अंक पर बंद हुआ था।
किसे फायदा किसे नुकसान?
सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस, टाटा स्टील, रिलांयंस, टीएमपीवी, एक्सिस बैंक, सनफार्मा और इन्फोसिस के शेयर प्रमुख रूप से लाभ में रही थीं। सूचकांक की 30 कंपनियों में से 28 में तेजी आई थी। सिर्फ दो भारती एयरटेल और एशियन पेंट्स में गिरावट आई थी।
आज इन शेयरों में दिख रही खरीदारी
ईटी नाउ पैनलिस्ट और मार्केट एक्सपर्ट ने आज कई शेयरों में खरीद का सुझाव दिया है। जिन शेयरों में यह मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही है, उनमें BHEL, BSE, CDSL, BPCL, IndiGo, RBL Bank, Canara Bank और NALCO शामिल हैं।
नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बड़ा ऐक्शन लिया है। शुक्रवार को उसने पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड का बैंकिंग लाइसेंस रद्द कर दिया। इस कदम से 24 अप्रैल से बैंक…
नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी के सराफा बाजार में सोने और चांदी के दामों में गिरावट दर्ज की गई। डॉलर के मजबूत होने और वैश्विक अनिश्चितता बढ़ने के बीच ऐसा हुआ। अखिल…
नई दिल्ली: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने जियो प्लेटफॉर्म्स के बहुप्रतीक्षित आईपीओ को लेकर बड़ा संकेत दिया है। अंबानी ने इसे एक निर्णायक मील का पत्थर बताते हुए संकेत…
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर एयरपोर्ट) की कमान अब नीतू समरा (Nitu Samra) के हाथों में आ गई है। उन्होंने एयरपोर्ट का नया सीईओ नियुक्त किया गया है। उन्होंने विदेशी सीईओ क्रिस्टोफ श्नेलमान…
नई दिल्ली: भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस गौतम अडानी की नेटवर्थ में गुरुवार को भारी तेजी आई। शेयर मार्केट में गिरावट के बावजूद अडानी ग्रुप के चेयरमैन की नेटवर्थ…
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज फिर गिरावट आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोने की कीमत में करीब 1,000 रुपये की गिरावट आई है जबकि चांदी…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में संकट को चलते हुए अब लगभग दो महीने हो गए हैं। ऐसे में भारतीय निर्यातक अपने कामकाज को सामान्य बनाने की कोशिश करने में जुटे हैं।…
नई दिल्ली: राघव चड्ढा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। आम आदमी पार्टी (AAP) से उनका सालों पुराना रिश्ता टूट गया है। उन्होंने AAP से इस्तीफा देकर बीजेपी का दामन थामने…