इजरायल-हिजबुल्लाह के बीच शुरू हो सकता है महायुद्ध... अमेरिका ने दी चेतावनी, टेंशन में दुनिया

Updated on 21-09-2024 03:25 PM
तेल अवीव: इजरायल और हिजबुल्लाह के बीच चल रहा संघर्ष युद्ध में बदल सकता है। अमेरिकी अधिकारी इसे लेकर अनुमान लगा रहे हैं। उनका मानना है कि इजरायल और हिजबुल्लाह के बीच लड़ाई काफी बढ़ जाएगी, जिससे संभावित रूप से दोनों के बीच युद्ध छिड़ सकता है। अमेरिकी अधिकारी लंबे समय से कहते आ रहे हैं कि इजरायल और हिजबुल्लाह दोनों युद्ध से बचना चाहते हैं। लेकिन इस सप्ताह लेबनान में हिजबुल्लाह पर इजरायल के लगातार हमलों के बाद तनाव चरम पर है। पोलिटिको की रिपोर्ट के मुताबिक बाइडन प्रशासन के अंदर हुए विश्लेषण में यह बात सामने आई है कि दोनों पक्षों के लिए तनाव कम करना मुश्किल होगा।

जमीन पर संघर्ष को बढ़ते हुए देखा जा सकता है। हिजबुल्लाह ने शुक्रवार को उत्तरी इजरायल पर 140 से ज्यादा रॉकेट दागे, जिसके जवाब में इजरायली सेना ने टार्गेट हमले किए। इसमें हिजबुल्लाह का टॉप कमांडर इब्राहिम अकील मारा गया। हिजबुल्लाह ने भी हमले में अकील के मारे जाने की पुष्टि की है। दो रिहायशी इमारतें पूरी तरह मिट्टी में मिल गईं। इसके बाद बाइडन प्रशासन की ओर से युद्ध की आशंका जारी की गई है। अधिकारियों ने कहा कि ये हमले दक्षिणी लेबनान में हिजबुल्लाह की युद्ध क्षमताओं को कम करने के लिए इजरायली सैन्य अभियान की शुरुआत है।

'युद्ध रोका जा सकता है'


अमेरिका नहीं चाहता कि इजरायल और हिजबुल्लाह के बीच युद्ध शुरू हो जाए। इसे रोकने की कोशिश के लिए वह अपने क्षेत्रीय सहयोगियों से बातचीत कर रहा है। अधिकारियों का मानना है कि कूटनीति अभी भी बड़े युद्ध को रोक सकती है। राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 'हमारा मानना है कि अभी भी राजनयिक समाधान का विकल्प बचा है। हमें लगता है कि यह आगे बढ़ने का सबसे अच्छा तरीका है।

स्थिति और भी ज्यादा खराब होगी


इजरायल ने अमेरिका को अपना लक्ष्य बताया है कि आखिर वह हिजबुल्लाह के खिलाफ कार्रवाई क्यों कर रहा है। इजरायल ने बताया है कि वह सैन्य कार्रवाई के जरिए हिजबुल्लाह पर राजनयिक समाधान पर सहमत होने का दबाव बना रहा है। ऐसा इसलिए ताकि हिजबुल्लाह हमास के समर्थन में सभी कार्रवाई रोक दे और लेबनान सीमा से लगे उत्तरी इजरायल में लोग अपने घरों में फिर लौट जाएं। अमेरिकी अधिकारियों ने कहा कि उनका मानना है कि आने वाले दिनों में स्थिति और भी ज्यादा खराब होगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
 18 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…
 18 March 2026
इस्लामाबाद: रूस ने पाकिस्तान को कच्चे तेल की खरीद का ऑफर दिया है। पाकिस्तान में रूस के राजदूत अल्बर्ट खोरेव ने बताया है कि हम पाकिस्तान को रियायती दर पर…
 18 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल गठबंधन से चल रहे युद्ध में ईरान के शीर्ष राष्ट्रीय सुरक्षा अधिकारी अली लाराजीनी की मौत हो गई है। अली लारीजानी इस संघर्ष की शुरुआत से ही ईरान…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान ने कहा है कि उसका होर्मुज स्ट्रेट जैसे अहम समुद्री मार्ग को पूरी तरह बंद करने का इरादा नहीं है। ईरान के उप विदेश मंत्री सईद खतीबजादा ने…
 18 March 2026
रियाद: सऊदी अरब अगर ईरान के खिलाफ लड़ाई में उतरा तो पाकिस्तान को मदद के लिए बुलाएगा। इतना ही नहीं पाकिस्तान के न्यूक्लियर अंब्रेला का भी सऊदी अरब इस्तेमाल करेगा।…
 17 March 2026
काबुल: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में सोमवार देर रात किए गए पाकिस्तान के हवाई हमले में मरने वालों की संख्या 400 हो गई है। अफगानिस्तान सरकार के उप-सरकारी प्रवक्ता हमदुल्ला…
 17 March 2026
तेहरान: ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट से भारतीय जहाजों के निकलने पर नरमी बरतने के संकेत दिए हैं। ईरानी विदेश मंत्री के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने कहा है कि उनका इरादा…
Advt.