कपिल के कनाडा के कैफे में फायरिंग का आरोपी गिरफ्तार

Updated on 28-11-2025 02:55 PM

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने शुक्रवार को कनाडा में कॉमेडियन कपिल शर्मा के कैप्स कैफे में हुई फायरिंग के आरोपी को पंजाब के लुधियाना से गिरफ्तार किया। आरोपी का नाम बंधु मान सिंह सेखों है, जो गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों गैंग का अहम हैंडलर बताया जा रहा है।

गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने उसके पास से PX-3 हाई-एंड पिस्टल (मेड इन चाइना) बरामद की है, जिसमें 8 जिंदा कारतूस भी मिले। पुलिस के मुताबिक सेखों के भारत में छिपे होने की सूचना मिली थी। सेखों पर आरोप है कि उसने फायरिंग की साजिश रची थी और शूटरों से लेकर लॉजिस्टिक सपोर्ट तक मुहैया कराया था।

दरअसल, कनाडा में कपिल के कैफे पर 10 जुलाई, 7 अगस्त और 18 अक्टूबर को 3 बार फायरिंग हो चुकी है। तीनों बार फायरिंग की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े गोल्डी ढिल्लों और कुलवीर सिद्धू नेपाली ने ली थी।

क्राइम ब्रांच बोली- गैंग के और सदस्यों की तलाश जारी

क्राइम ब्रांच का कहना है कि सेखों लंबे समय से भारत और कनाडा के गैंगस्टरों के बीच कड़ी (लिंक) के तौर पर काम कर रहा था। वह गोलीबारी, उगाही और धमकी जैसे मामलों में शामिल रहा है। पुलिस अब गोल्डी ढिल्लों गैंग के अन्य सदस्यों, फंडिंग चैनल और हथियारों की सप्लाई नेटवर्क की जांच आगे बढ़ा रही है। इस कार्रवाई को हालिया अंतरराष्ट्रीय गैंगों के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है।

कनाडा में कपिल के कैफे पर 3 बार फायरिंग हुई

कपिल शर्मा का कैफे कनाडा के शहर सरी में है। इसकी 7 जुलाई, 2025 को ओपनिंग की गई थी। इसके तीन दिन बाद 10 जुलाई को कैफे पर फायरिंग की गई।

कपिल के कैफे पर दूसरी बार फायरिंग 7 अगस्त को हुए थी। इसके बाद कैफे की खिड़कियों में छह गोलियों के निशान और टूटा हुआ शीशा दिखाई दिया था।

तीसरी बार फायरिंग- 18 अक्टूबर

कपिल के कैफे पर तीसरी बार फायरिंग 18 अक्टूबर को हुई थी। इसके बाद लारेंस गैंग ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है। उसने अपने पोस्ट में लिखा- वाहेगुरु जी का खालसा, वाहेगुरु जी की फतेह। आज जो (फायरिंग हुई है, उसकी जिम्मेदारी मैं, कुलवीर सिद्धू और गोल्डी ढिल्लों लेते हैं। हमारी आम जनता से कोई दुश्मनी नहीं है। जिनसे हमारा झगड़ा है, वो हमसे दूर रहें।

कपिल के बयान से नाराज होकर फायरिंग का दावा

जब जुलाई में कैफे पर गोलीबारी की गई थी तब कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया था कि एक बार कॉमेडी शो के दौरान कपिल ने निहंग सिखों के खिलाफ टिप्पणी की थी, जिससे नाराज होकर गोलीबारी की गई थी।

तब सोशल मीडिया पर हरजीत सिंह लाडी और तूफान सिंह नाम के एक अन्य व्यक्ति ने वीडियो के जरिए कपिल शर्मा को धमकी देते हुए कहा था कि अगर उन्होंने माफी नहीं मांगी तो मामला और बिगड़ सकता है।

हालांकि, कपिल शर्मा ने निहंग सिखों पर क्या टिप्पणी की थी, यह साफ नहीं है। अनुमान है कि यह नेटफ्लिक्स के किसी पुराने एपिसोड या किसी लाइव शो से जुड़ा हो सकता है। इस साल की शुरुआत में, निहंग नेता बाबा बलबीर सिंह ने भी कपिल शर्मा के कंटेंट पर आपत्ति जताई थी।

आतंकी पन्नू ने भी कपिल शर्मा को धमकी दी थी

खालिस्तान आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने कुछ हफ्ते पहले कपिल शर्मा को कनाडा में कैफे खोलने पर धमकी दी थी। पन्नू ने वीडियो जारी करके कहा था कि कपिल खुद को हिंदूवादी बताता है। उसके कैफे पर फिर गोलियां चलाई जा सकती हैं और खालिस्तानी समर्थकों पर आरोप लगाए जा सकते हैं।

पन्नू ने कहा था- भारत के लोग कनाडा के सरे शहर में निवेश कर रहे हैं। क्या कपिल का कैफे सिर्फ एक कॉमेडी कैफे है या हिंदुत्व का वैश्विक विस्तार करने की एक रणनीति का हिस्सा है? ये लोग कनाडा में बिजनेस कर रहे हैं, भारत में क्यों नहीं?

जब वो कनाडा के कानून को नहीं मानते तो यहां क्यों आ रहे हैं। यह कोई खेल का मैदान नहीं है। अपना पैसा लेकर वापस हिंदुस्तान जाओ। यहां हिंदुत्व विचारधारा नहीं चलेगी। हालांकि दैनिक भास्कर पन्नू के वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 March 2026
लखनऊ: यूपी के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ पांच मार्च को कानपुर के दौरे पर थे। वह वहां जिस हेलिकॉप्‍टर से गए थे, वह चर्चा का विषय बन चुका है। दरअसल, यूपी सरकार…
 09 March 2026
मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर जिले में अपराधियों का दुस्साहस थमने का नाम नहीं ले रहा है। रामपुर हरि थाना क्षेत्र के कोयली भराव गांव में बीती रात पोल्ट्री फार्म व्यवसायी रणधीर कुमार की…
 09 March 2026
भिंड: मध्य प्रदेश के भिंड जिले में खून के बदले खून की एक ऐसी वारदात सामने आई है, जिसने सबको झकझोर दिया है। ऊमरी थाना क्षेत्र के विलाव गांव में होली…
 09 March 2026
बेंगलुरु: कर्नाटक सीआईडी ने हाईकोर्ट से बेंगलुरु की धोखाधड़ी करने वाली एक महिला को कस्टडी में रखकर जांच करने की मांग की है। कर्नाटक हाईकोर्ट ने महिला को अप्रैल 2025 में…
 09 March 2026
जयपुर: राजस्थान के लाखों बुजुर्गों, विधवाओं और दिव्यांगों के लिए सरकार ने खुशियों का पिटारा खोल दिया है। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत मिलने वाली मासिक सहायता राशि में एक…
 07 March 2026
मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के मवाना इलाके में महिला की लाश मिलने की घटना के बाद सनसनी मच गई थी। अब इस मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। दरअसल,…
 07 March 2026
पटना: बिहार में शनिवार को फिर से सियासी हलचल तेज हो गई है। सीएम नीतीश कुमार राज्यपाल से मिलने राजभवन पहुंचे हैं। हालांकि सीएम हाउस एक अणे मार्ग और राजभवन के…
 07 March 2026
सागर: रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व के घने जंगलों में बीते दिनों मिली विकास सिंह राजपूत की लाश ने पुलिस की नींद उड़ा दी थी। शरीर पर चाकुओं के अनगिनत वार चिल्ला-चिल्ला…
 07 March 2026
नई दिल्ली, भारत को रूस से तेल खरीदने के लिए अमेरिका की ओर से जो 30 दिनों की छूट का एलान किया है, उसपर सियासी घमासान शुरू हो गया है।कांग्रेस पार्टी…
Advt.