
रायपुर। कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने गुरुवार को नगर पंचायत, ख़रोरा का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर डॉ. सिंह ने नगर पंचायत कार्यालय में कार्यों की जाँच की।
निरीक्षण के दौरान क्षेत्र के विधायक अनुज शर्मा से मुलाक़ात हुआ। अनुज शर्मा ने कलेक्टर डॉ. सिंह से क्षेत्र में चल रहे शासन के योजनाओं के क्रियान्वयन पर चर्चा की। उन्होंने ख़रोरा क्षेत्र के विकास, सड़को का निर्माण, सुव्यवस्थित सड़क नियोजन, जल निकासी, बाजारों को व्यवस्थित करने की बात कही। इस दौरान ज़िला पंचायत सीईओ विश्वदीप, अनुविभागीय अधिकारी(राजस्व) प्रकाश टण्डन सहित स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।