'द लंचबॉक्स' का बनेगा सीक्वल! इरफान खान वाले रोल में दिखेगा ये एक्टर, प्रोड्यूसर गुनीत मोंगा ने दी जानकारी

Updated on 17-10-2025 01:18 PM
इरफान अब इस दुनिया में नहीं हैं, पर उनकी फिल्में और किरदार विरासत के रूप में मौजूद हैं। इरफान ने अपने करियर में कई बेहतरीन फिल्में दीं, जिनमें से एक 'द लंचबॉक्स' भी है। साल 2013 में आई इस फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी और निमृत कौर भी थीं। अब इस फिल्म का सीक्वल बनेगा। हाल ही प्रोड्यूसर गुनीत मोंगा ने 'द लंचबॉक्स' के सीक्वल के बारे में बात की। साथ ही बताया कि इरफान की जगह अब कौन एक्टर रोल के लिए परफेक्ट रहेगा।

गुनीत मोंगा हाल ही कोमल नाहटा के पॉडकास्ट 'गेम चेंजर्स: द प्रोड्यूसर सीरीज' में पहुंची थीं। बातचीत के दौरान उनसे 'द लंचबॉक्स' के बारे में बात की गई। गुनीत मोंगा से फिल्म के काल्पनिक सीक्वल को लेकर पूछा गया कि वह फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ किस एक्टर को लेना चाहेंगी। 'द लंचबॉक्स' में पहले नवाजुद्दीन के साथ इरफान थे। इरफान का साल 2020 में कैंसर से निधन हो गया था।

'द लंचबॉक्स' सीक्वल के लिए ये एक्टर परफेक्ट, फिल्म की ये थी कहानी

गुनीत मोंगा ने कहा कि वह 'द लंचबॉक्स' के सीक्वल में इरफान वाले रोल के लिए अनिल कपूर को लेना चाहेंगी। 'द लंचबॉक्स' की बात करें, तो इसकी कहानी साजन फर्नांडिस नाम के एक व्यक्ति की थी, जो अकेला रहता है। उसका रोल इरफान ने निभाया था। इला नाम की महिला लंचबॉक्स की डिलीवरी का काम करती है। एक दिन गलत डिलीवरी हो जाती है और लंचबॉक्स इरफान के पास पहुंच जाता है, जिसमें एक चिट्ठी भी थी। इसके बाद दोनों के बीच चिट्ठियों और लंचबॉक्स के जरिए बातचीत का सिलसिला शुरू हो जाता है।

इरफान का निधन, मौत के बाद रिलीज हुईं ये फिल्में

'द लंचबॉक्स' सुपरहिट रही थी, और यह इरफान की सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म रही थी। हालांकि, बाद में इरफान की 'हिंदी मीडियम' इससे आगे निकल गई थी। इरफान की बात करें, तो साल 2018 में उन्हें न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर होने का पता चला था। इसका यूके में उनका इलाज भी चला, पर साल 2020 में उनका निधन हो गया। इरफान के निधन के बाद 'अंग्रेजी मीडियम', 'अपनों से बेवफाई', 'मर्डर एट तीसरी मंजिल 302' और 'द सॉन्ग ऑफ द स्कॉर्पियंस' रिलीज हुई थीं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 April 2026
भारतीय सिनेमा की दिग्गज एक्ट्रेस और 'लाडली ऑफ द सेंचुरी' कही जाने वालीं जोहरा सहगल की 27 अप्रैल को 114वीं बर्थ एनिवर्सरी है। वह इस कदर जिंदादिल इंसान थीं कि…
 27 April 2026
रियलिटी शो 'बैटलग्राउंड सीजन 2' पिछले कुछ दिनों से निक्की तंबोली और अभिषेक मल्हन के कारण चर्चा में है। निक्की ने हाल ही शो में बतौर मेंटॉर एंट्री की और…
 27 April 2026
भोजपुरी फिल्म स्टार और सिंगर खेसारी लाल यादव एक के बाद एक गाने रिलीज कर रहे हैं और 'ट्रे़ंडिंग स्टार' बने हुए हैं। कुछ दिन पहले ही उन्होंने आकांक्षा पुरी…
 27 April 2026
कानून, अपराध और अराजकता की दुनिया एक बार फिर से जीवंत होने के लिए तैयार है, क्योंकि रणदीप हुड्डा की 'इंस्पेक्टर अविनाश' का दूसरा सीजन जल्द ही जियोहॉटस्टार पर प्रीमियर…
 27 April 2026
नई दिल्ली: लखनऊ सुपर जायंट्स ने निकोलस पूरन को केकेआर के खिलाफ मैच के सुपर ओवर में बैटिंग के लिए भेजा। उन्होंने सुपर ओवर की पहली गेंद का सामना किया और…
 27 April 2026
लखनऊ: इकाना क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल 2026 का सबसे रोमांचक मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच खेला गया। इस मैच में सुपर ओवर भी हुआ, जो केकेआर ने…
 27 April 2026
नई दिल्ली: लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच आईपीएल 2026 का 38वां मैच इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। बीते रविवार को खेले गए इस मुकाबले में रोमांच की…
 27 April 2026
नई दिल्ली: ईपीएल 2026 का 38वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में केकेआर के बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी को…
 27 April 2026
रायपुर। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से जशपुर जिले की महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के…
Advt.